लोकल एरिया नेटवर्क क्या है? प्रकार तथा विशेषताए

आज के इस आर्टिकल में हम लोकल एरिया नेटवर्क के बारे में जानेंगे की लोकल एरिया नेटवर्क क्या है?, लोकल एरिया नेटवर्क के उपयोग तथा लोकल एरिया नेटवर्क की विशेषताएं क्या है इन सभी टॉपिको के बारे में हम आसान भाषा में समझने की कोशिश करेंगे।

लोकल एरिया नेटवर्क क्या है
लोकल एरिया नेटवर्क क्या है

लोकल एरिया नेटवर्क कंप्यूटर नेटवर्क का एक प्रकार होता है। जहां हम कई कंप्यूटर को एक साथ आपस में कनेक्ट करके एक नेटवर्क बनाते हैं, जिसे हम Computer network कहते हैं। कंप्यूटर नेटवर्क मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं, जिनमें से एक LAN (Local Area Network) भी है। आज लोकल एरिया नेटवर्क के बारे में ही जानेंगे की लोकल एरिया नेटवर्क क्या होता है तथा कैसे काम करता है।

लोकल एरिया नेटवर्क क्या है?

LAN का पूरा नाम Local Area Network होता है। लोकल एरिया नेटवर्क कंप्यूटर नेटवर्क का एक ऐसा नेटवर्क होता है, जिसके माध्यम से हम एक बिल्डिंग के सारे कंप्यूटर को एक साथ आपस में कनेक्ट करके कम्युनिकेशन स्थापित कर सकते हैं। लेकिन इसकी क्षमता केवल एक या दो बिल्डिंग तक ही सीमित होती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लोकल एरिया नेटवर्क से जुड़े सभी कंप्यूटर का डाटा काफी सुरक्षित रहता है। क्योंकि यह ज्यादा बड़ा नेटवर्क नहीं होता है। इसमें डेटा लीक होने का भय काफी कम होता है। इसे manage करना भी ज्यादा कठिन नहीं होता है। इसका उपयोग School, College, Office तथा किसी एक बिल्डिंग के सारे कंप्यूटर को एक साथ कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

Computer network
Computer network

LAN (Local Area Network) में कंप्यूटर या कोई डिवाइस Wireless तथा wire के माध्यम से एक दूसरे के साथ जुड़े होते हैं। लोकल एरिया नेटवर्क की स्पीड काफी तेज होती है। लोकल एरिया नेटवर्क में डाटा को send करना तथा नेटवर्क को कंट्रोल करना काफी आसान होता है। इसकी रेंज लगभग 1 से 2 किलोमीटर तक होती है।

लोकल एरिया नेटवर्क की विशेषताएं

लोकल एरिया नेटवर्क एक सीमित एरिया नेटवर्क होता है। इस नेटवर्क को स्थापित करने में कम लागत आती है। लोकल एरिया नेटवर्क के कई विशेषताएं हैं, जो निम्नलिखित हैं-

सीमित कवरेज रेंज (limited coverage range)

Local Area Network की कवरेज रेंज सीमित लगभग 1 से 2 किलोमीटर तक होती है। इसका उपयोग आमतौर पर हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज तथा एयरपोर्ट इत्यादि पर किया जाता है।

तेज गति (High speed)

लोकल एरिया नेटवर्क की रेंज सीमित तथा उस नेटवर्क में सीमित कंप्यूटर होने के कारण LAN मे डेटा ट्रांसफर करने की स्पीड काफी तेज होती है।

डेटा की सुरक्षा (Data security)

LAN नेटवर्क में उपस्थित कंप्यूटर का डाटा काफी सुरक्षित होता है। लोकल एरिया नेटवर्क में सुरक्षा प्रदान करने के लिए फायरवॉल तथा वायरस प्रोटक्शन का उपयोग किया जाता है।

नेटवर्क मैनेजमेंट (Network management)

Local Area Network को मैनेज करना काफी आसान होता है। क्योंकि यह सीमित क्षेत्र तक ही कनेक्ट रहता है। तथा इसमें जुडने वाले कंप्यूटर भी सीमित होते हैं।

प्राइवेट नेटवर्क (Private network)

लोकल एरिया नेटवर्क एक प्राइवेट नेटवर्क भी हो सकता है। क्योंकि इसका उपयोग किसी Company, Office या Institute के लिए भी किया जाता है।

तारयुक्त और ताररहित (Wired & wireless)

LAN नेटवर्क में कंप्यूटर या डिवाइसों को तारयुक्त तथा ताररहित माध्यम से भी एक दूसरे के साथ जोड़ा जा सकता है।

लोकल एरिया नेटवर्क के घटक

Local Area Network को स्थापित करने के लिए कई उपकरणों का उपयोग किया जाता है। लोकल एरिया नेटवर्क के प्रमुख घटक इस प्रकार है। –

LAN Network
LAN Network
  1. Computer system
  2. Workstation
  3. File server
  4. Router
  5. Hub
  6. NOS (Network Operating System)

लोकल एरिया नेटवर्क में इन सभी उपकरणों का उपयोग नेटवर्क स्थापित करने के लिए किया जाता है।

लोकल एरिया नेटवर्क के प्रकार

लोकल एरिया नेटवर्क को उसकी कनेक्टिविटी के आधार पर दो भागों में बांटा गया है। तारयुक्त तथा ताररहित

#1 तारयुक्त (Wired):

लोकल एरिया नेटवर्क में तार के माध्यम से नेटवर्क को स्थापित किया जा सकता है। इसमें twisted pair तथा co-oxidels pair जैसे तारों का उपयोग किया जाता है।

#2 ताररहित (Wireless):

लोकल एरिया नेटवर्क में नेटवर्क स्थापित करने के लिए तार रहित माध्यम जैसे- रेडियो तरंगों द्वारा तथा लाइट तरंगों द्वार नेटवर्क स्थापित किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई के माध्यम से भी कंप्यूटर को नेटवर्क में जोड़ा जा सकता है

Conclusion:

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना की लोकल एरिया नेटवर्क क्या है तथा लोकल एरिया नेटवर्क की विशेषताएं तथा प्रकार क्या होते हैं। तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही नेटवर्क के विषय बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें। धन्यवाद!

Related post:

FAQs:

LAN का फुल फॉर्म क्या होता है?

LAN का पूरा नाम Local Area Network होता है। LAN नेटवर्क का उपयोग छोटे स्तर पर डाटा ट्रांसफर करने तथा कम्युनिकेशन स्थापित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

लोकल एरिया नेटवर्क की रेंज कितनी होती है?

लोकल एरिया नेटवर्क की रेंज लगभग 1 से 2 किलोमीटर के बीच होती है। इसमें नेटवर्क स्थापित करने का क्षेत्र सीमित होता है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now