कंप्यूटर की मेमोरी कितने प्रकार की होती है?

नमस्कार दोस्तों

आज के इस Article में हम कंप्यूटर मेमोरी के बारे में जानेंगे की कंप्यूटर की मेमोरी कितने प्रकार की होती है? और मेमोरी क्या है यह कितने प्रकार की होती है, इसके अलावा और भी कई Topic के बारे में जानेंगे जो इस प्रकार हैं – प्राइमरी मेमोरी क्या है, सेकन्डेरी मेमोरी क्या है, कैश मेमोरी क्या है, प्राइमरी मेमोरी कितने प्रकार की होती है तथा सेकन्डेरी मेमोरी कितने प्रकार की होती है?

कंप्यूटर की मेमोरी कितने प्रकार की होती है
कंप्यूटर की मेमोरी कितने प्रकार की होती है

तो आइए दोस्तों इन सभी Topic के बारे में एक-एक करके विस्तार से जानते हैं। सबसे पहले मेमोरी क्या है यह कितने प्रकार की होती है? इसके बारे में समझते हैं।

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेमोरी क्या है यह कितने प्रकार की होती है

मेमोरी एक Storage device होती है। जो डिवाइस में सभी प्रकार के Data तथा Information को स्थाई तथा अस्थाई रूप से स्टोर करके रखता है। मेमोरी अर्द्धचालक से बना होता है। जिसमे छोटे-छोटे Cell होते हैं, जो Data तथा Information को बाइनरी (0, 1) के रूप में स्टोर करता है।

इसमे प्रत्येक Cell का Address अलग-अलग होता है। किसी भी मेमोरी में Cell का Address शून्य (0) से लेकर मेमोरी के Size से एक कम होता है। मेमोरी दो तरह की होती है एक Volatile (परिवर्तनशील) तथा दूसरा Non-Volatile (अपरिवर्तनशील)।

मेमोरी मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है। जो इस प्रकार है-

  1. प्राथमिक मेमोरी (Primary Memory)
  2. दूतीयक मेमोरी (Secondary Memory)
  3. कैश मेमोरी (Cache Memory)

कंप्यूटर की मेमोरी कितने प्रकार की होती है?

कंप्यूटर में Data, Instructions तथा Information को स्टोर करने के लिए Memory का उपयोग किया जाता है। जो डेटा को स्थाई तथा अस्थाई रूप से Store करने का काम करता है। कंप्यूटर में विभन्न प्रकार के डेटा व इनफार्मेशन को स्थाई व अस्थाई रूप से Store करने के लिए मुख्यतः तीन प्रकार की मेमोरी का उपयोग किया जाता है- 1. प्राथमिक मेमोरी 2. दूतीयक मेमोरी 3. कैश मेमोरी

Read more:

प्राइमरी मेमोरी क्या है

प्राइमरी मेमोरी कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी होती है। जो कंप्यूटर में अस्थाई रूप से डेटा को Store करने का काम करती है। प्राइमरी मेमोरी कंप्यूटर की Volatile Memory होती है। प्राथमिक मेमोरी में डेटा तब तक स्टोर रहता है, जब तक डिवाइस ON रहता है। डिवाइस के बंद होते ही उसमे Store डेटा अपने आप नष्ट हो जाता है।

Primary memory अर्द्धचालक की बनी होती है। जो Secondary memory की तुलना में काफी Fast होती है। हमारे द्वारा दिए गए Input के बाद वो डेटा Primary memory में ही Store होता है। फिर प्राइमरी मेमोरी उस डेटा को Processor तक भेजता है। RAM (Random Access Memory) तथा ROM (Read Only Memory) प्राइमरी मेमोरी के उदाहरण हैं।

सेकन्डेरी मेमोरी क्या है

सेकन्डेरी मेमोरी कंप्यूटर की Permanent Memory होती है। अर्थात इसमे डेटा को लंबे समय तक Store किया जा सकता है। सेकन्डेरी मेमोरी Non-volatile मेमोरी होती है। यह प्राइमरी मेमोरी की तुलना में काफी धीमा होता है।

इसकी Storage क्षमता प्राथमिक मेमोरी की तुलना में ज्यादा होती है। इसलिए इसका उपयोग कंप्यूटर में विभिन्न प्रकार के Software, Files, Audio, Video तथा Document को स्टोर करने के लिए किया जाता है। इसीलिए Secondary memory को मास व बैकअप स्टॉरिज भी कहा जाता है। HDD, SSD, CD तथा DVD सेकन्डेरी मेमोरी के उदाहरण हैं।

कैश मेमोरी क्या है

कैश मेमोरी एक Volatile memory है, जो प्रोसेसर के Instructions तथा डेटा को Store करता है। कैश मेमोरी कंप्यूटर की सबसे Fast मेमोरी होती है। कैश मेमोरी सभी मेमोरी से सबसे छोटी होती है। अर्थात कैश मेमोरी की Storage क्षमता काफी कम होती है। इसमे अधिक डेटा को संग्रहीत नहीं किया जा सकता है।

