एंड्राइड क्या होता है? पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम Android के बारे में जानेंगे की एंड्राइड क्या होता है?, एंड्राइड किसने बनाया, एंड्राइड का इतिहास तथा विशेषताए इन सभी टॉपिक के बारे में आसान भाषा तथा कम शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

एंड्राइड क्या होता है?
एंड्राइड क्या होता है?

Android क्या होता है, इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। ज्यादातर लोग ये समझते हैं की स्मार्टफोन या मोबाईल फोन को ही एंड्रॉयड कहा जाता है। क्योंकि आज के समय में सभी लोग स्मार्टफोन को ही Android कहते या समझते हैं, जो की सही नहीं है। क्योंकि Android कोई Smartphone या Mobile phone नहीं होता बल्कि Android उस फोन में इंस्टॉल Operating System होता है।

तो आइए इस Android ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से समझते हैं की एंड्राइड क्या होता है? (Android kya hota hai)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एंड्राइड क्या होता है? (What is Android in Hindi)

Android एक ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। जो Linux Kernal पर आधारीत है। Linux कंप्यूटर का एक Open Source ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। लेकिन Android स्मार्टफोन का एक Open Source ऑपरेटिंग सिस्टम है। अर्थात यह बिल्कुल Free होता है, तथा इसमे कोई भी अपने आवश्यकता अनुसार Modification कर सकता है। Android, Operating System (OS) को Smartphone के लिए Develop क्या गया है।

Android एक प्रकार का System Software होता है। जिसको स्मार्टफोन में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के द्वारा Install किया जाता है। यह User तथा Smartphone के बीच Interface का काम करता है। यह सभी प्रकार के हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर को Control करके रखता है।

एंड्राइड क्या होता है?
Android

Operating System की मदद से ही हम मोबाईल फोन को Operate कर पते हैं। क्योंकि किसी फोन में Operating system नहीं होगा तो उस फोन को ना तो ON किया जा सकता है। और ना ही उसमें कोई सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा सकता है। स्मार्टफोन को जब ON किया जाता है, तो सबसे पहले उसमे ऑपरेटिंग सिस्टम ही लोड होता है।

Android ऑपरेटिंग सिस्टम को Google के द्वारा Operate किया जाता है। अर्थात Android (OS) का मालिक Google है।

Read more:

एंड्राइड का इतिहास (History of Android in Hindi)

आप लोगों में से बहुत से लोग ये समझते हैं की Android का आविस्कार Google ने किया है। लेकिन सच बात तो ये है की Android का आविस्कार Android Inc के निर्माता Andy Rubin ने सन 2003 में किया था। इन्होंने इसे Digital Camera के Operating System के लिए बनाया था।

Andy Rubin के द्वारा बनाए गए Android ऑपरेटिंग सिस्टम को Google ने सन 2005 में 50 मिलियन डॉलर में खरीद लिया, और Android के निर्माता Andy Rubin को ही Android का हेड बना दिया। उसके बाद इसमे कुछ modification करके इसे Smartphone के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए बनाया गया। और धीरे-धीरे Android ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग सभी स्मार्टफोनो में किया जाने लगा।

सन 2013 में Andy Rubin ने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए इसे छोड़ दिया। इसके बाद Google ने Sundar Pichai को Android का हेड बना दिया। इसके पहले सुंदर पिचाई Chrome OS के हेड थे। सुंदर पिचाई ने आते ही Android को और भी अच्छा बनाया। Sundar Pichai का जन्म हमारे भारत में ही हुआ था।

एंड्राइड के वर्ज़न (Version of Android in Hindi)

Google समय-समय पर Android में नए फीचर्स को अपडेट करता रहता है। जिससे Android Smartphone यूजर विभिन्न प्रकार के फीचर्स का आनंद उठा सकता है। Android जब भी नए Version को लॉन्च करता है, तो वो Android Version हमारे स्मार्टफोन में अपडेट के रूप में मिलता रहता है। Google एंड्रॉयड के इस अपडेट को किसी Chocolate या खाने वाले चीजों पर रखता है। जो कुछ इस प्रकार है-

  • Android 1.0 Alpha
  • Android 1.1 Beta
  • Android 1.5 Cupcake
  • Android 1.6 Donut
  • Android 2.1 Éclair
  • Android 2.2 Froyo
  • Android 2.3 Gingerbread
  • Android 3.2 Honeycomb
  • Android 4.0 Ice Cream Sandwich
  • Android 4.1 Jelly Bean
  • Android 4.2 Jelly Bean
  • Android 4.3 Jelly Bean
  • Android 4.4 KitKat
  • Android 5.0 Lollipop
  • Android 5.1 Lollipop
  • Android 6.0 Marshmallow
  • Android 7.0 Nougat
  • Android 7.1 Nougat
  • Android 8.0 Oreo
  • Android 8.1 Oreo
  • Android 9.0 Pie
  • Android 10
  • Android 11
  • Android 12
  • Android 12.1 L
  • Android 13
  • Android 14

एंड्राइड की विशेषताएं (Features of Android in Hindi)

Android स्मार्टफोन का एक Operating System होता है। इसकी कुछ मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-

  • Android एक Open Source ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • Android एक Multi-tasking ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। अर्थात इसमे कई कार्यों को एक साथ किया जा सकता है।
  • यह कई विभिन्न प्रकार के Language को Support करता है।
  • Android का User-Interface काफी यूजर फ़्रेंडली होता है। अर्थात इसे कोई भी आसानी से Operate कर सकता है।
  • Android काफी Secure Operating System है।
  • Android नए-नए फीचर्स को समय-समय पर लॉन्च करता रहता है।
  • Android में कोई भी developer अपने आवश्यकता अनुसार Modification कर सकता है।

FAQs (Frequently Asked Questions):

एंड्राइड क्या होता है?

एंड्राइड स्मार्टफोन का एक Operating System होता है।

एंड्राइड का आविष्कार किसने और कब किया था?

एंड्राइड का आविष्कार Andy Rubin ने सन 2003 में किया था। इसे Google ने सन 2005 में खरीद लिया था।

एंड्राइड किस प्रकार का ऑपरेटिंग सिस्टम है?

एंड्राइड एक Open Source ऑपरेटिंग सिस्टम है।

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने Android के बारे में जाना की एंड्राइड क्या होता है?, एंड्राइड किसने बनाया एंड्राइड का इतिहास तथा एंड्राइड की विशेषताएं और इसके Version के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको Android के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा। यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव हो तो कमेन्ट करना न भूलें। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now