Workstation Computer क्या है? इसके लाभ और हानियाँ

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम Workstation Computer के बारे में जानेंगे की Workstation Computer क्या है? (What is Workstation Computer in Hindi) और वर्कस्टेशन कंप्यूटर के उदाहरण तथा वर्कस्टेशन कंप्यूटर के लाभ और हानियों के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।

Workstation Computer क्या है?
Workstation Computer क्या है?

इससे पहले के आप वर्कस्टेशन कंप्यूटर के बारे में जाने आपको Micro Computer, Mini Computer, Mainframe Computer तथा Super Computer के बारे में भी थोड़ा जान लेना चाहिए। लिंक पर क्लिक करके किसी टॉपिक को रीड कर सकते हैं।

तो चलिए वर्कस्टेशन कंप्यूटर के बारे में समझते हैं की Workstation Computer क्या है? (What is Workstation Computer in Hindi)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Workstation Computer क्या है? (What is Workstation Computer in Hindi)

वर्कस्टेशन कंप्यूटर एक Single-user कंप्यूटर होता है। जो माइक्रो कंप्यूटर से शक्तिशाली होता है। वर्कस्टेशन कंप्यूटर में एक नॉर्मल कंप्यूटर की तुलना में अधिक प्रोसेसिंग पावर होती है। अर्थात यह माइक्रो कंप्यूटर तथा मिनी कंप्यूटर के बीच के कंप्यूटर होते हैं।

वर्कस्टेशन कंप्यूटर का उपयोग विडिओ एडिटिंग, 3D Animation, Software development तथा Desktop publication जैसे कार्यों को करने के लिए किया जाता है। इसमे नॉर्मल कंप्यूटर की तुलना में ज्यादा RAM तथा मल्टीप्रोसेसर होते हैं। यह ग्राफिकल यूजर इंटेरफेस, नेटवर्क सपोर्ट तथा उच्च रेजुलेशन स्क्रीन के साथ आते हैं।

Workstation Computer
Workstation Computer

Workstation Computer में UNIX ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग किया जाता है। अधिकांश वर्कस्टेशन कंप्यूटर में Storage device नहीं होता है। जिसे डिस्कलेस वर्कस्टेशन कहा जाता है।

Related post:

वर्कस्टेशन कंप्यूटर के उदाहरण (Example of Workstation Computer in Hindi)

वर्कस्टेशन कंप्यूटर को IBM, Sun Microsystems, DEC तथा Hewlett-Packard जैसी प्रमुख कंपनियाँ बनती हैं। कुछ वर्कस्टेशन कंप्यूटर के उदाहरण इस प्रकार हैं –

  • Silicon Graphics IRIX Machines (MIPS CPU)
  • Sun Microsystems Sparkstation (SPARC CPU)
  • Apple Power Mac G5
  • Apple MacBook pro
  • HP Z series
  • Dell Precision
  • Apple Mac pro
  • IBM Intelli Station Power
  • ThinkPad Power Series

वर्कस्टेशन के प्रकार (Type of Workstation in Hindi)

Workstation Computer मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं। जो निम्नलिखित हैं –

  1. Computer Workstation
  2. Printer Workstation
  3. General Workstation
  4. Remote engine Workstation

वर्कस्टेशन कंप्यूटर के लाभ (Advantage of Workstation Computer in Hindi)

वर्कस्टेशन कंप्यूटर के बहुत सारे लाभ हैं। जिनमें से कुछ प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं –

  • वर्कस्टेशन कंप्यूटर अन्य नॉर्मल या माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में हाई परफ़ोर्मेंस वाले होते हैं।
  • इनका उपयोग विशेष प्रकार के कार्य को करने के लिए किया जाता है। जैसे – डेस्कटॉप पब्लिशिंग तथा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इत्यादि।
  • वर्कस्टेशन कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में आधी शक्तिशाली होते हैं।
  • वर्कस्टेशन Single-user कंप्यूटर होता है। अर्थात इसमे एक समय में केवल एक व्यक्ति ही इसे ओपेरेट कर सकता है।
  • इसमें काफी हाई quality वाली स्क्रीन होती हैं।
  • वर्कस्टेशन कंप्यूटर में हाई quality की RAM तथा माइक्रोप्रोसेसर लगे होते हैं।
  • इसका उपयोग हाई क्वालिटी की विडिओ को एडिट करने के लिए किया जाता है।
  • मनोरंजन क्षेत्र में भी इसका उपयोग Game खेलने के लिए किया जाता है।
  • वर्कस्टेशन कंप्यूटर काफी विश्वशनीय (Reliable) होते हैं।
  • वर्कस्टेशन में Multi-processor होते हैं।
  • वर्कस्टेशन कंप्यूटर में अन्य माइक्रो कंप्यूटर या साधरण कंप्यूटर की तुलना में अधिक Memory होती है।

वर्कस्टेशन कंप्यूटर की हानियाँ (Disadvantage of Workstation Computer in Hindi)

वर्कस्टेशन कंप्यूटर के बहुत सारे लाभ के साथ-साथ कुछ नुकसान भी है। जो निम्नलिखित हैं –

  • वर्कस्टेशन कंप्यूटर अन्य साधारण कंप्यूटरों जैसे – Laptop, Desktop तथा Smartphone की तुलना में काफी महंगे होते हैं।
  • वर्कस्टेशन कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में काफी बिजली का खपत करते हैं।
  • इन्हे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना कठिन हैं। क्योंकि ये सामान्य कंप्यूटरों की तुलना में बड़े होते हैं।
  • इनको ऑपरेट करना थोड़ा मुस्किल होता है।
  • वर्कस्टेशन कंप्यूटर अन्य कंप्यूटरों की तरह पोर्टेबल नहीं होते हैं।
  • यह कंप्यूटर Single-user को सपोर्ट करता है। अर्थात इसे एक समय में केवल एक यूजर ही ओपेरेट कर सकता है।

FAQs:-

वर्कस्टेशन कंप्यूटर में कौन-से ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग होता है?

वर्कस्टेशन कंप्यूटर में UNIX ऑपरेटिंग सिस्टम होता है।

वर्कस्टेशन कंप्यूटर कितने यूजर को सपोर्ट करता है?

वर्कस्टेशन कंप्यूटर Single-user को सपोर्ट करता है।

वर्कस्टेशन कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?

वर्कस्टेशन कंप्यूटर मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं।

  1. Computer Workstation
  2. Printer Workstation
  3. General Workstation
  4. Remote Engine Workstation

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने Workstation Computer के बारे में जाना की Workstation Computer क्या है? और वर्कस्टेशन कंप्यूटर के उदाहरण तथा वर्कस्टेशन कंप्यूटर के लाभ और हानियाँ क्या हैं? उम्मीद है की आपको वर्कस्टेशन कंप्यूटर के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा। यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव हो तो कमेन्ट करें। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now