हार्ड डिस्क क्या होता है

नमस्कार दोस्तों

आज के इस Article में हम Hard Disk के बारे में जानेंगे की हार्ड डिस्क क्या होता है तथा हार्ड डिस्क के प्रकार तथा पार्ट्स के बारे में विस्तार से जानेंगे। इस आर्टिकल में हमने Hard Disk Drive के बारे मे आसान भाषा और कम शब्दों में समझाने की कोशिश की है। कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

हार्ड डिस्क क्या होता है?
हार्ड डिस्क क्या होता है?

Hard Disk को हम शॉर्ट फॉर्म में HDD भी बोलते हैं। HDD का पूरा नाम Hard Disk Drive होता है। यह एक प्रकार की Computer Memory होती है। जो कंप्यूटर में सभी प्रकार के डेटा को Store करती है। Hard Disk दूतीयक मेमोरी का एक प्रकार होता है। Computer Memory के बारे में हमने विस्तार से बताया है। यदि आपने उस आर्टिकल को नहीं पढ़ा तो जरूर पढ़ें।

तो चलिए सबसे पहले HDD के बारे में समझते हैं की हार्ड डिस्क क्या होता है? (What is Hard Disk in Hindi)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हार्ड डिस्क क्या होता है? (What is Hard Disk in Hindi)

Hard Disk जिसे Hard Disk Drive (HDD) या Hard Drive के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार की कंप्यूटर मेमोरी होती है। जिसमे डेटा जैसे- Software, Videos, File, Folder तथा Operating System इत्यादि को स्थाई रूप से Store किया जाता है।  

यह एक इलेक्ट्रो-मैकेनिकल Storage डिवाइस है। तथा मैग्नेटिक पदार्थ से लेपित एक घूमने वाला प्लेटर्स होता है। जो डिजिटल डेटा और इनफार्मेशन को Store करता है। यह एक Non-Volatile मेमोरी होता है। अर्थात इसमे संग्रहीत डेटा को Modify किया जा सकता है। और इसमे संग्रहीत डेटा Computer बंद होने पर भी सुरक्षित रहता है।

HDD (Hard Disk Drive)
HDD (Hard Disk Drive)

सन 1956 में IBM ने सबसे पहला Hard Disk बनाया। इसका उपयोग पहली बार RAMAC 305 System में किया गया। यह Hard Disk Drive, कंप्यूटर के साथ ही Built था। अर्थात यह Removable नहीं था इसे कंप्यूटर से अलग नहीं किया जा सकता था। इसकी भंडरण क्षमता 5MB थी। 1980 में IBM कंपनी ने ही 1GB भंडरण क्षमता वाला Hard disk विकसित किया। इसकी गति को RPM (Revolution Per Minute) में मापा जाता है। RPM मतलब 1 मिनट में प्लेटर के चक्करों की संख्या।

हार्ड डिस्क के प्रकार (Types of Hard Disk Drive in Hindi)

HDD (Hard Disk Drive) चार प्रकार की होती है। जो की निम्नलिखित है-

  1. PATA (Parallel Advanced Technology Attachment)
  2. SATA (Serial Advanced Technology Attachment)
  3. SCSI (Small Computer System Interface)
  4. SSD (Solid State Drive)

PATA (Parallel Advanced Technology Attachment)

PATA हार्ड डिस्क का उपयोग सबसे पहले 1986 में किया गया था। यह सबसे पुरने समय की Hard disk है। इसको कंप्यूटर से जोड़ने के लिए ATA का उपयोग किया जाता है। इसका डेटा transfer rate 133 MB/s तक है। इसमे डेटा को Store करने के लिए Magnetism का उपयोग किया जाता है।

SATA (Serial Advanced Technology Attachment)

आज के कंप्यूटरों में अधिकतर इसी Hard disk का उपयोग किया जाता है। PATA HDD के मुकवले इसका Data transfer rate अधिक होता है। इसकी डेटा Transfer करने की गति 150 MB/s से लेकर 600 MB/s तक होती है। यह PATA हार्ड डिस्क के मुकाबले कफी बेहतर होता है।

SCSI (Small Computer System Interface)

SCSI हार्ड डिस्क कंप्यूटर से जुडने के लिए System Interface का उपयोग करती है। इसकी खास बात यह है की यह 16 डिवाइस से Connect हो सकता है। यह भी पुराने समय में उपयोग की जाती थी। इसकी डेटा Transfer करने की गति काफी धीमी होती है।

SSD (Solid State Drives)

SSD सभी Hard disk डिवाइसों से काफी Fast और विश्वसनीय होती है। यह डेटा को Store करने के लिए Flash Memory तकनीक का उपयोग करती है। इसकी कीमत आम Hard Disk के मुकाबले लगभग दोगुनी होती है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की SSD का उपयोग करने से कंप्यूटर की Speed काफी तेज हो जाती है। और यह जल्दी खराब भी नहीं होती है। क्योंकि मैंने SSD और SATA, PATA Hard disk का उपयोग किया है।

SSD क्या है? विस्तार में

हार्ड डिस्कके आंतरिक भाग (Internal Parts of Hard Disk in Hindi)

एक Hard Disk के अंदर कुछ छोटे-2 Parts होते हैं जो डेटा को Store करने Read/Write करने के लिए होते हैं। जिन्हे निम्नलिखित रूप से दर्शाया गया है-

  1. Magnetic Platters: यह तेजी से घूमने वाला एक महत्वपूर्ण भाग है। इसमें छोटे-छोटे blocks होते हैं जिसमें डेटा को बाइनरी (0,1) के रूप में Store किया जाता है। यह Platters चुंबकीय लेप से बनते हैं।
  2. Read/Write Head: यह मैगनेट का छोटा सा भाग जो Read/Write आर्म के आगे लगा होता है। यह Platters पर डेटा को Read/Write करने का काम करता है।
  3. Read/Write Arm: यह Read/Write Head के पीछे का हिस्सा होता है। जो डेटा को Read/Write करने में मदद करता है।
  4. Actuator: Actuator की मदद से ही Read/Write आर्म Move करता है।
  5. Spindle: इसकी मदद से ही Platters घूमते हैं तथा यह Platters के बीच में स्थित रहता है।
  6. Circuit Board: यह Platters के डेटा को नियंत्रित करता है।
  7. Connector: यह डेटा को Circuit Board से Read/Write तथा Platters तक पहुँचाने का काम करता है।
  8. Logic Board: Logic Board इनपुट तथा आउट्पुट डेटा के सभी Information को नियंत्रित करता है।
  9. HSA: यह Read/Write Arm का Parking area होता है।
Also Read This:

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने HDD के बारे में समझ की हार्ड डिस्क क्या होता है? तथा हार्ड डिस्क के प्रकार क्या हैं। और हार्ड डिस्कके आंतरिक भाग कौन-कौन से हैं।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की यह Article आपके लिए Knowledgeable रहा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे Facebook Page और Twitter को Follow करें। इस Website की सभी article हमारे फेस्बूक पेज और ट्विटर पर अपलोड की जाती हैं। इस आर्टिकल से संबंधित कोई question हो तो नीचे कमेन्ट करें। हम आपके कमेन्ट का जवाब जरूर देंगे। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now