मॉनिटर क्या कार्य करता है तथा मॉनिटर की विशेषताएं

नमस्कार दोस्तों

आज के इस Article में हम कंप्यूटर मॉनिटर के कार्य के बारे में जानेंगे की मॉनिटर क्या कार्य करता है, मॉनिटर की विशेषताएं क्या हैं, मॉनिटर क्या है यह क्या कार्य करता है?, मॉनिटर का प्रयोग क्यों किया जाता है? तथा मॉनिटर के दो प्रमुख प्रकार कौन से हैं? इन सभी टॉपिक के बारे में विस्तार से तथा आसान शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

मॉनिटर क्या कार्य करता है
मॉनिटर क्या कार्य करता है

मॉनिटर कंप्यूटर का एक Display होता है। जो कंप्यूटर में यूजर द्वारा दिए गए Input से प्राप्त Output को दर्शाता है। Monitor कंप्यूटर का एक Output device होता है। जो किसी भी कंप्यूटर के लिए सबसे महत्वपूर्ण आउट्पुट डिवाइस होता है। मॉनिटर को Visual display unit के नाम से भी जाना जाता है।

मॉनिटर के बारे में विस्तार से जानने के लिए “मॉनिटर क्या है विस्तार में” इस Article को पढ़ सकते हैं इसमे मॉनिटर के बारे में विस्तार से बताया गया है। मॉनिटर के प्रकार, परिभाषा तथा मॉनिटर का Full form इत्यादि के बारे में बताया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आइए अब मॉनिटर के कार्य के बारे में जानते हैं, की मॉनिटर क्या कार्य करता है? तथा मॉनिटर की विशेषताएं क्या हैं?

Table of Contents

मॉनिटर क्या कार्य करता है?

मॉनिटर कंप्यूटर सिस्टम का एक Output device होता है। यह CPU से प्राप्त आउट्पुट डेटा को स्क्रीन पर user friendly भाषा में दिखाता है। Monitor एक डिस्प्ले स्क्रीन होता है, जिसमे डेटा डिजिटल फॉर्म में दिखाई देता है।

मॉनिटर का काम कंप्यूटर के किसी भी प्रकार के डेटा को डिजिटल रूप में दिखाना होता है। यह सभी प्रकार के डेटा को अपने मॉनिटर स्क्रीन पर दिखने का काम करता है। यह डेटा को Video, text, Image तथा Graphic के रूप में अपने स्क्रीन पर डिस्प्ले करता है।

LED (Light Emitting Diode)

मॉनिटर सीपीयू के साथ VGA अथवा HDMI Cable के साथ जुड़ा होता है। इसी केबल की मदद से मॉनिटर सभी प्रकार के डेटा को CPU से प्राप्त करता है। मॉनिटर में एक Power Cable भी होता है, जो मॉनिटर को Electricity प्रदान करता है।

कंप्यूटर यूजर Keyboard या Mouse की मदद से किसी कार्य को करने के लिए CPU को Input देता है। उसके बाद CPU उस डेटा को Process करता है, फिर उस डेटा को मॉनिटर के पास भेजता है। यह कार्य इतना जल्दी होता है, की यूजर द्वारा दिए गए इनपुट तथा आउट्पुट के बीच का अंतराल ना के बराबर प्रतीत होता है।

मॉनिटर की विशेषताएं (Feature of Monitor in Hindi)

Monitor कंप्यूटर सिस्टम का सबसे महत्वपूर्ण Output device होता है। जिसकी मदद से हम किसी प्रकार के डेटा को देख पाते हैं। मॉनिटर को Visual Display Unit भी कहा जाता है। मॉनिटर में कई प्रकार विशेषताएं होती हैं। तो आइए मॉनिटर की उन विशेषताओं के बारे में जानते हैं, जो मॉनिटर को एक विशेष प्रकार का आउट्पुट डिवाइस बनाती हैं।

  • मॉनिटर Text, Video, Graphic तथा Image को डिजिटल रूप में दिखाता है।
  • मॉनिटर किसी भी डिजिटल डेटा को User-friendly डेटा के रूप में दिखाता है।
  • मॉनिटर एक सबसे महत्वपूर्ण Output device होता है।
  • मॉनिटर काफी टिकाऊ भी होते हैं। अर्थात यह जल्दी खराब नहीं होते हैं।
  • मॉनिटर की मदद से ही हम कंप्यूटर में किसी भी प्रकार के डेटा को देख पाते हैं।
  • आज के समय में मॉनिटर काफी High Resolution के जैसे- 1080P तथा 2160P के आने लगे हैं।
  • मॉनिटर की मदद से ही हम CPU को Input तथा Process के बाद Output प्राप्त कर पाते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

1. कंप्यूटर क्या है? इसकी परिभाषा, प्रकार और विशेषताए
2. CPU क्या होता है? तथा सीपीयू के कितने भाग होते हैं?
3. कंप्यूटर माउस क्या है? माउस कितने प्रकार के होते हैं?
4. कीबोर्ड क्या है? कीबोर्ड को कितने भागों में बांटा गया है
5. प्रिंटर क्या है? (What is Printer in Hindi)
6. ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है? ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार
7. Top 10 Operating System ki Visheshta | ऑपरेटिंग सिस्टम की विशेषताएं
8. आईपी अड्रेस क्या है? अपने डिवाइस का आईपी एड्रेस कैसे चेक करें
9. इनपुट डिवाइस क्या है? परिभाषा, उदाहरण और प्रकार

FAQs:

मॉनिटर क्या है यह क्या कार्य करता है?

मॉनिटर कंप्यूटर का एक आउट्पुट डिवाइस होता है। जो कंप्यूटर के सभी प्रकार के डेटा को Graphic, Image, Text तथा Video के रूप में अपने Display screen पर दिखाता है।

मॉनिटर का प्रयोग क्यों किया जाता है?

मॉनिटर का प्रयोग कंप्यूटर के Digital Information को देखने के लिए किया जाता है। यह कंप्यूटर के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है।

मॉनिटर के दो प्रमुख प्रकार कौन से हैं?

पहले के समय में CRT (Cathode Ray Tube) मॉनिटर का उपयोग काफी ज्यादा किया जाता था। लेकिन आज के समय के सबसे प्रमुख मॉनिटर का नाम LCD (Liquid Cristal Display) तथा LED (Light Emitting Diode) है।

मॉनिटर कितने प्रकार के होते हैं उनके नाम लिखिए?

मुख्य रूप से मॉनिटर चार प्रकार के होते हैं- 1. CRT (Cathode Ray Tube), 2. LED (Light Emitting Diode) 3. LCD (Liquid Crystal Display) तथा 4. TFT (Thin Film Transistor).

Conclusion:

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल मे हमने मॉनिटर के कार्य के बारे में जाना की मॉनिटर क्या कार्य करता है, मॉनिटर की विशेषताएं क्या हैं, मॉनिटर क्या है यह क्या कार्य करता है?, मॉनिटर का प्रयोग क्यों किया जाता है? तथा मॉनिटर के दो प्रमुख प्रकार कौन से हैं? इन सभी टॉपिकों कर बारे में जाना।

तो दोस्तों उम्मीद है की यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ Share करना न भूलें। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now