Flash Drive क्या है? प्रकार तथा विशेषताए

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम Flash drive के बारे में समझेंगे की Flash Drive क्या है? तथा Flash Drive के प्रकार और विशेषताएं क्या है? इस आर्टिकल में मैंने Flash Drive के बारे में कम शब्दों तथा आसान भाषा में समझाने की कोशिश की है। कृपया इस Article को पूरा पढ़ें।

पिछले आर्टिकल में हमने RAM, ROM, Hard Disk, SSD तथा Memory क्या है? के बारे में विस्तार से समझा था। Flash Drive भी Secondary Memory का ही एक प्रकार है। जिसका उपयोग डेटा जैसे Audio, Video तथा Important Document को Store करने के लिए किया जाता है।

चलिए Flash Drive के बारे में जानते हैं की Flash Drive क्या है? (What is Flash Drive in Hindi)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Flash Drive क्या है? (What is Flash Drive in Hindi)

Flash Drive एक Non Volatile मेमोरी है जिसका उपयोग स्थाई डेटा को Store करने के लिए किया जाता है। Flash Drive एक छोटा सा पोर्टेबल device होता है। जिसे कहीं भी आसानी से ला और ले जा सकते हैं। Flash Drive कंप्यूटर के बीच जानकारी को Share करने का एक अच्छा साधन है। इसकी Storage क्षमता 2 GB से 1 TB तक होती है।

Flash Drive
Flash Drive

Flash Drive का आविष्कार सन 1980 के दशक के शुरुआत में Toshiba कंपनी के कर्मचारी Fujio Masuoka ने किया था। तथा Intel कंपनी ने प्रोसेसर के लिए NOR Flash Drive को सन 1988 में बनाया था। Flash Drive अधिक टिकाऊ और विश्वशनीय होती है।

तो आइए अब Flash Drive के प्रकार के बारे में जान लेते हैं।

Flash Drive के प्रकार (Type of Flash Drive in Hindi)

Flash Drive को Flash Memory के नाम से भी जाना जाता है। Flash Memory मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं। जो निम्नलिखित हैं-

  • NAND Flash Memory
  • NOR Flash Memory

NAND Flash Memory

NAND Flash Memory में डेटा को Read करने की गति NOR Flash Memory की तुलना में कम होती है। यह ब्लॉक में मेमोरी को access करता है। NAND Flash मेमोरी बड़े size की फाइलों को आसानी से Store कर सकता है। आज के समय में Flash Memory के रूप में Pen drive, SD card इत्यादि का उपयोग व्यापक रूप से किया जा रहा है।

NOR Flash Memory

NOR Flash Memory की डेटा को Read करने की गति NAND Flash Memory से अधिक होती है। यह Flash memory डेटा को आधीक सटीकता के साथ Read और Write कर सकता है। इसका उपयोग अधिकतर Code Executing के लिए किया जाता है। यह NAND Flash Memory की तुलना में महंगी होती है।

Flash Drive की विशेषताए (Feature of Flash Drive in Hindi)

Flash Drive एक प्रकार की पोर्टेबल Storage डिवाइस है जिसकी कुछ विशेषताए हैं जो निम्नलिखित हैं-

  • Flash Memory एक Non-Volatile मेमोरी होती है।
  • Flash Memory एक स्थाई मेमोरी है।
  • इसमे Store डेटा को Erase करके फिर से नया डेटा Store किया जा सकता है।  
  • Flash Memory में बिजली की खपत कम होती है।
  • इसका उपयोग करना बहुत ही आसान है।
  • Flash Memory एक पोर्टेबल Storage device है। अर्थात इसे कहीं भी ले जाना और कहीं से लाना बहुत ही आसान है।
  • इसमे डेटा को काफी लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

FAQs:-

Flash Memory क्या है?

Flash Memory एक पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस है। इसका उपयोग डेटा को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में transfer करने के लिए किया जाता है।

Flash Memory का आविष्कार कब और किसने किया था?

Flash Memory का आविष्कार Toshiba कंपनी के एक कर्मचारी Fujio Masuoka ने 1980 के दशक में किया था।

Flash Memory किस प्रकार की मेमोरी है?

Flash Memory एक Non-Volatile मेमोरी है।

Flash Memory कितने प्रकार की होती है?

Flash Memory दो प्रकार की होती है। 1. NAND Flash Memory 2. NOR Flash Memory

Also Read This:

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने Flash Memory के बारे में जाना की Flash Memory क्या है? और Flash Memory के प्रकार तथा विशेषताए क्या है? यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे Share करना ना भूलें।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की यह Article आपके लिए Knowledgeable रहा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे Facebook Page और Twitter को Follow करें। इस Website की सभी article हमारे फेस्बूक पेज और ट्विटर पर अपलोड की जाती हैं। इस आर्टिकल से संबंधित कोई question हो तो नीचे कमेन्ट करें। हम आपके कमेन्ट का जवाब जरूर देंगे। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now