इनपुट तथा आउटपुट डिवाइस के कार्य

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम इनपुट तथा आउटपुट डिवाइस के कार्य के बारे में जानेंगे कि इनपुट डिवाइस के कार्य क्या है? और आउटपुट डिवाइस के कार्य क्या है?

इनपुट तथा आउटपुट डिवाइस के कार्य
इनपुट तथा आउटपुट डिवाइस के कार्य

इससे पहले की हमें इनपुट तथा आउटपुट डिवाइस के कार्य के बारे में जाने थोड़ा सा इनपुट तथा आउटपुट डिवाइस क्या है इसके बारे में समझ लेते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इनपुट डिवाइस क्या है

वे डिवाइस जिनका उपयोग कंप्यूटर में इनपुट देने व कंप्यूटर को इंस्ट्रक्शन देने के लिए उपयोग किया जाता है, उसे Input device कहते हैं। जैसे- Keyboard, Mouse, Scanner, Microphone इत्यादि Input device के उदाहरण हैं ।

Keyboard

आउटपुट डिवाइस क्या है?

वह डिवाइस जिनका उपयोग प्रोसेस किये हुए Data का आउटपुट प्राप्त करने के लिए किया जाता है, वे सभी डिवाइस आउटपुट डिवाइस कहलाते हैं। जैसे- Monitor, Printer, Speaker इत्यादि Output device के उदाहरण है।

मॉनिटर कितने प्रकार के होते हैं?

इनपुट डिवाइस के कार्य

इनपुट डिवाइस के माध्यम से ही कंप्यूटर में डेटा को इनपुट किया जाता है। उसके बाद कंप्यूटर उसे डेटा को Process करके हमें आउटपुट डिवाइस की मदद से Output दिखता है। तो आइए कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस के कार्य के बारे में जानते हैं।

  1. इनपुट डिवाइस का कार्य कंप्यूटर में डाटा को इनपुट करना होता है।
  2. इनपुट डिवाइस जैसे कीबोर्ड का काम कंप्यूटर में Word, Letter और Simbel टाइप करने के लिए किया जाता है।
  3. इनपुट डिवाइस माउस तथा ट्रैकबॉल का काम कर्सर को कंट्रोल करना होता है।
  4. इनपुट डिवाइस स्कैनर का काम कंप्यूटर मैं स्कैन किए हुए डेटा को इनपुट करना होता है।
  5. इनपुट डिवाइस का काम कंप्यूटर को Instruction अथवा आदेश देना होता है।

आउट्पुट डिवाइस के कार्य

आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर का वह डिवाइस होता है जिसकी मदद से हम कंप्यूटर को दिए गए इनपुट को Process के बाद आउटपुट प्राप्त करने के लिए करते हैं। कंप्यूटर सिस्टम में आउटपुट डिवाइस के भी कई कार्य होते हैं जो कुछ इस प्रकार है-

  1. आउटपुट डिवाइस का काम प्रोसेस किए हुए डेटा को दिखाना होता है।
  2. आउटपुट डिवाइस प्रिंटर का काम डेटा जैसे- Image, text, graphic इत्यादि को Print करना होता है।
  3. मॉनिटर भी एक आउटपुट डिवाइस होता है जिसका काम Image, text, graphic व video को दिखाना होता है।
  4. आउटपुट डिवाइस स्पीकर का काम Audio या Video के आवाज को प्रदान करना होता है।
  5. आउटपुट डिवाइस प्रोजेक्टर का काम व्हाइट स्क्रीन पर वीडियो डिस्प्ले करना होता है।

Conclusion:

आज के इस आर्टिकल में हमने इनपुट तथा आउटपुट डिवाइस के बारे में जाना की इनपुट तथा आउटपुट डिवाइस के कार्य कौन-कौन से होते हैं।

इनपुट तथा आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर के हार्डवेयर होते हैं जो कंप्यूटर में डाटा इनपुट तथा दिए गए इनपुट से प्राप्त आउटपुट को दिखाने का काम करते हैं। कंप्यूटर के मुख्य इनपुट डिवाइस कीबोर्ड और माउस है। तथा कंप्यूटर के मुख्य आउटपुट डिवाइस मॉनिटर तथा प्रिंटर है।

FAQs:

इनपुट डिवाइस का मुख्य कार्य क्या है?

इनपुट डिवाइस का प्रमुख कार्य कंप्यूटर में Data व Instruction को इनपुट करना होता है। इनपुट डिवाइस के प्रमुख उदाहरण कीबोर्ड तथा माउस है।

इनपुट डिवाइस कैसे कार्य करता है?

इनपुट डिवाइस यूजर द्वारा दिए गए डेटा को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल में Convert करके सीपीयू को भेजता है। उसके बाद उस डेटा को सीपीयू द्वारा Process किया जाता है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now