कंप्यूटर नेटवर्क क्या है? कंप्यूटर नेटवर्क के लाभ और हानि

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम Computer Network के बारे में जानेंगे की कंप्यूटर नेटवर्क क्या है? (What is Computer Network in Hindi), कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार और कंप्यूटर नेटवर्क के उपयोग तथा कंप्यूटर नेटवर्क के लाभ और हानि इन सभी Topic के बारे में हम विस्तार से तथा आसान शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

कंप्यूटर नेटवर्क के लाभ और हानि
कंप्यूटर नेटवर्क क्या है

कंप्यूटर नेटवर्क को समझने से पहले हमें यह समझना जरूरी है, की नेटवर्क क्या होता है। नेटवर्क उस श्रंखला को कहते हैं, जिसमें लोग या कोई अन्य वस्तु आपस में एक साथ जुड़ता चल जाता है या जुड़ा होता है। इसी तरह कंप्यूटर को भी एक दूसरे से Communication करने के लिए कंप्यूटरों का नेटवर्क स्थापित करना पड़ता है।

तो आइए सबसे पहले ये समझते हैं, की कंप्यूटर नेटवर्क क्या है?(What is Computer Network in Hindi)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कंप्यूटर नेटवर्क क्या है? (What is Computer Network in Hindi)

वह नेटवर्क जिसमे दो या दो से अधिक कंप्यूटर आपस में कनेक्ट हो तो उसे Computer Network कहते हैं। जिसमे कंप्यूटर आपस में Data व Information को Share कर सकते हैं। कंप्यूटर में दो तरह से नेटवर्क को स्थापित किया जा सकता है।

  1. तार के द्वारा (Wired)
  2. तार रहित (Wireless)

तार के द्वारा (Wired)

वह कंप्यूटर नेटवर्क जिसमें नेटवर्क स्थापित करने के लिए तार (Wire) का उपयोग किया जाता है। वह नेटवर्क Wired Network कहलाता है।

तार रहित (Wireless)

वह कंप्यूटर नेटवर्क जिसमे बिना तार के ही अर्थात नेटवर्क स्थापित करने के लिए रेडियो तरंगों के माध्यम से नेटवर्क स्थापित किया जाता है। वह नेटवर्क Wireless Network कहलाता है।

आधुनिक समय में इंटरनेट कंप्यूटर का सबसे अच्छा उदाहरण है। जिसमे सभी कंप्यूटर Wired तथा Wireless तरीके से आपस में जुड़े होते हैं।

कंप्यूटर नेटवर्क
Computer Network

इंटरनेट दुनिया का सबसे पहला कंप्यूटर नेटवर्क था। जिसे शुरुआत में ARPANET के नाम से जाना जाता था। जिसे 1960 के दशक मे अमेरिकी सेना के लिए विकसित किया गया था।

Read more:

नेटवर्क के प्रकार (Types of Network in Hindi)

कंप्यूटर नेटवर्क मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं। जो इस प्रकार हैं-

  • PAN (Personal Area Network)
  • LAN (Local Area Network)
  • MAN (Metropolitan Area Network)
  • WAN (Wide Area Network)

PAN (Personal Area Network)

PAN का पूरा नाम Personal Area Network होता है। इसके नाम से ही पता चल रहा है, की यह एक Personal यानि निजी उपयोग का नेटवर्क है। इसका उपयोग घरों तथा छोटे ऑफिसों में एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में डेटा का आदान-प्रदान करने के लिए किया जाता है।

उद्धरण के लिए जब हम अपने स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के माध्यम से किसी अन्य स्मार्टफोन में डेटा ट्रांसफर करते हैं, तब इन दोनों स्मार्टफोनो के बीच जो नेटवर्क बनता है। Personal Area Network कहलाता है।

Personal Area Network की विशेषताएं

  1. यह सबसे छोटा Computer Network होता है।
  2. इसका उपयोग एक building में उपस्थित कंप्यूटरो को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।
  3. Wireless माध्यम मे इसकी कनेक्ट करने की सीमा 10 मीटर तक होती है।
  4. इसका उपयोग सीमित डिवाइसों को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

LAN (Local Area Network)

LAN का पूरा नाम Local Area Network है। इस नेटवर्क का उपयोग दो या दो से अधिक कंप्यूटरों को एक साथ जोड़ने के लिए किया जाता है। यह एक ऐसा नेटवर्क है जिसका उपयोग स्थानिय स्तर जैसे- ऑफिस, घर इत्यादि के कंप्यूटरों को एक साथ जोड़ने के लिए किया जाता है।

कंप्यूटर नेटवर्क

Local Area Network की विशेषताए

  1. यह भी एक छोटा नेटवर्क होता है।
  2. इसमे डेटा डेटा को ट्रांसफर करने की Speed अधिक होती है।
  3. इसमे डेटा की चोरी होने का डर नहीं रहता।
  4. इस नेटवर्क को मैनेज करना काफी आसान होता है।

MAN (Metropolitan Area Network)

MAN का पूरा नाम Metropolitan Area Network होता है। MAN नेटवर्क काफी बड़ा नेटवर्क होता है। इसका उपयोग एक बड़े शहर में भिन्न-भिन्न स्थानों पर उपस्थित कंप्यूटरों को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। इस नेटवर्क की Speed 200 Mb/s तक होती है। इस नेटवर्क का रेंज 75 किलोमीटर तक होता है। मेट्रोपॉलियन एरिया नेटवर्क WAN (Wide Area Network) से छोटा तथा LAN (Local Area Network) से बड़ा होता है। WAN नेटवर्क का उपयोग सेना संचार, बैंक तथा संस्थाओ इत्यादि में किया जाता है।

