मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क क्या होता है?

आज के इस आर्टिकल में हम मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क बारे में जानेंगे कि मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क क्या होता है? तथा मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क के विशेषताएं और प्रकार के बारे में भी जानेंगे।

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क क्या होता है
मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क क्या होता है?

Metropolitan Area Network जिसे Short form में MAN के नाम से भी जानते हैं। मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क यह ऐसा नेटवर्क होता है जिसकी रेंज LAN (Local Area Network) से ज्यादा होती है। यह LAN के मुकाबले काफी बड़ा नेटवर्क होता है।

तो आइए मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क के बारे में जानते हैं, की मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क क्या होता है? तथा मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क की विशेषताएं तथा प्रकार क्या होते हैं।

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क क्या होता है?

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क, कंप्यूटर नेटवर्क का मीडियम लेवल नेटवर्क होता है। अर्थात यह LAN से बड़ा तथा WAN से छोटा नेटवर्क होता है। मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क की कनेक्टिविटी रेंज एक शहर तथा एक छोटा राज्य तक होती है।

MAN का पूरा नाम मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क होता है। MAN नेटवर्क में डेटा ट्रांसफर करने की स्पीड काफी तेज होती है। इसको मैनेज करना थोड़ा कठिन होता है, मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क की क्षेत्रफल रेंज 2 से 80 किलोमीटर तक होती है। इसमें कंप्यूटर को एक साथ जोड़ने के लिए LAN की तरह wire का उपयोग किया जाता है।

Computer network
Computer network

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क को कई लोकल एरिया नेटवर्क से जोड़कर स्थापित किया जाता है। Metropolitan Area Network का उपयोग सरकारी संस्थान तथा बड़ी कंपनियों मे अलग-अलग स्थान पर उपस्थित कंप्यूटर को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। वैसे तो इसका उपयोग काफी कम देखने को मिलता है। लेकिन इसकी भी अपनी कई विशेषताएं होती हैं।

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क की विशेषताएं

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क नगरों तथा महानगरों तक सीमित होता है। इसकी रेंज LAN से ज्यादा तथा WAN से कम होती है। Metropolitan Area Network में भी कई कंप्यूटर तथा डिवाइसों को आपस में जोड़कर स्थापित किया जाता है। इसकी भी कई विशेषताएं हैं जो कुछ इस प्रकार है

कवरेज रेंज (Coverage range)

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क की कवरेज रेंज लोकल एरिया नेटवर्क से ज्यादा तथा वाइड एरिया नेटवर्क से कम होती है। इसकी कनेक्टिविटी रेंज लगभग 75 किलोमीटर तक होती है।

उच्च गति (High speed)

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क में डाटा ट्रांसफर करने की गति 200 Mbps से भी अधिक होती है।

बड़ा बैंडविड्थ (Big bandwidth)

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क की बैंडविड्थ काफी बड़ी होती है, जिससे इसमें डाटा स्टोर तथा संचार करने की क्षमता अधिक होती है।

हाई सिक्योरिटी (High security)

MAN नेटवर्क के लिए सुरक्षा की जरूरत अधिक होती है, क्योंकि यह एक बड़ा नेटवर्क होता है। इसे LAN नेटवर्क को जोड़कर बनाया जाता है जिससे यह काफी बड़े एरिया में फैला हुआ होता है।

रखरखाव (Management)

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क का रखरखाव (management) थोड़ा कठिन होता है क्योंकि यह LAN के मुकाबले काफी बड़ा नेटवर्क होता है।

तार युक्त तथा तार रहित (Wired & Wireless)

मेट्रोपॉलिटन नेटवर्क मैं तर युक्त तथा तार रहित टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है। इसमें फाइबर ऑप्टिक्स केबल का उपयोग तथा वायरलेस माध्यम के लिए Wi-Fi तथा Bluetooth का उपयोग किया जा सकता है।

Conclusion:

यदि आपने इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा है, तो आपको मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क के बारे में समझ आ गया होगा की मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क क्या होता है? तथा इसकी विशेषताएं क्या होती हैं, यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आए हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। धन्यवाद!

Related post:

FAQs:

MAN का फुल फॉर्म क्या होता है?

MAN का फुल फॉर्म Metropolitan Area Network होता है। इसमें डाटा ट्रांसफर करने की क्षमता 200 Mbps तक होती है।

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क की रेंज कितनी होती है?

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क की रेंज 75 से 80 किलोमीटर तक होती है। इसका उपयोग नगरों तथा महानगरों के कंप्यूटर को आपस में कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now