कीबोर्ड क्या है? कीबोर्ड को कितने भागों में बांटा गया है

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम Keyboard के बारे में जानेंगे की कीबोर्ड क्या है?, कीबोर्ड को कितने भागों में बांटा गया है?, कीबोर्ड की परिभाषा हिंदी में, कीबोर्ड के बटन की जानकारी तथा कीबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं इन सभी टॉपिक के बारे में हम विस्तार से तथा आसान भाषा में समझेंगे।

तो चलिए सबसे पहले समझते हैं की कीबोर्ड को कितने भागों में बांटा गया है? तथा इसका आविस्कार कब और किसने किया था?

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कीबोर्ड को कितने भागों में बांटा गया है

कीबोर्ड को मुख्यतः 6 भागों में बाँटा गया है। 1. Alphabetic Keys, 2. Numeric keys, 3. Function keys, 4. Control Keys, 5. Navigation Keys, 6. Indicator Lights तो चलिए कीबोर्ड के सभी भागों के बारे में एक-एक करके समझते हैं।

कीबोर्ड को कितने भागों में बांटा गया है
Keyboard

अल्फाबेटिकल कुंजियाँ (Alphabetical Keys):

Keyboard में वे सभी keys जिसमे A से Z तक अक्षर लिखे होते हैं। वे सभी कुंजियाँ अल्फाबेटिकल कुंजियाँ (Alphabetical Keys) कहलाते हैं। Alphabetical keys की संख्या 26 होती है। इनका उपयोग Text या अक्षर लिखने के लिए किया जाता है।

नूमेरिकल कुंजियाँ (Numerical Keys):

नूमेरिकल कुंजियों का उपयोग अंक लिखने के लिए किया जाता है। इसमे 0 से लेकर 9 तक नंबर होते है। यह कीबोर्ड के दाई तरफ होते हैं। इनका उपयोग कैलकुलेटर की तरह भी किया जाता है। क्योंकि इसमे नंबर के साथ-साथ गुणा, भाग, जोड़, घटाना (+,-,*,÷) इत्यादि की भी कुंजियाँ होती हैं।

फंगक्शन कुंजियाँ (Function Keys):

यह एक विशेष प्रकार की कुंजियाँ होती हैं जिनका उपयोग अलग-अलग सॉफ्टवेयर में विभिन्न रूप से किया जाता है। अर्थात इसका काम प्रत्येक सॉफ्टवेयर के लिए भिन्न-भिन्न होता है। Function keys कीबोर्ड में सबसे ऊपर स्थित होता है। यह संख्या मे 12 होती हैं। जो F1 से लेकर F12 तक होती है।

Control कुंजियाँ (Control Keys):

Control keys का उपयोग किसी स्पेशल पर्पस के लिए किया जाता है। इसीलिए इसे स्पेशल पर्पस कुंजियाँ भी कहा जाता है। इनका उपयोग ज्यादातर किसी अन्य बटन के साथ निश्चित कार्य को करने के लिए किया जाता है। Control keys कुछ इस प्रकार होते हैं- Ctrl key, Alt key, Window key, Esc key, Menu key, Scroll key, Pause bread key तथा PrtScr key इत्यादि।

Navigation Keys:

Navigation keys का उपयोग कर्सर को या Page को Up, Down, Right तथा Left करने के लिए कीया जाता है। इनको Arrow के निशान से दर्शाया जाता है। इसलिए इसे Arrow keys भी कहते हैं। इसके अलावा कुछ और भी Navigation button होते हैं जो इस प्रकार हैं- Home Key, End Key, Insert Key तथा Delete Key इत्यादि।

सांकेतिक लाइट (Indicator Lights):

कीबोर्ड में इन सभी keys के अलावा तीन Indicator light भी होती है। जिसमे पहला लाइट नंबर लॉक को Indicate करती है। दूसरी लाइट Alphabet के Uppercase तथा Lowercase को Indicate करती है। और तीसरी लाइट Scroll Lock को Indicate करती है।

कीबोर्ड क्या है? (Keyboard kya hai)

कीबोर्ड एक प्रकार का इनपुट डिवाइस होता है। जिसका उपयोग हम कंप्यूटर में Text, Number तथा Symbols को टाइप करने के लिए करते हैं। टाइपिंग के अलावा इसका उपयोग Shortcut keys के रूप में Computer को Instruction देने के लिए भी किया जाता है। Keyboard को हिन्दी में कुंजीपटल कहते हैं। यह कंप्यूटर हार्डवेयर का एक भाग होता है।

Keyboard कंप्यूटर का एक सबसे प्रमुख Input device होता है। कंप्यूटर में इनपुट के रूप में इसका उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। एक साधारण कीबोर्ड मे लगभग 104 या 108 कुंजियाँ (Keys) होती हैं।

