टीसीपी तथा आईपी क्या है?

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम TCP तथा IP प्रोटोकॉल के बारे में जानेंगे की टीसीपी क्या है? तथा आईपी क्या है? इसके अलावा TCP और IP से रिलेटेड और भी कई Topic जैसे- TCP/IP का फुल फॉर्म क्या है? टीसीपी तथा आईपी काम कैसे करता है? और TCP/IP मॉडल में कितने लेयर होते हैं? के बारे में विस्तार से तथा आसान शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

टीसीपी तथा आईपी क्या है
टीसीपी तथा आईपी क्या है

TCP/IP कंप्यूटर नेटवर्क या इंटरनेट का प्रोटोकॉल होता है। जिस तरह से हम आपस में Communication करने के लिए विभिन्न भाषाओं का प्रयोग करके Communication स्थापित कर पाते हैं, उसी प्रकार कंप्यूटर भी आपस में Communication करने के लिए TCP/IP प्रोटोकॉल व नियम का प्रयोग करते हैं।

तो आइए इसी TCP(Transmission Control Protocol) तथा IP(Internet Protocol) के बारे में विस्तार से जानते हैं की टीसीपी तथा आईपी क्या है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टीसीपी क्या है? (What is TCP in Hindi)

टीसीपी नियमों का एक समूह होता है। जो कंप्यूटर को एक दूसरे के साथ नेटवर्क तथा इंटरनेट पर Communicate करने के लिए अनुमति प्रदान करता हैं। TCP इंटरनेट पर डेटा के संचार को कंट्रोल करने तथा सभी डिवाइसों तक सही डेटा पहुँचने का काम करता है।

TCP का पूरा नाम Transmission Control Protocol होता है। TCP इंटरनेट पर डेटा को Send व Receive करने में मदद करता है। यह इंटरनेट पर उपयोग हो रहे डेटा के Transmission को कंट्रोल करता है। ताकि यूजर द्वरा जो डेटा सर्च किया गया है केवल वही डेटा यूजर तक पहुँचे।

कंप्यूटर नेटवर्क में प्रोटोकॉल का मतलब नियम होता है। TCP कई प्रोटोकॉलों का एक समूह होता है। जैसे- SMTP, FTP, Telnet, DNS, SNMP तथा RIP इत्यादि।

इंटरनेट क्या होता है? इंटरनेट की परिभाषा तथा इतिहास

TCP इंटरनेट पर Upload अथवा Download हो रहे डेटा को सबसे पहले छोटे-छोटे पैकेटों के रूप में विभाजित करता है। उसके बाद डेटा इंटरनेट पर अपलोड या डाउनलोड होता है। TCP इंटरनेट का सबसे महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल होता है।

आईपी क्या है? (What is IP in Hindi)

IP का पूरा नाम Internet Protocol होता है। यह भी TCP की तरह एक महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल होता है। IP प्रोटोकॉल इंटरनेट पर किसी भी सूचनाओं को Address प्रदान करता है। तथा यह सुनिश्चित करता है की यूजर द्वारा सर्च किए गए सूचनाओ को उस Address तक पहुंचाया जाए जिस जगह पर उस सूचना को माँग की जा रही है।

जिस तरह से हमें किसी एक स्थान पर पहुँचने के लिए उस स्थान का हमारे पास सही Address होना जरूरी होता है। तब जाके हम उस स्थान तक पहुँच पाते हैं। उसी प्रकार इंटरनेट में भी यूजर किसी सूचना को सर्च करता है तो उस यूजर तक वह सूचना IP (Internet Protocol) की मदद से सही Address तक पहुँच पता है।

TCP/IP का फुल फॉर्म क्या है?

TCP का फुल फॉर्म Transmission Control Protocol होता है। वही IP का फुल फॉर्म Internet Protocol होता है।

  • TCP – Transmission Control Protocol
  • IP – Internet Protocol

TCP/IP इंटरनेट का सबसे महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल होता है। जो इंटरनेट पर डेटा को कंट्रोल तथा सही Address पर सही डेटा पहुँचने का काम करता है। TCP तथा IP दोनों ही अलग-अलग प्रोटोकॉल होते हैं लेकिन इंटरनेट पर इनका काम एक दूसरे के पूरक होता है।

टीसीपी तथा आईपी कैसे काम करता है?

इंटरनेट के द्वारा प्रयोग किया जाने वाला कम्यूनिकेशन प्रोटोकॉल TCP या IP है। TCP या IP दो कंप्यूटर के बीच Information को भेजता है। और कम्यूनिकेशन की सुविधा उपलब्ध करता है। ये प्रोटोकॉल इंटरनेट पर डेटा को सुरक्षित रखते हुए उसके सही स्थान तक पहुंचता है। ये प्रोटोकॉल दो भागों में विभाजित हैं। पहला भाग टीसीपी है जो इंटरनेट पर डेटा को छोटे-छोटे पैकेटों में विभाजित करता है। तथा दूसरा भाग IP है। IP (Internet Protocol), TCP के द्वारा विभाजित किए गए पैकेटों को सही Address प्रदान करता है। ताकि डेटा को सही रास्ते से तथा सही Address तक भेजा जा सके।

टीसीपी/आईपी मॉडल में कितने लेयर होते हैं?

TCP/IP कई प्रोटोकॉलों का समूह होता है। इसलिए इसे TCP/IP Protocol Suite या TCP/IP refrains modal भी कहा जाता है। टीसीपी/आईपी मॉडल में चार लेयर होते है। जो इंटरनेट पर डेटा के Transmission को पूरा करने मे मदद करते हैं।

  1. Application Layer
  2. Transport Layer
  3. Internet Layer
  4. Network Access Layer

इन्हे भी पढे-

1. इंटरनेट क्या होता है? इंटरनेट की परिभाषा तथा इतिहास
2. कंप्यूटर नेटवर्क क्या है? कंप्यूटर नेटवर्क के लाभ और हानि
3. आरपानेट क्या है? What is ARPANET
4. IP अड्रेस क्या है? अपने डिवाइस का आईपी एड्रेस कैसे चेक करें
5. आईएसपी क्या है? इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को समझाइए

FAQs

TCP/IP क्या है यह कैसे काम करता है?

TCP/IP इंटरनेट नेटवर्क का एक प्रोटोकॉल होता है। जो इंटरनेट पर डेटा अथवा सूचनाओं को यूजर तक सही ढंग से पहुँचने में मदद करता है। TCP डेटा को छोटे-छोटे पैकेटों में विभाजित करता है। उसके बाद IP उस डेटा को सही Address तक पहुँचने का काम करता है।

टीसीपी आईपी मॉडल में कितने लेयर होते हैं?

टीसीपी/आईपी मॉडल में चार लेयर होते है। जो इंटरनेट पर डेटा के Transmission को पूरा करने मे मदद करते हैं। 1. Application Layer, 2. Transport Layer, 3. Internet Layer, 4. Network Access Layer

TCP का फुल फॉर्म क्या है?

TCP का फुल फॉर्म Transmission Control Protocol होता है। यह इंटरनेट पर डेटा के transmission को कंट्रोल तथा डेटा को छोटे-छोटे पैकेटों के रूप में विभाजित करने का काम करता है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now