सुपर कंप्यूटर क्या है? विस्तार में

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम सुपर कंप्यूटर के बारे में जानेंगे की सुपर कंप्यूटर क्या है? (What is Super Computer in Hindi) तथा सुपर कंप्यूटर का उपयोग, इतिहास और विशेषताओं के बारे में विस्तार से तथा आसान शब्दों में समझेंगे।

सुपर कंप्यूटर क्या है?
सुपर कंप्यूटर

Super Computer एक शक्तिशाली कंप्यूटर सिस्टम होता है। जो अन्य सभी कंप्यूटरों की तुलना में सबसे तेज कंप्यूटर होता है। इसके बारे में हम विस्तार से जानेंगे। उससे पहले आपने अन्य प्रकार के कंप्यूटर जैसे- माइक्रो कंप्यूटर, मिनी कंप्यूटर तथा मेनफ्रेम कंप्यूटर के बारे में नहीं पढ़ा तो इसे जरूर पढ़ें। मैंने आसान शब्दों में इन सभी के बारें में विस्तार से बताया है।

सुपर कंप्यूटर सबसे तेज और शक्तिशाली कंप्यूटर होता है। तो आइए सुपर कंप्यूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं की सुपर कंप्यूटर क्या है? (What is Super Computer in Hindi)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सुपर कंप्यूटर क्या है? (What is Super Computer in Hindi)

Super Computer को हिन्दी में “महासंगणक” कहा जाता है। सुपर कंप्यूटर अत्यंत शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं। जिनका उपयोग बड़े पैमाने पर डेटा की गणना या संसाधित करने के लिए किया जाता है। सुपर कंप्यूटर भी कंप्यूटर का ही एक प्रकार होता है। जो बड़े से बड़े गणनाओं को संसोधित करने में सक्षम होता है।

सुपर कंप्यूटर में एक से अधिक CPU लगा होता है। जिससे सुपर कंप्यूटर की Speed आम कंप्यूटर की तुलना में हजारों गुना तेज होती है। सुपर कंप्यूटर की स्पीड को FLOPS (Floating-Point Operations per Second) में मापा जाता है। यह एक सेकेंड में अरबों गणनाओं को करने में सक्षम होते है।

सुपर कंप्यूटर आकार में काफी बड़े होते हैं। लेकिन अन्य कंप्यूटरो की तुलना मे काफी शक्तिशाली तथा कीमती होते हैं। इसकी कीमत इसके परफ़ोर्मेंस तथा क्षमता पर निर्भर करती है। जो 2 लाख डॉलर से 10 करोड़ डॉलर से भी आधीक के हो सकते हैं।

सुपर कंप्यूटर का इतिहास (History of Super Computer in Hindi)

सुपर कंप्यूटर को बनाने के लिए कई लोगों ने अपना योगदान दिया। लेकिन Super Computer को बनाने का बहुत बड़ा श्रेय Seymour Roger Cray को जाता है। इन्होंने दुनिया का पहला कंप्यूटर CDC 6600 को सन 1964 में बनाया था। ये अमेरिका के एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे।

Super Computer
Super Computer

सुपर कंप्यूटर को विकसित करने में Seymour Cray का बहुत बड़ा योगदान रहा। जिससे उन्हे “Father of Super Computer” भी कहा जाता है। “CDC 1604” को भी इन्होंने ने ही बनाया था।

तो आइए अब सुपर कंप्यूटर के उपयोग के बारे में भी जान लेते हैं।

सुपर कंप्यूटर का उपयोग (Uses of Super Computer in Hindi)

सुपर कंप्यूटर का उपयोग विशेष प्रकार के कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। इसके कुछ प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं –

  • सुपर कंप्यूटर का उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों में अंतरिक्ष यानों के निर्माण व कंट्रोल में किया जाता है।
  • सुपर कंप्यूटर का उपयोग परमाणु विस्फोट के प्रभाव को परीक्षण करने के लिए करते हैं।
  • मौसम विभाग में इसका उपयोग मौसम के पूर्वानुमान के लिए किया जाता है।
  • सुपर कंप्यूटर का उपयोग AI (Artificial Intelligence) के क्षेत्र में भी किया जाता है।
  • जटिल गणनाओ को संसोधित करने के लिए तथा डेटा को रिकार्ड करने के लिए सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
  • सुपर कंप्यूटर का उपयोग सैन्य सुरक्षा के क्षेत्रों में भी ट्रैकिंग के लिए किया जाता है।
  • इसका उपयोग बड़े-बड़े लैब में बीमारियों के रिसर्च करने के लिए किया जाता है।

Top 10 Fastest Super Computer in the World

विश्व के 10 सबसे तेज व शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर इस प्रकार हैं-

  1. Fugaku (Japan)
  2. Frontier (USA)
  3. LUMI (Finland)
  4. Leonardo (Italy)
  5. Summit (USA)
  6. Sierra (USA)
  7. Sunway TaihuLight (China)
  8. Perlmutter (USA)
  9. Selene (USA)
  10. Tianhe-2A (China)

भारत के सुपर कंप्यूटर (Super Computer of India)

भारत का पहला सुपर कंप्यूटर PARAM 8000 था। जिसे भारत में ही सन 1991 में बनाया गया था। जनवरी 2022 के अनुसार भारत का सबसे शक्तिशाली और तेज सुपर कंप्यूटर पुणे के IITM में स्थित Pratyush Cray XC 40 है। आधुनिक समय में भारत के पास लगभग 40 सुपर कंप्यूटर हैं। जिनमे से कुछ मुख्य सुपर कंप्यूटर के नाम निम्नलिखित हैं –

  • PARAM Siddhi-AI
  • Pratyush CRAY XC40
  • Mihir CRAY XC40
  • AADITYA
  • PARAM YUVA-||
  • PADUM
  • PARAM Shivay

सुपर कंप्यूटर की विशेषताएं (Feature of Super Computer in Hindi)

सुपर कंप्यूटर की कई विशेषताएं हैं जो निम्नलिखित हैं –

  • Super Computer अन्य सभी प्रकार के कंप्यूटरों की तुलना में अत्यंत तीव्र गति के होते हैं।
  • Super Computer काफी शक्तिशाली होते हैं।
  • इनकी स्पीड को FLOPS (Floating Point Operation Per Second) में मापा जाता है।
  • सुपर कंप्यूटर multi-tasking को सपोर्ट करते हैं।
  • सुपर कंप्यूटर में एक से अधिक यूजर एक समय में ही विभिन्न कार्यों को कर सकते हैं।
  • सुपर कंप्यूटर एक सेकंड में अरबों गणनाओं को करने की क्षमता रखते हैं।
  • ये काफी विश्वसनीय होते हैं।
  • सुपर कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता काफी आधीक होती हैं।
  • सुपर कंप्यूटर का उपयोग विशेष कार्यों को पूरा करने के लिए कीया जाता है।

FAQs:-

सुपर कंप्यूटर को हिन्दी में क्या कहते हैं?

सुपर कंप्यूटर को हिन्दी में महासंगनक कहते हैं।

विश्व का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर कौन-सा था?

भारत का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर कौन-सा था?

PARAM 8000

विश्व का सबसे तेज कंप्यूटर कौन-सा है?

जापान का Fugaku Super Computer दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर हैं।

भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौन-सा है?

2023 के अनुसार भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर Param Siddhi हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now