कंप्यूटर की विशेषता (Characteristic of Computer in Hindi)

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर की विशेषता के बारे में जानेंगे की कंप्यूटर की विशेषताएं क्या होती है? What is Characteristic of Computer in Hindi इनके बारे में हम आसान भाषा में और विस्तार से जानेंगे।

कंप्यूटर की विशेषता
कंप्यूटर की विशेषता

आज के दैनिक जीवन में कंप्यूटर अपनी विशेषताओं के कारण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। क्योंकि आज के समय में लगभग सभी क्षेत्र के कार्यों को करने के लिए कहीं न कहीं कंप्यूटर की जरूरत पड़ती ही है।

Related Post:

कंप्यूटर की आनेक विशेषताएँ होती हैं। तो आइए कंप्यूटर की उन विशेषताओं को आसान भाषा में समझते हैं।

कंप्यूटर की विशेषताएँ (Features of Computer in Hindi)

कंप्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन है। जिसका उपयोग हम आपने काम को आसान व जल्दी करने के लिए करते हैं। कंप्यूटर एक विशेष प्रकार की डिवाइस है। जिसकी अनेकों विशेषताएं हैं जिसमे से कुछ मुख्य विशेषताए निम्नलिखित हैं-

  • गति (Speed)
  • सटीकता (Accuracy)
  • बहुप्रतिभा (Versatility)
  • स्वचालित (Automation)
  • भंडारण क्षमता (Storage Capacity)
  • विश्वसनीयता (Reliability)
  • परिश्रमी (Diligence)
  • सम्प्रेषण (Communication)
  • जल्द निर्णय लेना (Quick Decision)
  • पुनरावर्ति (Repetition)
  • गोपनीयता (Secrecy)
  • एकरूपता (Uniformity)
  • सक्षमता (Diligence)

गति (Speed)

कंप्यूटर किसी भी गणना को काफी तेजी से करता है। और Output के रूप में Result प्रदान करता है। कंप्यूटर Millions of Instructions per Second मतलब लाखों गणनाओ को केवल एक सेकंड में ही पूरा कर सकता है। कंप्यूटर के प्रोसेसर (CPU) के Speed को Gigahertz (GHz) में मापा जाता है।

सटीकता (Accuracy)

कंप्यूटर अपने काम को काफी शुद्धता के साथ बिना किसी त्रुटि के संशोधित करता है। यह GIGO (Garbage in Garbage Out) सिद्धांत पर कार्य करता है। इससे प्राप्त आउट्पुट त्रुटिहीन होते हैं यदि कंप्यूटर को सही Instruction दिया जाए। अर्थात कंप्यूटर काफी सटीक रिजल्ट प्रदान करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बहुप्रतिभा (Versatility)

कंप्यूटर एक साथ बहुत सारे का को करने में सक्षम है। अर्थात यह एक बहु उद्देश्य मशीन है। यह गणना करने के अलावा और भी अनेकों कार्यों को करने में सक्षम होता है। जैसे- Typing, रिपोर्ट तैयार करना, video तथा audio को चलाना तथा ईमेल भेजना इत्यादि।

स्वचालित (Automation)

कंप्यूटर एक स्वचालित मशीन भी है। अर्थात यह बहुत सारे कार्यों को अपने आप करने की भी क्षमता रखता है। जैसे आपने किसी विडिओ या औडियो को Play करके छोड़ कर कही चले जाते हैं तब भी वह विडिओ अपने आप चलता रहता है।

भंडारण क्षमता (Storage Capacity)

कंप्यूटर में बड़ी से बड़ी फाइलों को Store करने की क्षमता होती है। कंप्यूटर मे Video, Audio, Applications तथा Documents को लंबे समय के लिए Store करके रख सकते हैं। कंप्यूटर की Storage क्षमता काफी आधी होती है। जिसको अपने जरूरत के अनुसार बढ़वा सकते हैं। कंप्यूटर में डेटा को Store करने के लिए विभिन्न प्रकार की मेमोरी (Memory क्या है?) का उपयोग किया जाता है। जैसे- SSD, HDD, RAM इत्यादि।

विश्वसनीयता (Reliability)

कंप्यूटर एक विश्वसनीय तथा भरोसेमंद डिवाइस है। इसका समय-समय पर रख-रखाव करने पर यह काफी लंबे समय तक चलता है। इसमे स्टोर डेटा तथा इनफार्मेशन भी काफी सुरक्षित रहता है।

परिश्रमी (Diligence)

कंप्यूटर एक परिश्रमी मशीन है। जो बिना थके हुए काफी लंबे समय तक किसी कार्य को करने में सक्षम होता है। यह पहले या आखरी निर्देश को एक समान शुद्धता तथा एकाग्रता के साथ पूरा करता है।

सम्प्रेषण (Communication)

एक कंप्यूटर अन्य कई कंप्यूटरों या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के साथ Communicate कर सकता है। अर्थात एक दूसरे के साथ नेटवर्क की मदद से डेटा का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

जल्द निर्णय लेना (Quick Decision)

कंप्यूटर किसी भी परिस्थिति में जल्दी से निर्णय लेने की क्षमता रखता है। तथा उस काम को जल्दी से प्रोसेस करके आउट्पुट के रूप में Result प्रदान करता है।

पुनरावर्ति (Repetition)

कंप्यूटर को Instruction देकर एक काम को कई बार तीव्रता और विश्वसनीयता से कराया जा सकता है।

गोपनीयता (Secrecy)

कंप्यूटर में हम अपने Important दस्तावेज या files को पासवर्ड के द्वारा गोपनीय रख सकते हैं। जिससे आपके अलावा उस दस्तावेज या Files को कोई भी access नहीं कर पाएगा।

एकरूपता (Uniformity)

कंप्यूटर कई कार्य को एक साथ करता है। या एक ही कार्य को बार-बार करता है। फिर भी कंप्यूटर के कार्य करने की शुद्धता व गुणवत्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

सक्षमता (Diligence)

एक मशीन होने के कारण कंप्यूटर पर बाहरी वातावरण का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। यह किसी भी वातावरण में बिना रुके काम करने में सक्षम होता है।

FAQs:-

कंप्यूटर की मुख्य विशेषता क्या है?

कंप्यूटर की मुख्य विशेषता उसकी गणना करने की गति व भंडरण क्षमता है।

कंप्यूटर की सबसे तेज मेमोरी कौन सी है?

Cache Memory कंप्यूटर की सबसे तेज मेमोरी है।

Also Read This:

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने कंप्यूटर की विशेषता के बारें में विस्तार से जाना की कंप्यूटर की विशेषता क्या है? (Characteristic of Computer in Hindi) उम्मीद है की आपको कंप्यूटर की विशेषता के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now