इनपुट डिवाइस क्या है? परिभाषा, उदाहरण और प्रकार

इनपुट डिवाइस क्या है? (input device kya hai)

आज के इस आर्टिकल में हम Input device के बारे मे जानेंगे की इनपुट डिवाइस क्या है (What is Input Device in Hindi), इनपुट डिवाइस की परिभाषा, उदाहरण और इनपुट डिवाइस के प्रकार के बारे में विस्तार से समझेंगे।

Input device हार्डवेयर का ही एक पार्ट है। इनपुट डिवाइस को समझने से पहले हम थोड़ा सा हार्डवेयर के बारे में जान लेते हैं। “कंप्यूटर या किसी डिवाइस के वे भौतिक भाग जिन्हे हम देख और छु सकते हैं। वे सभी भाग हार्डवेयर (Hardware) कहलाते हैं।” जैसे- Mouse, Keyboard, Monitor इत्यादि कंप्यूटर के हार्डवेयर हैं।

इसे पढ़ें: हार्डवेयर क्या है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो चलिए अब समझते हैं की इनपुट डिवाइस क्या है (What is Input Device)

इनपुट डिवाइस क्या है (What is Input Device in Hindi)

Input device इंग्लिश का एक शब्द है जिसका हिन्दी अर्थ निविष्ट उपकरण होता है। इनपुट डिवाइस कंप्यूटर हार्डवेयर का एक भाग है। कंप्यूटर दो चीजों से मिलकर बना है हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर। कंप्यूटर के वे भौतिक भाग जिन्हे हम देख व छु सकते है हार्डवेयर कहलाते हैं। इनपुट डिवाइस इसी हार्डवेयर का एक पार्ट है।

इनपुट डिवाइस को समझने से पहले हमे ये समझना होगा की Input क्या होता है। इनपुट का मतलब निविष्ट व निवेश होता है। अर्थात Computer को संचालित करने के लिए जब हम कंप्यूटर को data या information देते है तो उसे Input कहते हैं। और जिस डिवाइस की मदद से डेटा या इनफार्मेशन देते (input) है उसे Input Device कहते हैं।

कंप्यूटर को चलाने के लिए हमें कंप्युटर को आदेश देना पड़ता है। तब जाके कंप्यूटर अपना काम करना शुरू करता है। कंप्यूटर को आदेश व निर्देश देने के लिए हमें इनपुट डिवाइस की आवश्यकता पड़ती है। कंप्यूटर को आदेश व निर्देश देने वाले डिवाइस को ही इनपुट डिवाइस कहते हैं। जैसे- Keyboard, Mouse, Light Pen इत्यादि।

Also Read this:

इनपुट डिवाइस की परिभाषा (Definition of Input Device)

वे उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जिसके द्वारा कंप्यूटर या किसी डिवाइस में डेटा व इनफार्मेशन को इनपुट किया जाता है उसे Input Device कहते हैं। जैसे- Mouse, Keyboard, Microphone और Light pen इत्यादि।

इनपुट डिवाइस के उदाहरण (Example of Input Device)

इनपुट डिवाइस कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है। जिससे कंप्यूटर में डेटा को इनपुट किया जाता है। कंप्यूटर के इनपुट डिवाइसों के नाम कुछ इस प्रकार हैं। –

  • Keyboard
  • Mouse
  • Microphone
  • Touch screen
  • Light pen
  • Trackball
  • Scanner
  • Joystick
  • Barcode reader
  • Webcam

इनपुट डिवाइस के प्रकार (Types of Input Device in Hindi)

मुख्य रूप से दो प्रकार के Input device होते हैं: 1. प्राथमिक इनपुट डिवाइस (Primary Input Device) 2. द्वितीयक इनपुट डिवाइस (Secondary Input Device)

प्राथमिक इनपुट डिवाइस (Primary Input Device)

Keyboard, Mouse को कंप्यूटर की प्राथमिक वा मुख्य इनपुट डिवाइस कहा जाता है। क्योंकि एक साधारण कंप्यूटर को पूर्ण करने के लिए CPU, Monitor, Keyboard और Mouse की आवश्यकता पड़ती है। जिनमे से Mouse और Keyboard एक इनपुट डिवाइस हैं।

Keyboard:

Keyboard किसी कंप्यूटर डिवाइस का सबसे प्रमुख Input device होता है। लिखने वाले सारे काम हम कीबोर्ड की मदद से ही करते हैं। इसमे 108 keys होती है कीबोर्ड कंप्यूटर का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला इनपुट डिवाइस है। आप जो article पढ़ रहें हैं वो भी कीबोर्ड की से ही लिखा गया है।

Keyboard
Keyboard

Mouse:

इसे pointer device के नाम से भी जाना जाता है। Mouse का उपयोग cursor को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। इसमे तीन buttons होते हैं Left key, Right key, Middle key roller।

Mouse
Mouse

द्वितीयक इनपुट डिवाइस (Secondary Input Device)

वे डिवाइस जिनका उपयोग किए बिना कंप्यूटर को ऑपरेट तो किया जा सकता है लेकिन विशेष प्रकार के डेटा को इनपुट करने के लिए इनकी आवश्यकता अनिवार्य हो जाती है।

Scanner

स्कैनर भी एक प्रकार का Input device है। जिसका उपयोग Image, Paper, Document इत्यादि को स्कैन करके डिजिटल रूप में बनाने के लिए किया जाता है।

Joystick

इसका उपयोग कंप्यूटर में Game खेलने के लिए किया जाता है। इसमे एक या एक से अधिक बटन होते हैं जिसकी मदद से गेम में कंट्रोल किया जाता है।

Microphone

माइक्रफोन भी एक प्रकार का Input device है। जो ध्वनि (Sound) तरंगों को Digital form में बदलने का काम करता है। इसका उपयोग Voice recording, Video recording तथा भाषण देने के लिए किया जाता है।

Microphone
Microphone

Webcam

Webcam को Web Camera भी कहते हैं। यह एक Camera होता है जिसकी मदद से कंप्यूटर में Video recording, Video calling तथा Live streaming किया जाता है।

Webcam
Web Cam

Touchscreen

Touchscreen भी माउस की तरह एक pointer device है। इसका उपयोग हमारे स्मार्ट फोन, टचस्क्रीन लैपटॉप, टैबलेट इत्यादि में काफी देखने को मिलता है। इसमे हम डिवाइस को अपने अंगुलियों से छु कर ऑपरेट कर पाते हैं।

Barcode Reader

Barcode reader भी एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है। जिसका उपयोग लेजर बीम द्वारा वस्तुओ के बार कोड को रीड करने के लिए किया जाता है।

Conclusion:

Friend’s आज के इस article मे हमने इनपुट डिवाइस के बारे में सीखा की इनपुट डिवाइस क्या है (What is Input Device in Hindi) और इनपुट डिवाइस के प्रकार, परिभाषा, और उदाहरण क्या होता है। इसके अगले आर्टिकल मे हम Output device के बारे में जानेंगे। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now