आरपानेट क्या है? What is ARPANET

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम ARPANET के बारे में जानेंगे की आरपानेट क्या है? (What is Arpanet in Hindi), ARPANET का फुल फॉर्म, आरपानेट का इतिहास क्या है? तथा आरपानेट की विशेषताए इन सभी टॉपिक के बारे में विस्तार से तथा आसान शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

आरपानेट क्या है
आरपानेट क्या है

तो आइए सबसे पहले ये समझते हैं की आरपानेट क्या है? (What is Arpanet in Hindi)

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आरपानेट क्या है? (What is Arpanet in Hindi)

ARPANET (Advanced Research Projects Agency Network) यह सबसे पहला पैकेट स्विचिंग नेटवर्क था। जो अमेरिका के रक्षा विभाग के द्वारा तैयार किया गया था। इस नेटवर्क को विभिन्न कंप्यूटरों को जोड़कर बनाया गया था।

ARPANET एक प्रकार का Wide Area Network था। जो अमेरिका में शीत युद्ध के दौरान 1966 में अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए ARPA (AdvanceResearch Projects Agency)के द्वारा बनाया गया था। ARPANET का मुख्य उद्देश्य अमेरिकी सेना को विश्वसनीय संचार साधन प्रदान करना था। ARPANET नेटवर्क में TCP प्रोटोकॉल का उपयोग किया गया था।

ARPANET दुनिया का सबसे पहला Wide Area Network था। जो आज Internet के नाम से जाना जाता है। सर्वप्रथम इसे चार विश्वविधालयों के कंप्यूटरों को आपस में जोड़कर बनाया गया था। धीरे-धीरे सन 1972 तक आरपानेट में लगभग 32 कंप्यूटर जुड़ चुके थे। इन कंप्यूटरों को होस्ट कंप्यूटर कहा जाता था।

ARPANET का फुल फॉर्म (Full Form of ARPANET)

ARPANET का फुल फॉर्म Advanced Research Projects Agency Network है।

What is ARPANET

Read more:

आरपानेट का इतिहास (History of ARPANET in Hindi)

आरपानेट के आने से पहले केवल टेलीफोन नेटवर्क ही था। जो एक दूसरे के साथ Conversation का काम करता था। ARPANET से पहले के नेटवर्क Circuit switching टेक्नोलॉजी पर काम करते थे। जो अच्छा नेटवर्क नहीं था, क्योंकि इस नेटवर्क में एक लाइन खराब होने पर पूरे नेटवर्क पर प्रभाव पड़ता था।

इसी समस्या को नजर रखते हुए, 1960 के अमेरिका तथा रूस के बीच हो रहे शीत युद्ध के दौरान ARPA (Advanced Research Projects Agency) के द्वारा आरपानेट को 1969 में बनाया गया।

ARPANET सबसे पहला ऐसा नेटवर्क था, जिसमें TCP तथा IP प्रोटोकॉल का उपयोग किया गया था। इसे चार University के कंप्यूटरों को जोड़कर बनाया गया था। चारों यूनिवर्सिटी के नाम कुछ इस प्रकार हैं।

  1. University of California at Los Angeles
  2. University of California at Santa Barbara
  3. Stanford Research Institute
  4. University of Utah.

इसके बाद धीरे-धीरे इसमें और भी कंप्यूटर जुडने लगे जिससे काफी बड़ा नेटवर्क बन गया। ARPANET नेटवर्क एक LAN नेटवर्क पर आधारित था। जो बाद में नेटवर्क के बड़े हो जाने पर इसमे काफी समस्याये आने लगी जिसके कारण ARPANET को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

इसके बाद Internet को विकसित किया गया। जो आज के समय में सबसे बड़ा नेटवर्क है। Internet को Vint cerf और Kahn ने 1974 में बनाया था।

आरपानेट की विशेषताएं (Features of ARPANET in Hindi)

ARPANET का पूरा नाम Advanced Research Projects Agency Network है। यह एक कंप्यूटर नेटवर्क था, जो Advanced Research Project Agency के द्वारा Department of Defence के लिए बनाया गया था। इसकी कुछ विशेषताए हैं जो इस प्रकार हैं-

  • आरपानेट पहला ऐसा नेटवर्क था, जो TCP (Transmission Control Protocol) तथा IP (Internet Protocol) के आधार पर काम करता था।
  • ARPANET एक WAN (Wide Area Network) था।
  • ARPANET काफी बड़ा नेटवर्क था। जो बहुत सारे कंप्यूटरो को जोड़कर बनाया गया था।
  • इसका उपयोग शीत युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करने के लिए बनाया गया था।
  • ARPANET के दो भाग थे। Host और Sub-Net.
  • ARPANET पहला पैकेट स्विचिंग कंप्यूटर नेटवर्क था।

FAQs:

ARPANET का फूल फॉर्म क्या है?

ARPANET का फूल फॉर्म Advanced Research Project Agency Network था।

ARPANET को किसने बनाया था?

ARPANET को Advanced Research Project Agency के द्वारा बनाया गया था।

ARPANET को कब बनाया गया था?

ARPANET को 1969 में बनाया गया था।

Internet का पुराना नाम क्या है?

इंटरनेट का पुराना नाम ARPANET (Advanced Research Projects Agency Network) है।

Conclusion:

दोस्तों आज के इस Article में हमने ARPANET के बारे में जाना की आरपानेट क्या है? तथा आरपानेट का इतिहास क्या है?, ARPANET का फुल फॉर्म क्या है? और आरपानेट की विशेषताए क्या हैं? इन सभी टॉपिक के बारे में विस्तार से जाना।

तो उम्मीद है, की आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो हमारे Facebook Page को Follow करें तथा अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now