डिजिटल कंप्यूटर क्या है? विस्तार में

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम डिजिटल कंप्यूटर के बारे में जानेंगे की डिजिटल कंप्यूटर क्या है, डिजिटल कंप्यूटर के प्रकार तथा विशेषताए क्या हैं? इन सभी Topic के बारे में हम विस्तार से और आसान शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

डेटा हैंडिलिंग क्षमता के आधार पर कंप्यूटर को तीन प्रकारों में बाँटा गया है। Analog Computer, Digital Computer तथा Hybrid Computer. आज के इस आर्टिकल में हम डिजिटल कंप्यूटर के बारे में विस्तार से समझेंगे।

तो चलिए Digital Computer के बारे में समझते हैं की डिजिटल कंप्यूटर क्या है? (What is Digital Computer in Hindi)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डिजिटल कंप्यूटर क्या है? (What is Digital Computer in Hindi)

वे कंप्यूटर जो केवल बाइनरी भाषा (0,1) के आधार पर काम करते हैं, वे सभी कंप्यूटर डिजिटल कंप्यूटर कहलाते हैं। जैसे – Laptop, Desktop, Smartphone, Smart watch, Calculator इत्यादि डिजिटल कंप्यूटर हैं। जो हमारी भाषा को समझने में आसमर्थ होते हैं। डिजिटल कंप्यूटर केवल Binary Language को ही समझता है।

हमारे द्वारा दिए गए इनपुट को कम्पुटर पहले बाइनरी भाषा (0,1) के फॉर्म में बदलता है। उसके बाद इन नंबरो के आधार पर कैलकुलेशन करके Translator की मदद से हमें हमारी भाषा में आउट्पुट प्रदान करता है।

कंप्यूटर ट्रांसलेटर तीन प्रकार के होते हैं Compiler, Interpreter और Assembler जो कंप्यूटर की भाषा को इंसानी भाषा तथा इंसानी भाषा को कंप्यूटर की भाषा में बदलने का काम करते हैं।

Digital Computer वह कंप्यूटर होता है, जिसमे हम सबसे पहले इनपुट देते हैं। उसके बाद कंप्यूटर के ट्रांसलेटर उस इनपुट को 0 तथा 1 के फॉर्म में translate करते हैं फिर प्रोसेसर के द्वारा उसे प्रोसेस करके हमारी भाषा में आउट्पुट प्रदान करते हैं।

Related Articals:

पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर को 1940 के दशक में विकसित किया गया था। इसका उपयोग मुख्य रूप से Numerical गणनाओ को करने के लिए किया जाता था।

डिजिटल कंप्यूटर के भाग (Component of Digital Computer in Hindi)

एनालॉग कंप्यूटर की तुलना में Digital Computer कई भागों से मिलकर बना होता है। जो इस प्रकार हैं-

  1. Input Device
  2. CPU (Central Processing Unit)
  3. ALU (Arithmetic Logic Unit)
  4. CU (Control Unit)
  5. Memory
  6. Output Device
Block Diagram of Digital Computer
Block Diagram of Digital Computer

Input Device:

वे डिवाइस जिसका उपयोग कंप्यूटर को Instruction या Command देने के लिए किया जाता है। उन डिवाइसो को Input Device कहते हैं। उदाहरण: Mouse, Keyboard, Joystick इत्यादि।

CPU (Central Processing Unit):

CPU कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है, जो प्राप्त Input या Instruction को Process तथा पूरे कंप्युटर सिस्टम को कंट्रोल करने का काम करता है।

ALU (Arithmetic Logical Unit):

ALU का कार्य अंकगणितीय तथा लाजिकल गणनाओ को करना होता है। अर्थात यह जोड़, घटाना, गुणा, भाग तथा लाजिकल गणनाओ को पूरा करता है। ALU, CPU का ही एक भाग होता है।

CU (Control Unit):

CU सभी हार्डवेयर को कंट्रोल करने का काम करता है। इसे कंप्युटर का मैनेजर भी कहा जाता है।

Memory:

कंप्यूटर में मेमोरी का उपयोग डेटा को Store करने के लिए किया जाता है। Operating System, Software, Application, Videos, Documents इत्यादि इसी मेमोरी में स्टोर रहता है। हाँलाकी विभिन्न प्रकार के डेटा को स्टोर करने के लिए अलग-अलग मेमोरी का उपयोग किया जाता है। उदाहरण: Hard disk, RAM, SSD, Cache memory इत्यादि।

Output Device:

Output Device का उपयोग दिए गए इनपुट को प्रोसेस के बाद Result व Output प्राप्त करने के लिए किया जाता है। जैसे- Monitor, Printer इत्यादि।

डिजिटल कंप्यूटर के प्रकार (Types of Digital Computer in Hindi)

Digital Computer मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं, जो इस प्रकार हैं-

