स्कैनर क्या है? स्कैनर कितने प्रकार के होते हैं

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम Scanner के बारे में जानेंगे की स्कैनर क्या है? (What is Scanner in Hindi) स्कैनर कितने प्रकार के होते हैं? तथा स्कैनर के उपयोग इन सभी टॉपिक के बारे में हम विस्तार से आसान भाषा में समझने की कोशिश करेंगे।

तो चलिए सबसे पहले समझते हैं की स्कैनर क्या है? (What is Scanner in Hindi)

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्कैनर क्या है? (What is Scanner in Hindi)

Scanner एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग Document, Image इत्यादि को स्कैन करने के लिए किया जाता है। स्कैनर एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। यह किसी भी Hard copy इमेज या डाक्यमेन्ट को डिजिटल फॉर्म में बदलने का काम करता है।

स्कैनर, प्रिंटर के बिल्कुल विपरीत काम करता है। स्कैनर हार्ड कॉपी को सॉफ्ट कॉपी में बदलने का काम करता है। लेकिन प्रिंटर सॉफ्ट कॉपी को हार्ड कॉपी में बदलता है। स्कैनर किसी Image, Text या Barcode इत्यादि को स्कैन कर सकता है।

स्कैनर किसी डाक्यमेन्ट बार कोड इत्यादि को स्कैन करने के लिए OCR (Optical Character Recognition) टेक्नॉलजी का उपयोग करता है। इसे Text Recognition भी कहा जाता है। यह फिज़िकल पेपर के Printed text या image को स्कैन करके मशीन Readable बनाता है।

Related Post:

सबसे पहले स्कैनर का आविष्कार अमेरिका के कंपनी National Bureau of Standard में सन 1957 में हुआ था।

स्कैनर कितने प्रकार के होते हैं?

स्कैनर अपने कार्य और उपयोग के आधार पर कई प्रकार के होते हैं। जिनमे से कुछ मुख्य प्रकार के स्कैनर इस प्रकार हैं-

फ्लैटबैड स्कैनर (Flatbed Scanner)

Flatbed Scanner एक Optical scanner होता है। इसमें डाक्यमेन्ट को स्कैन करने के लिए एक Flat कांच की स्क्रीन होती है, जिसमे डाक्यमेन्ट या फोटो को रखके उसे ऊपर से ढक दिया जाता है। उसके बाद डाक्यमेन्ट स्कैन हो जाता है।

Flatbed Scanner
Flatbed Scanner

आज के समय में इस स्कैनर का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। इसका उपयोग School, College तथा Office में किया जाता है।

ड्रम स्कैनर (Drum Scanner)

Drum Scanner का उपयोग उच्च क्वालिटी वाले इमेज को स्कैन करने के लिए किया जाता है। यह स्कैनर PMT (Photo Multiplier Tube) टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। इसमे स्कैन करने के लिए सिलेंडर होते हैं जिसमे इमेज को रखा जाता है। इसका उपयोग अखबार या Book print करने वाली कंपनियों में किया जाता है।

शीटफेड स्कैनर (Sheetfed Scanner)

Sheetfed स्कैनर में Digital Imaging System होता है जो कुछ निश्चित आकार वाले पेपर शीट को ही स्कैन करता है। यह स्कैनर पेपर पर प्रिंटेड टेक्स्ट को डिजिटल फॉर्म में बदलने का काम करता है। इसका उपयोग बड़े ऑफिस या बिजनेस क्षेत्र में किया जाता है।

बायोमैट्रिक स्कैनर (Biometric Scanner)

Biometric Scanner का उपयोग Finger print लेने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग College, Office, तथा जनसेवा केंद्र इत्यादि में biometric लेने के लिए किया जाता है।

Biometric Scanner
Biometric Scanner

रोलर स्कैनर (Roller Scanner)

Roller Scanner में रोलर लगे होते हैं जो पेपर को घुमाने का काम करते हैं। उसके बाद सेंसेर के जरिए इमेज या अक्षरों को स्कैन कर लिया जाता है।

बारकोड रीडर (Barcode Reader)

इसका उपयोग Barcode को स्कैन करने के लिए किया जाता है। यह एक Optical Scanner होता है, जो barcode को रीड करके उसके इनफार्मेशन को कंप्यूटर में भेजता है। यह ऑप्टिकल आवेगों को इलेक्ट्रॉनिक आवेगों में बदलता है। इसका उपयोग बड़े-बड़े दुकान, स्टोर या मार्ट में प्रोडक्ट का इनफार्मेशन या Price को कलेक्ट करने के लिए किया जाता है।

Barcode Reader
Barcode Reader

हैंडहेल्ड स्कैनर (Handheld Scanner)

Handheld Scanner एक पोर्टेबल स्कैनर डिवाइस होता है। जो पेपर के printed text को स्कैन करके उसे डिजिटल फॉर्मैट में में बदलने का काम करता है। इसमे Tiny light sensor होता है जो टेक्स्ट को स्कैन करता है। यह काफी छोटा स्कैनर डिवाइस होता है, जिससे इसको एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना काफी आसान होता है।

Handheld Scanner
Handheld Scanner

बुक स्कैनर (Book Scanner)

इसका उपयोग Book, Novel, Textbook इत्यादि को स्कैन करने के लिए किया जाता है। ये स्कैनर text को कॉपी करके डिजिटल फॉर्म में सेव करता है। यह V के आकार का होता है।

Optical Mark Recognition (OMR)

OMR (Optical Mark Recognition) का उपयोग MCQ exam के Answer sheet को स्कैन करने के लिए किया जाता है।

Magnetic Character Recognition (MICR)

MICR का उपयोग magnetic ink में छिपे Character को पहचानने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग बैंको में चेक को क्लियर करने के लिए किया जाता है।

स्कैनर के उपयोग (Use of Scanner in Hindi)

Scanner एक प्रकार का इनपुट डिवाइस होता है। इसका उपयोग कई विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न उद्देश से किया जाता है। इसके कुछ मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं-

  • Document को स्कैन करके Soft copy के रूप में Save करने के लिए।
  • Special Character को पहचानने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
  • बैंक में चेक को क्लियर करने के लिए।
  • किसी image को स्कैन करके कही Upload करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
  • Exam के OMR Sheet को स्कैन करने के लिए।
  • Biometric स्कैन करने के लिए।

FAQs

स्कैनर किस प्रकार का डिवाइस है?

Scanner एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है। इसका उपयोग हार्ड कॉपी को सॉफ्ट कॉपी में बदलने के लिए किया जाता है।

स्कैनर का आविष्कार किसने किया था?

स्कैनर का आविष्कार Russel A Kirsch ने सन 1957 में किया था।

OMR तथा MICR का फूल फॉर्म क्या होता है?

OMR का फूल फॉर्म Optical Mark Recognition है। तथा MICR का full form Magnetic Character Recognition होता है।

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने Scanner के बारे में जाना की स्कैनर क्या है? और स्कैनर कितने प्रकार के होते हैं, स्कैनर के प्रकार, स्कैनर के उपयोग तथा स्कैनर की परिभाषा के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको Scanner के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा। यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव हो तो कमेन्ट करें। इस Website की सभी आर्टिकल Facebook Page पर पोस्ट की जाती हैं। इसलिए हमारे Facebook Page को भी follow करे। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now