कंप्यूटर माउस क्या है? माउस कितने प्रकार के होते हैं

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर माउस के बारे में जानेंगे की कंप्यूटर माउस क्या है? (Computer Mouse kya hai) तथा कंप्यूटर माउस के भाग और माउस कितने प्रकार के होते हैं? इन सभी topic के बारे में हम आसान भाषा और विस्तार में जानेंगे।

माउस कितने प्रकार के होते हैं
कंप्यूटर माउस क्या है?

तो आइए सबसे पहले जानते हैं की कंप्यूटर माउस क्या हैं? (Computer mouse kya hai)

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कंप्यूटर माउस क्या हैं? (Computer mouse kya hai)

माउस एक प्रकार का Input Device है। जो कंप्यूटर के Pointer या Cursor को Control करने का काम करता हैं। इसी लिए माउस को Pointer या Pointing device भी कहते हैं। Cursor या Pointer की मदद से हम किसी File, Folder या सॉफ्टवेयर को Open व Close करने का काम करते हैं। इसी Pointer या Cursor को कंट्रोल करने के लिए Mouse नामक इनपुट डिवाइस का उपयोग किया जाता है।

कंप्यूटर यूजर इसका उपयोग कंप्यूटर को Instruction या Input देने के लिए करते हैं। अर्थात माउस एक तरह से Computer तथा User के बीच Interface का काम करता है।

माउस का आविस्कार सन 1963 में Sandford Research Institute के शोधकर्ता Douglas Engelbart ने किया था। इनके द्वारा बनाये गए पहले माउस का नाम X-Y Pointer था। इसका उपयोग करने के लिए दोनों हाथों की जरूरत पड़ती थी।

Related Post:

माउस का पूरा नाम (Full Form of Mouse in Hindi)

माउस का Full Form (पूरा नाम) Manually Operated User Selection Equipment होता है। जिसका हिन्दी अर्थ “उपयोगकर्ता के द्वारा मैनुअल रूप से संचालित चयन उपकरण” होता हैं।

M for Manually

O for Operated

U for User

S for Selection

E for Equipment

Mouse
Mouse

माउस कितने प्रकार के होते हैं?

कंप्यूटर माउस मुख्य रूप से पाँच प्रकार के होते हैं। जो इस प्रकार हैं –

  1. Mechanical Mouse
  2. Optical Mouse
  3. Wireless Mouse
  4. Trackball Mouse
  5. Stylus Mouse

Mechanical Mouse (यांत्रिक माउस):

Mechanical Mouse का आविष्कार Bill English ने सन 1972 में किए था। इस माउस में नीचे एक रबर की बॉल लगी होती है। जो माउस के movement को receive करने का काम करता है। इसे बॉल माउस बॉल भी कहते हैं।

Optical Mouse (ऑप्टिकल माउस):

Optical Mouse के नीचे एक छोटा सा बल्ब होता है। जो LED और DSP के आधार पर काम करता है। Optical mouse को हिलाने पर यह उसके movement को record करता है। तथा एक वायर की मदद से इनपुट को CPU तक भेजता है। आज के समय में यह माउस सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।

Wireless Mouse (वायररहित माउस):

Wireless mouse में कंप्यूटर से कोनेक्ट करने के लिए इसमे कोई तार नहीं होता। इसलिए इसे Cordless Mouse भी कहा जाता है। इसे एक Wireless receiver की मदद से कंप्यूटर से connect किया जाता है। जो Radio Frequency पर आधारीत होता है। इसे power देने के लिए इसमे बैटरी लगी होती है।

Trackball Mouse (ट्रैकबॉल माउस):

इसमे एक Ball की तरह Trackball लगा होता है। जिसको अंगूठे से घुमाने पर कर्सर भी Move करने लगता है। लेकिन यह माउस धीमी गति से काम करता है।

Stylus Mouse (स्टेलिश माउस):

यह माउस एक Pen की तरह होता है। इसका आविस्कार Gordon Stewart ने किया था। इस डिवाइस को gStick Mouse भी कहा जाता है।

कंप्यूटर माउस के भाग (Parts of Mouse in Hindi)

कंप्यूटर माउस के मुख्य रूप से छः भाग होते हैं। जो इस प्रकार हैं –

Right Button (दायाँ बटन):

Right button का उपयोग किसी file, folder या application के Sub-menu को खोलने के लिए किया जाता है। Sub-menu को खोलने के लिए एक बार Right button पर क्लिक करते हैं जिसे Right Click कहते हैं।

Left Button (बायाँ बटन):

माउस के Left button का उपयोग किसी file, folder, application या program को Open व Close करने के लिए किया जाता है। कुछ फाइल या फ़ोल्डर को Open करने के लिए Left button को दो बार क्लिक करना पड़ता है। माउस में Left button का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।

Wheel या Scroll Button (स्क्रॉल बटन):

Scroll button दोनों बटनों Right button तथा Left button के बीच में स्थित होता है। यह एक छोटे से पहिये के आकार का होता है। जिसे घुमाने पर Open page ऊपर या नीचे होता है। इसमें एक बटन भी होता है।

Ball, LED or Laser (बॉल, LED या लेजर):

Mouse में Ball, LED या Laser का उपयोग Cursor या Pointer को Control करने के लिए किया जाता है। इसी वजह से माउस को हिलाने पर Cursor भी move करने लगता है।

Circuit Board (सर्किट बोर्ड):

माउस में अंदर एक सर्किट बोर्ड होता है। जो Mouse द्वारा किए गए Activities को रिकार्ड करके कंप्यूटर में इनपुट करने का काम करता है।

Wired or Wireless Receiver (वायर या वायरलेस):

Wire तथा Wireless receiver का उपयोग माउस को कंप्यूटर से Connect करने के लिए किया जाता है। Wired Mouse को कंप्यूटर से कोनेक्ट करने के लिए USB केबल का उपयोग किया जाता है। वहीं Wireless Mouse को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए Wireless receiver का उपयोग किया जाता है।

FAQs:-

Mouse का फुल फॉर्म क्या है?

Mouse का फुल फॉर्म “Manually Operated Utility Selecting Equipment” होता है।

Mouse का दूसरा नाम क्या है?

माउस का दूसरा नाम Pointer या Pointing device होता है। कंप्यूटर माउस एक इनपुट डिवाइस होता है।

माउस का आविस्कार कब और किसने किया था?

माउस का आविस्कार सन 1960 में Douglas Engelbart ने किया था।

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने Computer Mouse के बारे में जाना की कंप्यूटर माउस क्या है? (Mouse kya hai)और कंप्यूटर माउस के प्रकार, माउस कितने प्रकार के होते हैं, तथा कंप्यूटर माउस के भाग क्या है। उम्मीद है की आपको Mouse के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा। यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव हो तो कमेन्ट करें। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now