  1. Micro Computer
  2. Mini Computer
  3. Mainframe Computer
  4. Super Computer

इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए दिए गए Link पर Click करें।

Micro Computer (माइक्रो कंप्यूटर):

Micro Computer एक सबसे छोटे आकार का कंप्यूटर होता है। इसमें CPU के रूप में माइक्रोप्रोसेसर लगा होता है। माइक्रोप्रोसेसर पर आधारीत सबसे पहला Micro Computer माईक्रल था। जो Intel 8008 माइक्रोप्रोसेसर पर आधारीत पहला कंप्यूटर था। इसको 1973 में R2E के द्वारा लॉन्च किया गया था।

माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण

माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण:-

  • Laptop
  • Smartphone
  • Desktop
  • Tablet
  • Chrome book
  • Calculator

Mini Computer (मिनी कंप्यूटर):

Mini Computer एक Mid-range तथा Multi-processing कंप्यूटर होता है। अर्थात इसमे एक साथ एक से अधिक लोग कार्य कर सकते हैं। मिनी कंप्यूटर, माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा तथा मेनफ्रेम और सुपर कंप्यूटर से छोटा तथा कम शक्तिशाली होता है। मिनी कंप्यूटर सबसे पहले 1960 में IBM Corporation द्वारा विकसित किया गया था।

Mini Computer
Apple Mini

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण:

  • Honeywell 200
  • TI-990
  • AS/400e
  • HP mini 110
  • Apple iPhone
  • Inspiron 1012

Mainframe Computer (मेनफ्रेम कंप्यूटर):

Mainframe Computer एक Multi-user तथा Multi-programming कंप्यूटर होता है। इसमे हजारों लोग एक साथ कार्य कर सकते हैं। इसका उपयोग बड़ी-बड़ी कंपनियों तथा सरकारी एजेसियों में Complex डेटा को Process करने के लिए किया जाता है। यह सामान्य कंप्यूटरो की तुलना में काफी शक्तिशाली होते हैं।

मेनफ्रेम कंप्यूटर के उदाहरण:

  • IBM 370
  • IBM S/709
  • Hitachi’s Z800
  • IBM System z13
  • System z9

Super Computer (सुपर कंप्यूटर):

Super Computer अत्यंत शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं। जिनका उपयोग बड़े पैमाने पर डेटा को संसोधित करने के लिए किए जाता है। इसे हिन्दी में महासंगणक कहा जाता है। ये सभी कंप्यूटरो की तुलना में सबसे शक्तिशाली तथा बड़े कंप्यूटर होते हैं।

सुपर कंप्यूटर का उपयोग विज्ञान क्षेत्र में ग्रहों की जानकारी तथा मौसम विभाग में मौसम का पूर्वानुमान लगाने के लिए किया जाता है। Fugaku तथा Frontier दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर हैं।

सुपर कंप्यूटर के उदाहरण:

  • Fugaku (Japan)
  • Summit (USA)
  • PARAM Siddhi-AI (India)
  • Sierra (USA)
  • LUMI (Finland)

डिजिटल कंप्यूटर की विशेषताएं (Feature of Digital Computer in Hindi)

आज के समय में डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग लगभग सभी क्षेत्रों में व्यापक रूप से किया जाता है। इसकी कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  • डिजिटल कंप्यूटर की स्पीड बहुत अधिक होती है।
  • डिजिटल कंप्यूटर में Multitasking की सुविधा होती है। अर्थात एक समय में ही एक से अधिक कार्य को किया जा सकता है।
  • डिजिटल कंप्यूटर काफी विश्वशनीय होते हैं।
  • Digital Computer में डेटा को स्टोर करने के लिए मेमोरी होता है।
  • डिजिटल कंप्यूटर बड़ी से बड़ी गणनाओ को तुरंत करने की क्षमता रखते हैं।
  • इनमें Storage क्षमता काफी अधिक होती है।
  • यह काफी सटीक जानकारी प्रदान करते हैं।
  • डिजिटल कंप्यूटर Multi-user को सपोर्ट करते हैं।
  • आधुनिक समय में डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग काफी ज्यादा किया जाता है। Smartphone, Laptop, Computer, Smart watch इत्यादि इसके उदाहरण हैं।

FAQs:- Digital Computer Related Questions

डिजिटल कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था?

डिजिटल कंप्यूटर का आविष्कार 1930 के दशक में John Vincent Atanasoff ने किया था।

डिजिटल कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?

डिजिटल कंप्यूटर मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं- 1. Micro Computer, 2. Mini Computer 3. Mainframe Computer 4. Super Computer.

डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण क्या है?

Phone, Desktop, Laptop, Tablet, Calculator, iPhone इत्यादि डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण हैं।

ALU का Full Form क्या होता है?

Arithmetic Logical Unit

CU का पूरा नाम क्या होता है?

CU का पूरा नाम Control Unit होता है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now