माइक्रो कंप्यूटर किसे कहते हैं? लाभ तथा हानियाँ

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम Micro Computer के बारे में जानेंगे की माइक्रो कंप्यूटर किसे कहते हैं?, Micro Computer के उदाहरण तथा माइक्रो कंप्यूटर के लाभ और हानियाँ इन सभी Topic के बारे में हम कम शब्दों और आसान भाषा में जानेंगे।

 माइक्रो कंप्यूटर किसे कहते हैं?
Micro Computer

माइक्रो कंप्यूटर, कंप्यूटर का ही एक प्रकार है। यह सबसे छोटा और कम शक्तिशाली वाला कंप्यूटर का प्रकार होता है। आप जो अपना Smartphone का उपयोग कर रहे हैं। वो भी एक माइक्रो कंप्यूटर ही है। Micro Computer का आकार अन्य सभी प्रकार के कंप्यूटरों के आकार से छोटा होता है।

तो आइए Micro Computer को विस्तार से समझते हैं की माइक्रो कंप्यूटर किसे कहते हैं? तथा माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण क्या हैं?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

माइक्रो कंप्यूटर किसे कहते हैं? (What is Micro Computer in Hindi)

Micro Computer एक सबसे छोटे आकार वाला कंप्यूटर होता है। इसमें CPU (Central Processing Unit) के रूप में माइक्रोप्रोसेसर लगा होता है। इसमें माइक्रोप्रोसेसर का आकार बहुत ही छोटा होता है।

सबसे पहला माइक्रो कंप्यूटर CTC (Computer Terminal Corporation) द्वारा बनाया गया Datapoint 2200 को माना जाता है। माइक्रो कंप्यूटर में Keyboard, Mouse तथा Monitor का उपयोग इनपुट और आउट्पुट के रूप में किया जाता है।

Micro Computer, मिनी कंप्यूटर तथा अन्य सभी प्रकार के कंप्यूटरो से छोटा होता है। तथा अन्य सभी प्रकार के कंप्यूटरों की तुलना में माइक्रो कंप्यूटर का आकार तथा भंडरण क्षमता सीमित रहता है।

माइक्रोप्रोसेसर पर आधारीत सबसे पहला Micro Computer माईक्रल था। जो Intel 8008 माइक्रोप्रोसेसर पर आधारीत पहला Non-kit कंप्यूटर था। इसको 1973 में R2E के द्वारा लॉन्च किया गया था। इसके बाद 1974 में Intel 8008 माइक्रोप्रोसेसर पर आधारीत माइक्रो कंप्यूटर अल्टेयर को जारी किया गया। जिसे पहला सफल व्यवसायिक माइक्रो कंप्यूटर माना जाता है।

माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण (Example of Micro Computer in Hindi)

हम अपने दैनिक जीवन में Computer, Laptop, या Smartphone का उपयोग तो करते हीं है। क्या आप जानते हैं की ये सभी एक Micro Computer के ही उदाहरण हैं। माइक्रो कंप्यूटर के और भी उदाहरण हैं जो निम्नलिखित हैं-

माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण
  • Desktop
  • Laptop
  • Smartphone
  • Tablet
  • Notebook
  • Chrome book
  • Calculator
  • PDA
  • Server
  • Workstation
  • Gaming console
  • Mini tower
  • Full tower

माइक्रो कंप्यूटर के भाग (Parts of Micro Computer in Hindi)

माइक्रो कंप्युटर कई भागों से मिलकर बना होता है। जिनमें से कुछ मुख्य भाग निम्नलिखित हैं-

  1. माइक्रोप्रोसेसर (Microprocessor)
  2. मेमोरी (Memory)
  3. इनपुट डिवाइस (Input Device)
  4. आउट्पुट डिवाइस (Output Device)

इन सभी Components के बारे में विस्तार से जानने के लिए उस पर क्लिक करें।

माइक्रो कंप्यूटर के लाभ (Advantage of Microcomputer in Hindi)

माइक्रो कंप्यूटर आज के लगभग सभी के घरों में उपयोग किया जाता है। ये काफी सहायक डिवाइस होती है। जिसका उपयोग हम अपने कार्यों को आसान तथा जल्दी करने में करते हैं। इसके बहुत सारे लाभ हैं जो निम्न हैं-

  • माइक्रो कंप्यूटर कीमत में अन्य सभी प्रकार के कंप्यूटरों की तुलना में काफी सस्ते होते हैं।   
  • माइक्रो कंप्यूटर का रखरखाव अन्य सभी प्रकार के कंप्यूटरों की तुलना में काफी आसान होता है।
  • माइक्रो कंप्यूटर को Operate करना काफी आसान होता है।
  • माइक्रो कंप्यूटर Internet की मदद से दुनिया भर के सभी लोगों को एक साथ जोड़ने का काम करता है।
  • Micro Computer अन्य प्रकार के कंप्यूटरों जैसे सुपर कंप्यूटर, मेनफ्रेम तथा मिनी कंप्यूटर की तुलना में छोटे इनका आकार छोटा होता है।
  • माइक्रो कंप्यूटर काफी Portable होते हैं। अर्थात इन्हे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना काफी आसान होता है।
  • माइक्रो कंप्यूटर Multitasking कंप्यूटर डिवाइस होते हैं। जैसे- Video चलाना, Internet चलाना इत्यादि।

माइक्रो कंप्यूटर के हानी (Disadvantages of Microcomputer in Hindi)

Micro Computer के लाभ के साथ-साथ इसकी कुछ हानियाँ भी होती हैं। जो निम्नलिखित हैं-

  • माइक्रो कंप्यूटर की Speed तथा Performance अन्य सभी प्रकार के कंप्यूटरों की तुलना में कम होता है।
  • माइक्रो कंप्यूटर अन्य सभी कंप्यूटरों की तुलना में कम सुरक्षित (Secure) होते हैं। अर्थात इसमें डेटा चोरी होने का भय ज्यादा रहता है।
  • Micro Computer की Storage क्षमता सीमित या कम होती है।
  • Micro Computer में Game, Entertainment तथा अन्य आदत वाली चीजे होती हैं जो मानसिक रूप से उपयोगकर्ता पर खराब प्रभाव डालती हैं।
  • Micro Computer जैसे Smartphone का उपयोग काफी लंबे समय तक करने पर विशेष रूप से user के आँखों पर काफी बुरा प्रभाव डालती हैं।
  • माइक्रो कंप्यूटर से निकलने वाली radiation काफी नुकसानदायक होता है।

Also Read This:

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने Micro Computer के बारे में जाना की माइक्रो कंप्यूटर किसे कहते हैं? तथा माइक्रो कंप्यूटर के लाभ और हानियाँ क्या हैं, और माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण क्या हैं? उम्मीद है की आपको माइक्रो कंप्यूटर के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now