Magnetic tape क्या है? इसका इतिहास और विशेषताए

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम Magnetic tape के बारे में जानेंगे की Magnetic tape क्या है? (What is Magnetic Tape in Hindi) तथा Magnetic tape का इतिहास क्या है? और Magnetic tape के विशेषता क्या है? इन सभी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Magnetic Tape
Magnetic Tape

Magnetic tape दूतीयक मेमोरी का ही एक प्रकार है। जिसका उपयोग कंप्यूटर में डेटा को Store करने के लिए किया जाता है। इस आर्टिकल में मैंने Magnetic tape के बारे में कम शब्दों और आसान भाषा में समझने की कोशिश की है। कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

तो चलिए सबसे पहले जानते हैं की Magnetic tape क्या है? (What is Magnetic Tape in Hindi)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Magnetic tape क्या है? (What is Magnetic Tape in Hindi)

Magnetic tape एक प्रकार का Storage device होता है। जिसका उपयोग पुराने समय में कंप्यूटर के डेटा को Store करने के लिए किया जाता था। आज के समय में Magnetic tape का उपयोग नहीं किया जाता है। क्योंकि इनकी Read और Write करने की गति आज के Storage डिवाइसों के तुलना में कम होती है।

Magnetic tape की Storage क्षमता उस समय के हिसाब से काफी ज्यादा होती थी। Magnetic tape प्लास्टिक की एक पतली पट्टी होती है। जिसके ऊपर Magnetic Oxide का लेप लगा होता है। पट्टी के केवल एक तरफ ही डेटा को Store किया जाता है। Magnetic tape एक Sequential मेमोरी है।

Magnetic Tape
Magnetic Tape

Magnetic tape में रिबन की चौड़ाई 4mm से 1 inch तक होता है। Magnetic tape की Storage क्षमता 100 MB से 200 GB तक होती है।

Magnetic tape एक Non-Volatile मेमोरी है। अर्थात इसमे Store data पावर off होने पर भी नष्ट नहीं होता बल्कि डेटा इसमें स्थाई तौर पर Store रहता है।

Magnetic tape का इतिहास (History of Magnetic Tape in Hindi)

Magnetic tape का आविष्कार सन 1928 में जर्मनी के वैज्ञानिक Fritz Pfleumer ने Sound Record करने के लिए किया था। इन्होंने इसे बनाने के लिए एक कागज की लंबी पट्टी पर आयरन आक्साइड (Fe2O3) का कोटिंग किया था।

पहले Magnetic tape के उपयोग J.Presper Eckert और John Mauchly द्वारा बनाए गए कंप्यूटर UNIVAC 1 में किया गया था।  

Magnetic tape का उपयोग मेनफ्रेम कंप्यूटर में डेटा तथा इनफार्मेशन को Store करने के लिए सबसे ज्यादा किया जाता था।

आज के समय में भी इसका उपयोग होता है। लेकिन इसका उपयोग बहुत ही कम मात्रा में होता है। क्योंकि इसकी जगह पर इससे अच्छे कई Storage डिवाइस कम कीमत में मार्केट में उपलब्ध हैं।

Magnetic tape की विशेषताए (Feature of Magnetic Tape in Hindi)

Magnetic tape की कई विशेषताए हैं। जो निम्नलिखित हैं-

  • Magnetic tape की Storage क्षमता 100 MB से 200 GB तक होती है। जो की काफी आधीक है।
  • Magnetic tape एक Secondary Storage डिवाइस है।
  • यह एक स्थाई और Non-Volatile मेमोरी होती है।
  • Magnetic tape में Store डेटा काफी लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
  • इसमे Store डेटा को Modify किया जा सकता है।
  • इसका उपयोग डेटा के Backup के लिए किया जाता है।
  • Magnetic tape की कीमत भी काफी कम होती है।
  • इसको उपयोग करना भी काफी आसान है।

Magnetic tape और Magnetic disk में अंतर

Magnetic tape और Magnetic disk में काफी समानता है। ये दोनों ही Secondary Storage डिवाइस तथा Non-Volatile मेमोरी हैं। लेकिन इनका उपयोग अलग-अलग स्थान पर भिन्न-भिन्न रूप से किया जाता है।

Magnetic tape और Magnetic disk में अंतर को सारणी में दर्शाया गया है। जो निम्नलिखित है-

चुंबकीय टेप (Magnetic Tape)चुंबकीय डिस्क (Magnetic Disk)
Magnetic Tape का उपयोग Important डेटा के Backup के लिए किया जाता है।Magnetic Disk का उपयोग कंप्यूटर में Secondary Storage के रूप में किया जाता है।
Magnetic Tape की डेटा ट्रांसफर गति कम होती है।इसमें Magnetic Tape के मुकाबले डेटा ट्रांसफर गति ज्यादा होती है।
Magnetic Tape पोर्टेबल होते हैं।Magnetic Tape के मुकाबले कम पोर्टेबल होते हैं।
Magnetic Tape ज्यादा भरोसेमंद नहीं होते हैं।ये Magnetic Tape के मुकाबले अधिक भरोसेमंद होते हैं।
इसका Access Time ज्यादा होता है।Magnetic Disk का Access Time कम होता है।
इसकी लागत भी कम होती है।इसकी लागत ज्यादा होती है।
इसे Access करना थोड़ा कठिन है।Magnetic Disk को Access करना आसान है।

FAQs:-

मैग्नेटिक टेप क्या है?

Magnetic tape एक पुराने समय की Storage डिवाइस है। जिसका उपयोग डेटा को Store करने के लिए किया जाता है।

मैग्नेटिक टेप का आविस्कार कब और किसने किया था?

Magnetic tape का आविष्कार जर्मनी के वैज्ञानिक Fritz Pfleumer ने सन 1928 में किया था।  

Magnetic Tape किस प्रकार की मेमोरी है?

Magnetic tape एक Non-Volatile मेमोरी है। यह कंप्यूटर की Secondary memory है।

Magnetic tape का उपयोग किस लिए किया जाता है?

Magnetic tape का उपयोग डेटा को Store करने तथा उसके Backup के लिए किया जाता है।

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने Magnetic Tape के बारे में जाना की Magnetic tape क्या होता है? (What is Magnetic Tape in Hindi) तथा Magnetic tape का इतिहास और विशेषता क्या है? तथा Magnetic tape और Magnetic disk में अंतर क्या है?

तो दोस्तों आशा करता हूँ की यह Article आपके लिए Knowledgeable रहा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे Facebook Page और Twitter को Follow करें। इस Website की सभी article हमारे फेस्बूक पेज और ट्विटर पर अपलोड की जाती हैं। इस आर्टिकल से संबंधित कोई question हो तो नीचे कमेन्ट करें। हम आपके कमेन्ट का जवाब जरूर देंगे। धन्यवाद! 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now