बस टोपोलॉजी क्या होता है?

आज के इस आर्टिकल में हम Bus topology के बारे में जानेंगे की बस टोपोलॉजी क्या होता है? तथा इसके अलावा और भी कई topic के बारे में जानेंगे जैसे- बस टोपोलॉजी के लाभ, बस टोपोलॉजी की हानियां तथा बस टोपोलॉजी की विशेषताएं

बस टोपोलॉजी क्या होता है
बस टोपोलॉजी क्या होता है?

दोस्तों हमने पिछले आर्टिकल में Star तथा Ring topology के बारे में समझा था, कि star तथा ring टोपोलॉजी क्या होता है? यदि आपने वह आर्टिकल नहीं पढ़ा तो नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके उसे भी पढ़ सकते हैं।

NETWORK TOPOLOGY: नेटवर्क टोपोलॉजी क्या होता है?

बस टोपोलॉजी क्या होता है?

बस टोपोलॉजी, कंप्यूटर नेटवर्क का आर्किटेक्चर होता है इसमें कंप्यूटर एक सिंगल केबल से जुड़े होते हैं। अर्थात इसमें केबल एक ही Backbone केबल होता है जिससे सभी nodes कनेक्ट रहते हैं। इसमें बैकबोन केबल के दोनों छोर पर Terminator लगा होता है। तथा बीच में कंप्यूटर कनेक्ट रहते हैं, इस नेटवर्क का आर्किटेक्चर एक बस की भांति दिखता है इसलिए इसे Bus topology कहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बस टोपोलॉजी में भी नेटवर्क स्थापित करने के लिए coaxial तथा rj45 केबल का उपयोग किया जाता है। बस टोपोलॉजी में प्रत्येक nodes एक drop cable के माध्यम से backbone cable से जुड़े होते हैं। इसका उपयोग ज्यादातर छोटे नेटवर्क में किया जाता है।

बस टोपोलॉजी का उपयोग इथरनेट जैसे नेटवर्क में भी किया जाता है। इस टोपोलॉजी में डेटा एक ही डायरेक्शन में मूव करता है। तथा अन्य टोपोलॉजी की तुलना में इसे manage करना आसान होता है।

Related post:
  1. रिंग टोपोलॉजी क्या होता है?
  2. स्टार टोपोलॉजी क्या है?
  3. मेष टोपोलॉजी क्या होता है
  4. ट्री टोपोलॉजी क्या होता है?

बस टोपोलॉजी का चित्र

Bus topology
Bus topology

बस टोपोलॉजी के लाभ तथा हानियां

बस टोपोलॉजी में कंप्यूटर को backbone cable से कनेक्ट करने के लिए drop cable का उपयोग किया जाता है। इस topology में डाटा की सुरक्षा थोड़ा कम होती है। बस टोपोलॉजी का उपयोग आवश्यकता अनुसार भिन्न-भिन्न नेटवर्क को स्थापित करने के लिए किया जाता है। इसके कई लाभ के साथ-साथ कुछ हानियां भी होती है।

बस टोपोलॉजी के लाभ

  1. बस टोपोलॉजी में डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड अन्य टोपोलॉजी के मुकाबले ज्यादा होती है।
  2. इस टोपोलॉजी में सर्वर तथा हब की जरूरत नहीं पड़ती है।
  3. बस टोपोलॉजी को मैनेज करना थोड़ा आसान होता है।
  4. बस टोपोलॉजी में एक node खराब होने पर पूरे नेटवर्क पर प्रभाव नहीं पड़ता है।
  5. बस टोपोलॉजी के माध्यम से नेटवर्क स्थापित करने में कम खर्च आता है।
  6. बस टोपोलॉजी में ज्यादा केबल की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि इसमें एक बैकबोन केबल होती है जिससे सभी कंप्यूटर ड्रॉप केबल के माध्यम से जुड़े होते हैं।
  7. बस टोपोलॉजी में किसी nodes के खराब हो जाने पर उसे ढूंढना तथा ठीक करना आसान होता है।
  8. बस टोपोलॉजी में नेटवर्क स्थापित करना काफी आसान होता है।

बस टोपोलॉजी की हानियां

  1. बस टोपोलॉजी में डेटा तथा इनफॉरमेशन की सिक्योरिटी कम होती है। इसमें डाटा लीक होने का भय रहता है।
  2. बस टोपोलॉजी में नेटवर्क के end point पर टर्मिनेटर का उपयोग करना पड़ता है।
  3. बस टोपोलॉजी का उपयोग ज्यादातर छोटे नेटवर्क के लिए किया जाता है।
  4. बस टोपोलॉजी में नेटवर्क का विस्तार करने पर इसमें डाटा ट्रांसफर करने की गति कम हो जाती है।
  5. इस नेटवर्क में troubleshoot का उपयोग करना कठिन होता है।
  6. बस टोपोलॉजी में नेटवर्क को कंट्रोल करने के लिए कोई hub point नहीं होता है। इसलिए इसे कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल होता है।

Conclusion:

आज के इस आर्टिकल में हमने बस टोपोलॉजी के बारे में जाना की बस टोपोलॉजी क्या होता है? तो उम्मीद है कि आप बस टोपोलॉजी के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे।

यदि आप टोपोलॉजी क्या होता है तथा अन्य टोपोलॉजी के बारे में जानना चाहते हैं तो दिए हुए लिंक पर क्लिक करके आप विभिन्न प्रकार के टोपोलॉजी के बारे में आसान भाषा में समझ सकते हैं। तो दोस्तों यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इससे रिलेटेड और भी लेखों के बारे में पढ़ सकते हैं। धन्यवाद!

FAQs:

बस टोपोलॉजी क्या है?

बस टोपोलॉजी में सभी कंप्यूटर एक backbone cable से drop cable के माध्यम से जुड़े होते हैं। इस टोपोलॉजी के नेटवर्क का आर्किटेक्चर एक बस की भाँति होता है, इसलिए इसे बस टोपोलॉजी कहते हैं। bus topology में सर्वर तथा हब का प्रयोग नहीं होता है।

बस टोपोलॉजी तथा स्टार टोपोलॉजी में एक अंतर बताइए?

बस टोपोलॉजी में कोई hub नहीं होता है, लेकिन वहीं स्टार टोपोलॉजी में नेटवर्क को कंट्रोल करने के लिए server तथा hub का प्रयोग किया जाता है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now