Keyboard
Keyboard

कीबोर्ड का आविष्कार सर्वप्रथम अमेरिका के आविस्कारक Christopher Latham Sholes ने किया था। इनके द्वारा किए गए कीबोर्ड का लेआउट QWERTY था। पुराने समय के कीबोर्ड में 84 keys होती थी। धीरे-धीरे इसकी संख्या को आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया गया।

कीबोर्ड को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए सीरियल कनेक्टर, USB कनेक्टर, PS/2 कनेक्टर, वायरलेस रिसीवर इत्यादि कनेक्टरों का उपयोग किया जाता है। आधुनिक समय में USB तथा वायरलेस कीबोर्ड उपयोग सार्वधिक रूप से किया जाता है।

कीबोर्ड की परिभाषा हिंदी में (Definition of Keyboard in Hindi)

“वह Input device जिसका उपयोग कंप्यूटर में Text, Number तथा Symbol इत्यादि को Input करने के लिए किया जाता है। वह डिवाइस कीबोर्ड (Keyboard) कहलाता है।”

उम्मीद है की आप कंप्यूटर कीबोर्ड क्या है के बारे में समझ गए होंगे। तो आइए अब कीबोर्ड के फूल फॉर्म के बारे में जानते हैं।

Related Post:

कीबोर्ड का पूरा नाम क्या है?

कीबोर्ड का पूरा नाम Keys Electronics Yet Board Operating A to Z Response Directly होता है।

  • K for Keys
  • E for Electronic
  • Y for Yet
  • B for Board
  • O for Operating
  • A for A to Z
  • R for Response
  • D for Directly

कीबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं

कीबोर्ड एक Input Device होता है, जिसका उपयोग कंप्यूटर में अक्षर को टाइप करने के लिए किया जाता है। कीबोर्ड मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं जो निम्नलिखित हैं-

साधारण कीबोर्ड (Normal Keyboard)

कंप्यूटर में सबसे ज्यादा तथा प्रमुख रूप से उपयोग किया जाने वाला कीबोर्ड Wired या Normal कीबोर्ड ही होता है। इस कीबोर्ड में लगभग 108 Keys होती हैं। इसे USB केबल की मदद से कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है। इसे Wired Keyboard भी कहा जाता है। इस कीबोर्ड की कीमत अन्य कीबोर्ड की तुलना में सबसे कम होता है।

ताररहित कीबोर्ड (Wireless Keyboard)

यह कीबोर्ड Wireless होता है। अर्थात इसमे Computer से कनेक्ट करने के लिए कोई तार (Cable) नहीं होता है। Wireless Receiver की मदद से इसे कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है। जो रेडियो फ्रीक्वेंसी के आधार पर काम करता है। यह साधारण कीबोर्ड की तुलना में आधीक महंगा होता है।

एग्रोनोमिक कीबोर्ड (Ergonomic Keyboard)

यह कीबोर्ड एक विशेष प्रकार से Designed कीबोर्ड होता है। Ergonomic Keyboard इस तरह से डिजाइन किया गया होता है की इस कीबोर्ड से टायपिंग करने पर काफी आरामदायक महसूस होता है। यह अन्य कीबोर्डों की तुलना में काफी महंगा होता है।

FAQs:-

कीबोर्ड क्या है?

कीबोर्ड एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग Computer मे Text, Number तथा Symbol को टाइप करने व विशेष प्रकार के Instruction देने के लिए किया जाता है।

कीबोर्ड को हिन्दी में क्या कहते हैं?

कीबोर्ड को हिन्दी में कुंजीपटल कहते हैं।  यह कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण Input Device होता है।

कीबोर्ड का आविस्कार कब और किसने किया था?

Keyboard का आविस्कार Christopher Soles ने सन 1868 में किया था।

कीबोर्ड किस प्रकार का डिवाइस है?

Keyboard एक Input device है। यह कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस होता है। जिसका उपयोग कंप्यूटर में अक्षर Type करने के लिए किया जाता है।

कीबोर्ड का पूरा नाम क्या है?

कीबोर्ड का पूरा नाम Keys Electronics Yet Board Operating A to Z Response Directly होता है।

कीबोर्ड मे कितने बटन होते हैं?

एक साधारण कीबोर्ड में 104 से 109 तक बटन होते हैं। वहीं Laptop के कीबोर्ड में 84 बटन होते हैं। कीबोर्ड में बटनों की संख्या कीबोर्ड के उपयोग पर भी निर्भर करता है।

Conclusion:

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने कीबोर्ड के बारे में जाना की कीबोर्ड क्या है?, कीबोर्ड को कितने भागों में बांटा गया है?, कीबोर्ड की परिभाषा हिंदी में, कीबोर्ड के बटन की जानकारी तथा कीबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं इन सभी टॉपिक के बारे में जाना।

तो दोस्तों उम्मीद है, की आपको आज का यह Article अच्छा लगा होगा यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now