Metropolitan Area Network की विशेषताए

  • यह नेटवर्क LAN (Local Area Network) से बड़ा होता है।
  • इसको मैनेज करना थोड़ा कठिन होता है।
  • इसका उपयोग सेना संचार, बैंक तथा संस्थाओ इत्यादि में किया जाता है।
  • इसकी डेटा ट्रांसफर करने की गति काफी अधिक होती है।

WAN (Wide Area Network)

WAN का पूरा नाम Wide Area Network होता है। यह सबसे बड़ा नेटवर्क होता है। इस नेटवर्क की सीमा न केवल एक घर, एक बिल्डिंग या एक शहर तक होती है, बल्कि इस नेटवर्क की क्षमता पूरे विश्व को जोड़ने की होती है। WAN नेटवर्क की डेटा ट्रांसफर करने की गति काफी अधिक होती है।

इस नेटवर्क में कंप्यूटर wired तथा wireless दोनों माध्यमों में जुड़े होते है। Internet इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। आज के समय में इंटरनेट पूरे विश्व में फैला हुआ सबसे बड़ा Wide Area Network है।

Wide Area Network की विशेषताए

  • Wide Area Network सबसे बड़ा नेटवर्क होता है।
  • WAN के माध्यम से हम देश-विदेश के कंप्यूटरों से Communication स्थापित कर सकते हैं।
  • WAN नेटवर्क की डेटा ट्रैन्स्फर करने की गति काफी अधिक होती है।
  • इसका उपयोग बड़े नेटवर्क को स्थापित करने के लिए किया जाता है।

कंप्यूटर नेटवर्क का उपयोग (Use of Computer Network in Hindi)

कंप्यूटर नेटवर्क के कई महत्वपूर्ण उपयोग हैं, जिनमे से कुछ उपयोग इस प्रकार हैं-

  1. कंप्यूटर नेटवर्क का उपयोग बड़े बिजनेस तथा बड़ी-बड़ी कंपनियों में डेटा ट्रांसफर करने तथा कम्यूनिकेशन करने के लिए किया जाता है।
  2. इसका उपयोग Education के क्षेत्र में भी Online Class, Computer Class इत्यादि के लिए किया जाता है।
  3. इंटरनेट भी एक कंप्यूटर नेटवर्क का उदारहरण है। जिसका उपयोग आज के समय में लगभग सभी लोग प्रचुर मात्रा में करते हैं।
  4. कंप्यूटर नेटवर्को का उपयोग Collage, Office या Computer insetute मे भी किया जाता है।
  5. इसका उपयोग हम प्रचुर मात्रा में अपने घरों में TV, AC तथा Fan को कनेक्ट करने के लिए करते हैं।

कंप्यूटर नेटवर्क के लाभ और हानि (Advantage and Disadvantage of Computer Network)

कंप्यूटर नेटवर्क के कई लाभ के साथ-साथ कुछ हानियाँ भी हैं। तो आइए कंप्यूटर नेटवर्क के लाभ तथा हानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लाभ (Advantage):

  1. कंप्यूटर नेटवर्क के उपयोग से समय की काफी बचत होती हैं।
  2. कंप्यूटर नेटवर्क की मदद से हम एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर को भी Operate कर सकते हैं।
  3. कंप्यूटर नेटवर्क की मदद से ही हम E-mail भेज व प्राप्त कर पाते हैं।
  4. कंप्यूटर नेटवर्क एक मात्र ऐसा माध्यम है, जिसकी मदद से हम नेटवर्क में जुड़े सभी डिवाइसों के साथ डेटा को शेयर कर सकते हैं।
  5. कंप्यूटर नेटवर्क की वजह से Storage की कोई समस्या नहीं होती है।

हानियाँ (Disadvantage):

  1. कंप्यूटर नेटवर्क में डेटा के चोरी होने का भय रहता है।
  2. कंप्यूटर नेटवर्क में Virus आ जाने से डेटा नष्ट हो जाने का डर रहता है।
  3. कंप्यूटर के नेटवर्क को स्थापित करने में काफी समय तथा पैसा खर्च होता है।
  4. कंप्यूटर के बड़े नेटवर्को में सभी कंप्यूटर को मैनेज करना काफी कठिन होता है।

Frequently Asked Questions

कंप्यूटर नेटवर्क कितने प्रकार के होते हैं?

कंप्यूटर नेटवर्क मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं।
PAN (Personal Area Network)
LAN (Local Area Network)
MAN (Metropolitan Area Network)
WAN (Wide Area Network)

सबसे पहला कंप्यूटर नेटवर्क कौन-सा था?

सबसे पहला कंप्यूटर नेटवर्क ARPANET था। जो आज Internet के नाम से जाना जाता है।

इंटरनेट किस प्रकार का नेटवर्क है?

इंटरनेट एक Wide Area Network है। जो पूरे विश्व में फैला हुआ है।

Conclusion:

दोस्तों आज के इस Article में हमने Computer Network के बारे में जाना की कंप्यूटर नेटवर्क क्या है? तथा कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार, कंप्यूटर नेटवर्क के उपयोग और कंप्यूटर नेटवर्क के लाभ और हानि इन सभी टॉपिक के बारे में विस्तार से जाना।

तो उम्मीद है, की आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now