मोबाइल में रैम क्या होता है तथा रैम की परिभाषा

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम RAM के बारे में जानेंगे की मोबाइल में रैम क्या होता है?, मोबाइल में कितने जीबी रैम होनी चाहिए? और रैम की परिभाषा, प्रकार तथा कार्य के बारे में भी विस्तार से जानेंगे। इस लेख में मैंने RAM के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आसान भाषा और कम शब्दों में समझाने की पूरी कोशिश की है। कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढे।

मोबाइल में रैम क्या होता है

RAM का पूरा नाम Random Access Memory है। RAM प्राथमिक मेमोरी (Primary memory) का एक प्रकार होता है। यदि आपने पिछले आर्टिकल “Memory क्या है?” और “Primary memory” को नहीं पढ़ा तो उसे भी जरूर पढ़ें।

तो चलिए सबसे पहले RAM के बारे में समझ लेते हैं की मोबाइल में रैम क्या होता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मोबाइल में रैम क्या होता है

RAM एक प्रकार की Memory होती है। जो किसी डिवाइस की सबसे महत्वपूर्ण मेमोरी होती है। RAM का पूरा नाम Random Access Memory होता है। किसी भी डिवाइस में RAM का उपयोग temporary memory के रूप मे किया जाता है। अर्थात जब भी किसी डिवाइस में किसी Software का उपयोग किया जाता है। तब उस Software का डेटा या जो हम instruction देते हैं वो RAM पर Load होता है। फिर CPU उस डेटा को RAM से access करता है फिर प्रोसेस करके Output प्रदान करता है।

RAM
RAM

आसान शब्दों में समझे तो RAM का काम इतना होता है। की जिस किसी डिवाइस में वर्तमान समय में जो Software का उपयोग किया जा रहा होता है। उस Software के डेटा व हमारे द्वारा दिए गए Instructions को अपने पास तब तक स्टोर करके रखता है। जब तक उस Software का उपयोग होता है। Software को बंद करते ही RAM से वो डेटा नष्ट हो जाता है।

RAM एक प्रकार की Volatile Memory (परिवर्तनशील मेमोरी) है। इसमे Store डेटा को CPU के द्वारा direct access किया जाता है। RAM को CPU की सहायक मेमोरी भी कहा जाता है। क्योंकि RAM का उपयोग CPU को Fast कार्य करने के लिए उपयोग किया जाता है। RAM की गति को Gigahertz (GHz) तथा Storage क्षमता को Gigabyte (GB) में मापा जाता है।

मोबाइल में कितने जीबी रैम होनी चाहिए?

यह आपके ऊपर निर्भर करता है, की आपको मोबाईल का उपयोग किस काम के लिए करना है। यदि आपको अपने मोबाईल फोन का उपयोग किसी साधारण काम को करने के लिए करना है, तो आपके मोबाईल फोन में 3 से 6 GB रैम होगा तो आप आसानी से किसी भी साधारण काम को कर सकते हैं। वहीं आप अपने फोन का उपयोग Gaming, Multi-tasking, Video editing इत्यादि के लिए करते हैं, तो आपके Mobile Phone में कम से कम 6 से 8 GB रैम होनी चाहिए। किसी भी मोबाईल फोन में एक अच्छे RAM का होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि RAM कंप्यूटर या किसी भी डिवाइस की मुख्य मेमोरी होती है।

रैम की परिभाषा (Definition of RAM in Hindi)

वह मेमोरी जो वर्तमान समय में चलाए गए किसी Program या Software के डेटा और Instruction को अस्थाई तौर पर Store करके रखता है। उसे ही RAM कहते हैं।

उम्मीद है की आप RAM क्या है? समझ गए होंगे तो चलिए अब RAM के प्रकार के बारे में समझ लेते हैं।

Also Read:

रैम के प्रकार क्या हैं? (Types of RAM in Hindi)

RAM को कंप्यूटर या किसी डिवाइस की मुख्य मेमोरी (Main memory) कहा जाता है। इसके कार्य क्षमता और गति के आधार पर दो प्रकार में बाँटा गया है।

  1. SRAM (Static RAM)
  2. DRAM (Dynamic RAM)

SRAM (Static RAM)

SRAM का पूरा नाम Static Random Access Memory है। Static का मतलब इसमे डेटा स्थिर रहता है। इसे बार-बार Refresh करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसको Cache Memory के रूप में उपयोग किया जाता है। यह Volatile Memory होती है तथा DRAM की तुलना में यह महंगा होता है।

DRAM (Dynamic RAM)

DRAM का पूरा नाम Dynamic Random Access Memory है। Dynamic मतलब चलायमान अर्थात इसमें डेटा हमेशा परिवर्तित होता रहता है। इसलिए इसको Refresh करना पड़ता है। इसका उपयोग CPU की सहायक मेमोरी के रूप में किया जाता है। यह भी एक Volatile Memory है तथा ये SRAM की तुलना में सस्ता होता है।

रैम के कार्य कौन-कौन से हैं? (Function of RAM)

  • कंप्यूटर या किसी डिवाइस में RAM का कार्य होता है। CPU को Space प्रदान करना।
  • CPU (Processor) को डेटा और Instruction प्रदान करना
  • Operating System को Run करने के लिए Space प्रदान करना।
  • वर्तमान समय मे उपयोग हो रहे Software के डेटा को Process के लिए स्टोर रखना।
  • वर्तमान समय में दिए गए Instructions को Store रखना।
  • डिवाइस को ON करने में सहायता प्रदान करना।

FAQs

RAM का Full form क्या है?

RAM का फूल फॉर्म Random Access Memory होता है। यह कंप्यूटर की Primary memory होती है।

RAM कितने प्रकार की होती है?

RAM दो प्रकार की होती है। 1. SRAM (Static Random Access Memory) 2. DRAM (Dynamic Random Access Memory)

कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी किसे कहा जाता है?

RAM को कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी कहा जाता है। इसका काम वर्तमान समय में उपयोग हो रहे Application के डेटा को अस्थाई रूप से Store करना होता है।

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने RAM के बारे में समझा की मोबाइल में रैम क्या होता है? तथा इसके प्रकार, परिभाषा और कार्य के बारे में भी जाना। यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ Share करें।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की यह Article आपके लिए Knowledgeable रहा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे Facebook Page और Twitter को Follow करें। इस Website की सभी article हमारे फेस्बूक पेज और ट्विटर पर अपलोड की जाती हैं। इस आर्टिकल से संबंधित कोई question हो तो नीचे कमेन्ट करें। हम आपके कमेन्ट का जवाब जरूर देंगे। धन्यवाद!

2 thoughts on “मोबाइल में रैम क्या होता है तथा रैम की परिभाषा”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now