गूगल असिस्टेंट की आवाज किसकी है?

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम Google assistant के बारे में जानेंगे कि गूगल असिस्टेंट की आवाज किसकी है? अर्थात गूगल असिस्टेंट पर बोलने वाली महिला का नाम क्या है? तथा यह भी जानेंगे कि इंग्लिश तथा हिंदी में गूगल असिस्टेंट की आवाज किसकी है?

गूगल असिस्टेंट गूगल का ही एक Application है, जिसे गूगल ने सन 2016 में Android तथा IOS के लिए लॉन्च किया था। हालांकि गूगल असिस्टेंट का उपयोग पहले भी Google now के साथ किया जाता था।

गूगल असिस्टेंट की आवाज किसकी है
गूगल असिस्टेंट की आवाज किसकी है

लेकिन बाद में कुछ कारणों की वजह से Google now को बंद कर दिया गया। और गूगल असिस्टेंट को वर्चुअल वॉइस असिस्टेंट के रूप में विकसित किया गया। आज के समय में गूगल असिस्टेंट कई Smart home डिवाइसों में उपलब्ध है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गूगल असिस्टेंट की आवाज किसकी है

गूगल असिस्टेंट की आवाज किसी एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि गूगल असिस्टेंट कई अलग-अलग आवाज के साथ उपलब्ध है। गूगल असिस्टेंट को कई अलग-अलग अभिनेताओं ने अपनी आवाज दी है।

हालांकि गूगल असिस्टेंट की डिफॉल्ट आवाज रहने वाली अमेरिका की एक अभिनेत्री हैं, जिनका नाम इस्सा राय है। इस्सा राय की आवाज में गूगल असिस्टेंट यूजर से इंग्लिश में बात करता है। सन 2019 से पहले गूगल असिस्टेंट की default आवाज के रूप एंटोनिया फ्लिन का नाम था। लेकिन बाद में गूगल असिस्टेंट द्वारा यह बदलाव करके इस्सा राय की आवाज को गूगल असिस्टेंट की डिफॉल्ट आवाज के रूप में चुना।

इंग्लिश में गूगल असिस्टेंट की आवाज किसकी है?

इंग्लिश में गूगल असिस्टेंट को आवाज देने वाली 3 प्रमुख महिला अभिनेत्री का नाम शामिल है। कीकी बेसल, एंटोनिया फ्लिन तथा इस्सा राय। Google assistant को लॉन्च करते समय वॉइस आर्टिस्ट कुकी बेसिल की आवाज का उपयोग किया गया था।

इस्सा राय
इस्सा राय

लेकिन बाद में अमेरिका की अभिनेत्री एंटोनिया फ्लिन के आवाज को गूगल असिस्टेंट की default आवाज के रूप में जारी किया गया। अक्टूबर सन 2019 के बाद गूगल असिस्टेंट की default आवाज के रूप में ईशा राय की आवाज का उपयोग किया गया।

गूगल असिस्टेंट में default आवाज किसकी है?

सन 2016 से 2019 तक गूगल असिस्टेंट की default आवाज के रूप में रहने वाली महिला अभिनेत्री का नाम एंटोनिया फ्लिन था। अक्टूबर सन 2019 के बाद गूगल असिस्टेंट ने इसमें बदलाव करके इस्सा राय की आवाज को डिफॉल्ट आवाज के रूप में रखा। इस्सा राय भी एक अमेरिकन अभिनेत्री हैं।

एंटोनिया फ्लिन
एंटोनिया फ्लिन

हालांकि गूगल असिस्टेंट में कई भाषाओं का उपयोग किया गया है। तथा अलग-अलग भाषाओं के लिए कई अभिनेताओं द्वारा उनकी आवाज गूगल असिस्टेंट को दी गई है। लेकिन गूगल ने इन सभी अभिनेताओं की जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा नहीं की है।

हिंदी में गूगल असिस्टेंट की आवाज किसकी है?

हिंदी में गूगल असिस्टेंट को अपनी आवाज देने वाली महिला का नाम नैना है। नैना एक भारतीय वॉइस आर्टिस्ट हैं। गूगल असिस्टेंट में जब हम हिंदी में सवाल पूछते हैं, तो गूगल असिस्टेंट उसका जवाब भारतीय कलाकार नैना की आवाज में ही देता है।

FAQs:

गूगल मैप पर बोलने वाली महिला का क्या नाम है?

गूगल मैप पर बोलने वाली महिला का नाम करेन एलिजाबेथ जैकबसेन है। यह आज एक ऑस्ट्रेलियाई Influencer तथा Entertainer है।

गूगल असिस्टेंट में हिंदी बोलने वाली महिला का क्या नाम है?

गूगल असिस्टेंट में हिंदी बोलने वाली महिला का नाम नैना है, जो एक भारतीय वॉइस आर्टिस्ट तथा एक अभिनेत्री है।

गूगल वॉइस मेल में किसका आवाज है?

सन 2010 से वॉइस मेल में कीकी बेसल की आवाज का उपयोग किया गया है। कीकी बेसल की आवाज से ही Google assistant को लॉन्च किया गया था।

Conclusion:

तो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने जाना की गूगल असिस्टेंट की आवाज किसकी है तथा गूगल असिस्टेंट पर हिंदी तथा इंग्लिश में बोलने वाली महिला का नाम क्या है।

इस Website पर आपको गूगल असिस्टेंट तथा Computer technology से रिलेटेड सभी समस्याओं का समाधान प्रदान किया जाता है। यदि आपका भी Google assistant या Computer से रिलेटेड कोई समस्या है, तो आप कमेंट करके हमें अवगत कराए। हम उस समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now