कैश मेमोरी कंप्यूटर में Processor को जरूरत पड़ने पर Data व Instruction को Provide करता है। एक तरह से कैश मेमोरी प्रोसेसर की सहायक मेमोरी होती है। तथा Processor को Fast काम करने में मदद करती है।

प्राइमरी मेमोरी कितने प्रकार की होती है

Primary memory कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी होती है। प्राइमरी मेमोरी का काम कंप्यूटर में डेटा को अस्थाई रूप से स्टोर करना होता है। प्राइमरी मेमोरी मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है।

  1. RAM (Random Access Memory)
  2. ROM (Read Only Memory)

RAM (Random Access Memory)

RAM का पूरा नाम Random Access Memory होता है। यह एक Volatile मेमोरी होती है। डिवाइस में इसका उपयोग डेटा को अस्थाई रूप से Store करने के लिए किया जाता है। अर्थात इसमे डेटा तभी तक स्टोर रहता है। जब तक डिवाइस ON रहता है। डिवाइस के बंद होने पर इसमे स्टोर डेटा अपने आप नष्ट हो जाता है।

RAM
RAM

RAM का उपयोग वर्तमान समय में उपयोग हो रहे Software या Application के डेटा को अस्थाई रूप से Store करने के लिए किया जाता है।

ROM (Read Only Memory)

ROM का पूरा नाम Read Only Memory होता है। ROM एक प्रकार का Non Volatile Memory है। इसमे डेटा स्थाई रूप से Store रहता है, जो अपरिवर्तनशील होता है। अर्थात इसमे Store डेटा को केवल Read किया जा सकता है। ROM में स्टोर डेटा को मिटाया नहीं जा सकता। ROM का उपयोग Processor के सहायक मेमोरी के तौर पर किया जाता है।

ROM (Read Only Memory)
ROM (Read Only Memory)

सेकन्डेरी मेमोरी कितने प्रकार की होती है

Secondary memory कंप्यूटर की स्थाई मेमोरी होती है। अर्थात इसमे डेटा को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इसमे कंप्यूटर बंद होने पर डेटा नष्ट नहीं होता है। सेकन्डेरी मेमोरी को ही कंप्यूटर का मास स्टॉरिज भी कहा जाता है। सेकन्डेरी मेमोरी मुख्यतः 7 प्रकार की होती है।

  1. HDD (Hard Disk Drive)
  2. SSD (Solid State Drive)
  3. CD (Compact Disk)
  4. DVD (Digital Video Disc)
  5. Pendrive
  6. Memory Card
  7. Blue-ray Disk

कंप्यूटर मेमोरी की इकाई (Unit of Computer Memory in hindi)

कंप्यूटर की सबसे छोटी इकाई Bit होता है। इसमे केवल एक बाइनरी डिजिट 0 या 1 ही store हो सकता है। जिस तरह से दूरी मापने के लिए किलोमीटर तथा समय मापने के लिए सेकंड जैसे मात्रक का उपयोग किया जाता है। उसी प्रकार Computer Memory को मापने के लिए इकाइयों का उपयोग किया जाता है। जो इस प्रकार हैं-

1 बिट (Bit)0 या 1
4 बिट (Bit)1 निब्बल (Nibble)
8 बिट (Bit)1 बाइट (Byte)
1000 बाइट (Byte)1 किलोबाइट (KB)
1024 किलोबाइट (KB)1 मेगाबाइट (MB)
1024 मेगाबाइट (MB)1 गीगाबाइट (GB)
1024 गीगाबाइट (GB)1 टेराबाइट (TB)
1024 टेराबाइट (TB)1 पेटबाइट (PB)
1024 पेटबाइट (PB)1 एक्साबाइट (EB)
1024 एक्साबाइट (EB)1 जेटाबाइट (ZB)
1024 जेटाबाइट (ZB)1 योटाबाइट (YB)

FAQs (Frequently Asked Questions)

कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी कौन सी है?

प्राथमिक मेमोरी कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी होती है। प्राइमरी मेमोरी एक प्रकार की Volatile memory होती है। जो अस्थाई रूप से डेटा को स्टोर करने का काम करती है।

सेकन्डेरी मेमोरी कितने प्रकार के होते हैं?

सेकन्डेरी मेमोरी एक Non Volatile Memory होती है। जो मुख्यतः 7 प्रकार की होती है। HDD, SSD, CD, DVD, Pendrive, Memory Card, Blue-ray Disk

मुख्य मेमोरी के दो प्रकार कौन कौन से हैं?

प्राइमरी मेमोरी कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी होती है। Primary memory दो प्रकार की होती है। 1. RAM (Random Access Memory), 2. ROM (Read Only Memory).

कंप्यूटर मेमोरी क्या है और इसके प्रकार?

मेमोरी एक प्रकार की Storage device होती है। जो कंप्यूटर में सभी प्रकार के Data तथा Information को स्थाई या अस्थाई रूप से स्टोर करने का काम करता है। कंप्यूटर मे मेमोरी मुख्यतः 3 प्रकार की होती है। 1. प्राथमिक मेमोरी 2. दूतीयक मेमोरी 3. कैश मेमोरी।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now