दूतीयक मेमोरी क्या है? इसके प्रकार और विशेषताएं

आज के इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर की दूतीयक मेमोरी के बारे में जानेंगे की दूतीयक मेमोरी क्या है? और इसके प्रकार तथा विशेषताएं क्या हैं? पिछले आर्टिकल में हमने Computer की प्राथमिक मेमोरी के बारे में बताया था। यदि आपने उस Article को नहीं पढ़ा है तो उसे जरूर पढ़ें।

दूतीयक मेमोरी क्या है?

सेकेंडरी मेमोरी एक प्रकार की Non-Volatile कंप्यूटर मेमोरी होती है। जो Computer में डेटा को स्थाई रूप से Store करने का काम करती है। अर्थात इसमे Store डेटा कंप्यूटर बंद हो जाने पर भी सुरक्षित रहता है।

तो चलिए सबसे पहले समझते हैं की कंप्यूटर की दूतीयक मेमोरी क्या है? (What is Secondary Memory in Hindi)

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दूतीयक मेमोरी क्या है? (What is Secondary Memory in Hindi)

दूतीयक मेमोरी कंप्यूटर की Secondary Storage डिवाइस होती है। यह एक Non-volatile मेमोरी है। अर्थात इसमे Store डेटा या information कंप्यूटर के बंद होने के बाद भी सुरक्षित रहता है। दूतीयक मेमोरी एक स्थाई (Permanent) मेमोरी है।

दूतीयक मेमोरी को कंप्यूटर की External मेमोरी और Auxiliary Storage के रूप में भी जाना जाता है। Secondary memory, Primary memory की तुलना में काफी Slow होता है। इसका उपयोग बड़ी फाइलों को Store करने के लिए किया जाता है।

Secondary memory को CPU द्वारा सीधे access नहीं किया जाता। दूतीयक मेमोरी के आवश्यक डेटा को सबसे पहले RAM पर लोड किया जाता है। इसके बाद CPU उस डेटा को access करके Process करके Output प्रदान करता है। दूतीयक मेमोरी को Backup Storage वा Mass Storage Media भी कहा जाता है।

उम्मीद है की आप Secondary Memory के बारे में समझ गए होंगे। तो चलिए अब दूतीयक मेमोरी के प्रकार के बारे में जान लेते हैं।

Also Read:

दूतीयक मेमोरी के प्रकार (Type of Secondary Memory in Hindi)

दूतीयक मेमोरी दो प्रकार के होते हैं। 1. Fixed Storage Device 2. Removable Storage Device.

Fixed Storage Device

Fixed Storage डिवाइस एक Internal Storage डिवाइस होता है। जो CPU के अंदर स्थित होता है कंप्यूटर का Operating System इसी मे Install होता है। इसे कंप्यूटर से बार-बार निकाला या लगाया नहीं जाता। यह कंप्यूटर में RAM की तरह Fixed होता है।

Fixed Storage डिवाइस के उदाहरण:-

HDD (Hard Disk Drive)

HDD (Hard Disk Drive) एक Non-volatile Storage डिवाइस होता है। यह एक Magnetic Disk होता है। इसका उपयोग कंप्यूटर में Storage के लिए करते हैं। Operating System, HDD में ही Install होता है। यह डेटा को स्थाई रूप से Store करके रखती है। हम कंप्यूटर का उपयोग करते समय जिस किसी भी File, Software, Video का उपयोग करते हैं। वे सभी इसी HDD या किसी अन्य Fixed Storage डिवाइस में रहता है।

HDD (Hard Disk Drive)
HDD (Hard Disk Drive)

SSD (Solid State Drive)

SSD भी एक प्रकार का Non-volatile Storage डिवाइस होता है। यह भी बिल्कुल HDD की तरह Storage का ही कार्य करता है। लेकिन SSD फ़्लैश आधारीत Memory का उपयोग करता है। जबकि HDD, Magnetic Disk पर आधारीत होता है। HDD की तुलना में SSD काफी Fast और Reliable होता है।  

SSD (Solid State Drive)
SSD (Solid State Drive)

SSD क्या है? विस्तार में

Removable Storage Device

Removable Storage डिवाइस External Storage डिवाइस होता है। ऐसे Storage डिवाइस जिन्हे कंप्यूटर के बाहर से लगाया और निकाला जा सकता है। External Storage डिवाइस कहलाते हैं। जैसे- CD, DVD, Pen Drive इत्यादि External Storage डिवाइस हैं। Removable Storage डिवाइस का उपयोग एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर या किसी अन्य डिवाइस में डेटा को स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है।

Removable Storage Device के उदाहरण:-

  • Optical Disk (CD, DVD, Blu-ray discs)
  • Flash Drive
  • Memory Card
  • Floppy Disk
  • Magnetic Tape

CD (Compact Disk)

CD एक वर्तताकर डिस्क होती है। इसमे डेटा को एक बार ही Write किया जाता है। और उस डेटा को कई बार Read किया जा सकता है। एक CD (Compact Disk) में 700 MB तक डेटा को Store किया जा सकता है।

DVD (Digital Video Disk)

DVD का ज्यादातर उपयोग Movies को Store करने के लिए किया जाता है। यह Optical disk का एक प्रकार होता है। जो दिखने में CD की तरह ही होता है। DVD का पूरा नाम Digital Video Disk होता है। इसकी Storage क्षमता 4.7 GB से 17.08 GB तक होती है।

DVD (Digital Video Disk)
DVD (Digital Video Disk)

Flash Drive

यह पेन ड्राइव की तरह दिखने वाली एक Non-volatile, External Storage डिवाइस होती है। इसमे 2 GB से लेकर 1 TB तक Storage क्षमता होती है। इसका उपयोग बड़ी-बड़ी फ़ाइलों का आदान-प्रदान करने के लिए किया जाता है।

Flash Drive
Flash Drive

Magnetic Tape

तीसरी पीढ़ीचौथी पीढ़ी के कंप्यूटरों में डेटा को Store करने के लिए Magnetic Tape का ही उपयोग किया जाता था। यह काफी ज्यादा टिकाऊ हुआ करते थे। आज के समय में इसका मिलना बहुत मुस्किल है। Magnetic tape की Storage क्षमता 100 MB से 200 GB तक की होती है।

Magnetic Tape
Magnetic Tape

दूतीयक मेमोरी की विशेषताएं (Characteristics of Secondary Memory in Hindi)

  1. Secondary Memory Non-volatile मेमोरी होती है।
  2. इसमे डेटा को स्थाई रूप से Store किया जा सकता है।
  3. Primary Memory की तुलना में सस्ती होती है।
  4. दूतीयक मेमोरी को External Memory के रूप में भी जाना जाता है।
  5. कंप्यूटर में Storage के लिए Secondary मेमोरी का उपयोग किया जाता है।
  6. दूतीयक मेमोरी Optical और Magnetic मेमोरी होती है।
  7. इसमे डेटा स्थाई रूप से Store किया जाता है।
Also Read This:

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने Computer की दूतीयक मेमोरी के बारे में जाना की दूतीयक मेमोरी क्या है? और इसके प्रकार तथा विशेषताएं क्या हैं।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की यह Article आपके लिए Knowledgeable रहा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे Facebook Page और Twitter को Follow करें। इस Website की सभी article हमारे फेस्बूक पेज और ट्विटर पर अपलोड की जाती हैं। इस आर्टिकल से संबंधित कोई question हो तो नीचे कमेन्ट करें। हम आपके कमेन्ट का जवाब जरूर देंगे। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now