सर्वर क्या होता है?

आज के इस आर्टिकल में हम सर्वर (Server) के बारे में जानेंगे कि सर्वर क्या होता है? इसके अलावा सर्वर से रिलेटेड और भी कई जानकारी जैसे- सर्वर के प्रकार तथा उपयोग के बारे में भी विस्तार से तथा आसान शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

सर्वर क्या होता है
सर्वर क्या होता है?

सर्वर को समझने से पहले हम थोड़ा सा इंटरनेट के बारे में समझ लेते हैं, कि इंटरनेट क्या होता है? और कैसे काम करता है। इंटरनेट एक प्रकार का वर्ल्ड वाइड नेटवर्क होता है, जो दुनिया के करोड़ों कंप्यूटरों तथा डिवाइसों को एक साथ जोड़कर एक बड़ा नेटवर्क बनाता है। जो आज के समय में इस नेटवर्क से दुनिया भर के लगभग सभी लोग किसी न किसी डिवाइस के माध्यम से जुड़े हुए हैं।

इंटरनेट दुनिया के कई सारे कंप्यूटर तथा सर्वर से मिलकर बना है। हम में से कई लोगों को तो यह लगता है कि इंटरनेट एक वायरलेस तकनीक वाला नेटवर्क है। लेकिन ऐसा नहीं है इंटरनेट जैसे- बड़े नेटवर्क को स्थापित करने के लिए बहुत बड़े-बड़े केबलों का उपयोग किया गया है। इंटरनेट से दुनिया के सभी देशों को जोड़ने के लिए समुद्र में बड़े-बड़े वायर बिछाए गए हैं। तथा उन वायरस को नेटवर्क के माध्यम से हम तक पहुँचाया जाता है।

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सर्वर क्या होता है?

सर्वर का शाब्दिक अर्थ होता है सर्विस प्रदान करने वाला अर्थात कंप्यूटर सिस्टम में जो कंप्यूटर या कोई डिवाइस कई अन्य कंप्यूटरों को सर्विस प्रदान करता है। उसे ही सर्वर (server) कहते हैं। सर्वर कंप्यूटर में एक प्रोग्राम तथा हार्डवेयर भी हो सकता है। जो दूसरे डिवाइस को नेटवर्क के माध्यम से किसी प्रकार का सर्विस व डेटा प्रदान कर रहा हो।

सर्वर एक प्रकार का कंप्यूटर डिवाइस ही होता है जो किसी क्लाइंट द्वारा नेटवर्क पर किए गए रिक्वेस्ट का जवाब देता है। किसी नेटवर्क में जुड़े किसी एक कंप्यूटर द्वारा दूसरे कंप्यूटर से कोई resource के लिए request करता है तो दूसरा कंप्यूटर उसे वह संसाधन प्रदान करता है जिसके लिए वह रिक्वेस्ट कर रहा था। इस प्रक्रिया में संसाधन प्रदान करने वाला कंप्यूटर सर्वर कहलाएगा। तथा संसाधन प्राप्त करने वाला कंप्यूटर क्लाइंट कहलाएगा।

सर्वर (server)
सर्वर (server)

सर्वर कई तरीके के होते हैं जैसे फाइल सर्वर, नेटवर्क सर्वर, डाटाबेस सर्वर इत्यादि इन सभी का काम अलग-अलग होता है ज्यादातर सर्वरों का उपयोग फाइल को स्टोर करने तथा उसे आवश्यकता पड़ने पर किसी क्लाइंट कंप्यूटर को प्रदान करने के लिए किया जाता है।

सर्वर के प्रकार (Types of Server in Hindi)

सर्वर के कई प्रकार होते हैं जिनमें से कुछ मुख्य प्रकार निम्नलिखित है-

  1. Application server
  2. Cloud server
  3. Web server
  4. Database server
  5. Proxy server
  6. File server
  7. Mail server

#1. Application server

Application server का उपयोग वेब बेस्ड एप्लीकेशन को रन करने तथा डेवलप करने के लिए किया जाता है। यह सर्वर एप्लीकेशन को अपग्रेड तथा अपडेट करने की परमिशन देता है। एप्लीकेशन सर्वर एप्लीकेशन की performance को improve करता है तथा इसका उपयोग डाटाबेस सर्वर और एंड यूजर को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है।

#2. Cloud server

Cloud server एक प्रकार का वर्चुअल सर्वर होता है। यह सर्वर फिजिकल सर्वर के समान ही होता है, लेकिन यह क्लाउड कंप्यूटिंग एनवायरमेंट में रन कर सकता है। इस सर्वर को एक्सेस करने के लिए एक रिमोट का उपयोग करना पड़ता है। इसके कुछ उदाहरण है जैसे- Google cloud तथा Microsoft azure।

#3. Web server

Web server का उपयोग वेब ब्राउज़र के लिए किया जाता है। जब कोई क्लाइंट वेब ब्राउज़र पर कुछ सर्च करता है तो वेब सर्वर उस क्लाइंट को सर्च किए गए quires के अनुसार उसे data व website दिखता है। वेब ब्राउज़र पर कुछ भी सर्च करने पर जो वेबसाइट दिखाई देती है वह सभी वेबसाइट सर्वर पर स्टोर होती हैं। लोगों के द्वारा सर्च करने पर वेब सर्वर ही इन सभी वेबसाइटों को वेब ब्राउज़र के माध्यम से दिखता है।

#4. Database server

Database server एक कंप्यूटर सिस्टम की तरह ही होता है। जो आकार में काफी बड़ा होता है। इसकी स्टोरेज क्षमता काफी ज्यादा होती है क्योंकि इसका उपयोग डाटा को स्टोर करने तथा नेटवर्क से जुड़े क्लाइंट को डाटा तक पहुंचने के लिए किया जाता है। अर्थात इस सर्वर का उपयोग इंटरनेट पर उपस्थित डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है ताकि internet user कोई quire सर्च करें तो इसका answer इसी डेटाबेस द्वारा उपलब्ध कराया जा सके।

#5. Proxy server

Proxy server क्लाइंट और सर्वर के बीच एक माध्यम का कार्य करता है। प्रोक्सी सर्वर का उपयोग local server को external server से अलग करने के लिए किया जाता है। प्रोक्सी सर्वर का मुख्य कार्य सर्वर पेज को जल्दी से लोड करना होता है। यह सर्वर क्लाइंट द्वारा प्राप्त request को दूसरे सर्वर पर process के लिए भेजता है।

#6. File server

File server का उपयोग नेटवर्क में विभिन्न प्रकार के फाइलों को store करने के लिए तथा उन फाइलों को distribute करने के लिए भी किया जाता है। फाइल सर्वर एक से अधिक यूजर को फाइल शेयर करने की अनुमति देता है।

#7. Mail server

Mail server का काम इलेक्ट्रॉनिक मेल को स्टोर करना होता है। यह सर्वर मेल को तब तक स्टोर करके रखता है जब तक की क्लाइंट द्वारा उसे एक्सेस करने के लिए request ना भेजा जाए। मेल सर्वर ईमेल को भेजने तथा प्राप्त करने के लिए SMTP (Simple mail transfer protocol) प्रोटोकॉल का उपयोग करता है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now