हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है? hybrid computer in hindi

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम हाइब्रिड कंप्यूटर के बारे में जानेंगे की हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है? (What is Hybrid Computer in Hindi), हाइब्रिड कंप्यूटर के प्रकार तथा हाइब्रिड कंप्यूटर की विशेषताए क्या हैं इन सभी टॉपिक के बारे में हम विस्तार से तथा आसान शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

हाइब्रिड कंप्यूटर क्या होता है?
हाइब्रिड कंप्यूटर क्या होता है?

डेटा हैंडलिंग तथा कार्य के आधार पर कंप्यूटर को मुख्य रूप से तीन भागों में बाँटा जा सकता है। 1. Analog Computer 2. Digital Computer 3. Hybrid Computer.

पिछले आर्टिकल में हमने Analog Computer तथा Digital Computer के बारे में समझा था। और इस आर्टिकल में हम Hybrid Computer के बारे में समझेंगे की हाइब्रिड कंप्यूटर क्या होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो चलिए बिना किसी देरी के समझते हैं की हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है? (Hybrid Computer kya hai)

हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है? (Hybrid Computer Kya Hai)

वे कंप्यूटर जिनमे Analog Computer के साथ-साथ Digital Computer के भी फीचर्स होते हैं। ऐसे कंप्यूटर Hybrid Computer कहलाते हैं। इस प्रकार के कंप्यूटर Analog Signals को अनुमति देते हैं, तथा प्रोसेसिंग से पहले उसे डिजिटल रूप में परिवर्तित कर देते हैं।

हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग ऐसे स्थानों पर किया जाता है, जहां Analog तथा Digital दोनों प्रकार के डेटा को प्रोसेस करना होता है। इसका उपयोग पेट्रोल पंप, ऐरलाइन्स, विज्ञान क्षेत्र तथा मेडिकल क्षेत्रों में व्यापक रूप से किया जाता है।

Hybrid Computer का आविष्कार 1961 में Packard Bell ने किया था। जिसका नाम Hycom 250 था। यह दुनिया का पहला हाइब्रिड कंप्यूटर था। इसके बाद इसके कमियों को ध्यान में रखते हुए दूसरा हाइब्रिड कंप्यूटर 1963 में लॉन्च किया गया। जिसका नाम HYDAC 2400 था।

Related Articals:

हाइब्रिड कंप्यूटर के उदाहरण (Example of Hybrid Computer in Hindi)

हाइब्रिड कंप्यूटर का प्रयोग विभिन्न स्थानों पर विशेष प्रकार के कार्यों को करने के लिए तथा कंप्यूटर को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जाता है। इसके कुछ मुख्य उदाहरण निम्नलिखित हैं-

  1. अल्ट्रसाउन्ड मशीन (Ultrasound Machine)
  2. Electrocardiogram Machine
  3. फोरेंसिक (Forensic)
  4. रक्षा विभाग (Defence)
  5. मोनिट्रिंग मशीन (Monitoring Machine)
  6. ऐरलाइन्स (Airlines)
  7. ATM मशीन (ATM Machine)
  8. गैसोलीन स्टेशन (Gasoline Station)
  9. वैज्ञानिक क्षेत्र (Scientific Lab)

हाइब्रिड कंप्यूटर के प्रकार (Types of Hybrid Computer in Hindi)

Hybrid Computer मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, जो इस प्रकार हैं-

Large Electronic Hybrid Computer

Large Electronic Hybrid Computer को सैकड़ों एनपलीफायरों की मदद से बनाया गया था। इन हाइब्रिड कंप्यूटरो का उपयोग Complex Deferential Equations को हल करने के लिए किया जाता था।

Large Electronic Hybrid Computer के उदाहरण इस प्रकार हैं- स्पेस फ्लाइट, मानव प्रतीक्षा प्रणाली, रासायनिक प्रतिक्रिया कैनेटिक्स इत्यादि।

General Purpose Hybrid Computer

General Purpose Hybrid Computer का उपयोग सामान्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। General Purpose Hybrid Computer अत्यधिक Flexible और User friendly होते हैं। ये कंप्यूटर एक साथ विभिन्न कार्यों को तेजी से करने मे सक्षम होते हैं। इसका उपयोग Numerical गणनाओ की सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

Special Purpose Hybrid Computer

इन कंप्यूटरों का उपयोग विशेष प्रकार के कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। फायर स्टेशन, अस्पताल फोरेंसिक लैब इत्यादि स्थानों पर सुरक्षा प्रदान करने तथा complex प्रॉबलम को सॉल्व करने के लिए किया जाता है। ये कंप्यूटर Analyzer तथा Controller के रूप में कार्य करते हैं। Special Purpose Hybrid Computer रीप्रोग्रामिंग के लिए कम संवेदनशील होते हैं।

हाइब्रिड कंप्यूटर की विशेषताए (Features of Hybrid Computer in Hindi)

ये कंप्यूटर काफी विशेष प्रकार के कंप्यूटर होते हैं, जो काफी कीमती होते हैं। इनकी कुछ विशेषताए इस प्रकार हैं-

  • हाइब्रिड कंप्यूटर की कार्य करने की तीव्रता अधिक होते है।
  • ये काफी सटीक रिजल्ट प्रदान करते हैं, जो इनकी मुख्य विशेषता है।
  • हाइब्रिड कंप्यूटरों में Digital तथा Analog दोनों कंप्यूटरो की विशेषताएं होती है।
  • ये Complex Data या Equations को काफी आसानी से संसोधित करने की क्षमता रखते हैं।
  • इनका उपयोग किसी विशेष Purpose के लिए जैसे- Defence, Medical, Forensic इत्यादि क्षेत्रों में रिसर्च करने के लिए किया जाता है।
  • हाइब्रिड कंप्यूटर काफी Reliable होते हैं।
Also Read This:

FAQs: Frequently Asked Questions

हाइब्रिड कंप्यूटर क्या होता है?

ऐसे कंप्यूटर जिनमें Analog Computer तथा Digital Computer दोनों प्रकार के कंप्यूटरों के गुण होते हैं। वे सभी कंप्यूटर हाइब्रिड कंप्यूटर कहलाते हैं।

हाइब्रिड कंप्यूटर का आविष्कार कब और किसने किया था?

हाइब्रिड कंप्यूटर का आविष्कार 1961 में Packard Bell ने किया था?

पहला हाइब्रिड कंप्यूटर कौन-सा था?

सबसे पहला हाइब्रिड कंप्यूटर Hycom 250 था। जिसे Packard Bell ने विकसित किया था।

थर्मामीटर किस प्रकार का कंप्यूटर है?

थर्मामीटर एक एनालॉग कंप्यूटर हैं।

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने Hybrid Computer के बारे में जाना की हाइब्रिड कंप्यूटर क्या होता है? (hybrid computer kya hai)और हाइब्रिड कंप्यूटर के प्रकार तथा विशेषता के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको हाइब्रिड कंप्यूटर के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा। यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव हो तो कमेन्ट करें। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now