आउटपुट डिवाइस के उदाहरण

नमस्कार दोस्तों

इस आर्टिकल में हम आउटपुट डिवाइस के बारे में जानेंगे कि आउटपुट डिवाइस के उदाहरण क्या होते हैं? तथा आउटपुट डिवाइस से रिलेटेड और भी कई तथ्यों के बारे में समझने की कोशिश करेंगे। Output device कंप्यूटर हार्डवेयर का एक भाग होता है। जिसकी मदद से हम कंप्यूटर में Process किए हुए data का आउटपुट प्राप्त कर पाते हैं।

आउटपुट डिवाइस के उदाहरण
आउटपुट डिवाइस के उदाहरण

आउटपुट डिवाइस के उदाहरण

आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर का एक अहम भाग होता है। जिसकी मदद से हम कंप्यूटर द्वारा दिए गए आउटपुट को प्राप्त कर पाते हैं। कंप्यूटर में कई आउटपुट डिवाइस होते हैं, जिनमें से कुछ आउटपुट डिवाइस के उदाहरण इस प्रकार हैं- मॉनिटर प्रिंटर स्पीकर प्रजेक्टर, हेड्फोन इत्यादि चलिए इन सभी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मॉनिटर (Monitor):

मॉनिटर एक बड़ी सी स्क्रीन होती है। इसे विजुअल डिस्प्ले यूनिट भी कहा जाता है। इसका काम सीपीयू द्वारा दिए गए आउटपुट Vedio, Text तथा Graphic को स्क्रीन पर दिखाना होता है। यह कंप्यूटर का सबसे मुख्य Output device होता है।

मॉनिटर कितने प्रकार के होते हैं?
Monitor

प्रिंटर (Printer):

प्रिंटर भी कंप्यूटर का एक आउटपुट डिवाइस होता है। जिसका उपयोग Soft copy को Hard copy में बदलने के लिए किया जाता है। अर्थात प्रिंटर का उपयोग कंप्यूटर में उपस्थित text, image तथा graphic को पेपर पर प्रिंट करने के लिए किया जाता है। प्रिंटर का उपयोग ज्यादातर बैंको, जन सेवा केंद्रों तथा ऑफिसों में दस्तावेज प्रिंट करने के लिए किया जाता है।

Printer
Printer

स्पीकर (Speaker):

कंप्यूटर सिस्टम में Speaker का उपयोग ध्वनि प्रदान करने के लिए किया जाता है। अर्थात स्पीकर का उपयोग Audio song सुनने के लिए तथा Video के आवाज को सुनने के लिए किया जाता है। स्पीकर विद्युत तरंगों को ध्वनि में परिवर्तित करने का काम करता है।

Speaker
Speaker

प्रोजेक्टर (Projector):

प्रोजेक्टर भी मॉनिटर की तरह एक आउटपुट डिवाइस होता है। लेकिन इसके पास डिस्प्ले स्क्रीन नहीं होता। प्रोजेक्टर से लाइट निकलती है और White board या पर्दे पर चित्र व वीडियो के रूप में दिखाई देती है।

Projector
Projector

हेडफोन (Headphone):

हेडफोन भी एक तरह का आउटपुट डिवाइस होता है। इसका उपयोग ज्यादातर गाना सुनने तथा वीडियो की आवाज को सुनने के लिए करते हैं। हेडफोन का उपयोग केवल आवाज को सुनने के लिए किया जाता है। कई बार हम इसका उपयोग मूवी देखते समय भी करते हैं।

Headphone
Headphone

Conclusion:

कंप्यूटर सिस्टम में दो प्रकार के आउटपुट डिवाइस होते हैं- 1. Soft copy output device तथा 2. Hard copy output device सॉफ्ट कॉपी आउटपुट डिवाइस में मॉनिटर, स्पीकर, प्रोजेक्टर इत्यादि आते हैं। वहीं हार्ड कॉपी आउटपुट डिवाइस में प्रिंटर, प्लॉटर इत्यादि आते हैं।

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आउटपुट डिवाइस के उदाहरण तथा उनके बारे में विस्तार से जाना। यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आता है तो हमारे Whatsapp तथा Telegram group को Join करें वहां पर आपको टेक्नोलॉजी से रिलेटेड ऐसी ही जानकारी प्रदान की जाती है।

FAQs:

आउटपुट डिवाइस के उदाहरण कौन सा है?

आउटपुट डिवाइस के कई उदाहरण है, जिनमें से कुछ इस प्रकार है –मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर, प्लॉटर, जीपीएस, हेडफोन तथा प्रोजेक्टर इत्यादि।

आउटपुट डिवाइस क्या है कितने प्रकार के होते हैं?

कंप्यूटर सिस्टम के वे डिवाइस जिनका उपयोग दिए गए इंस्ट्रक्शन वा इनपुट के Process के बाद प्राप्त आउटपुट को दिखाने के लिए किया जाता है, वे सभी डिवाइस आउटपुट डिवाइस कहलाते हैं। आउटपुट डिवाइस दो प्रकार के होते हैं 1. Soft copy Output device तथा 2. Hard copy Output device।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now