स्मार्टफोन क्या होता है? प्रकार, इतिहास तथा विशेषताएं

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम स्मार्टफोन के बारे में जानेंगे की स्मार्टफोन क्या होता है? (What is smartphone in hindi) स्मार्टफोन के प्रकार तथा विशेषताओं के बारे में आसान भाषा में तथा कम शब्दों में समझेंगे।

फोन एक छोटा-सा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है। जिसका उपयोग Entertainment तथा Communication इत्यादि कार्यों के लिए किया जाता है। स्मार्टफोन में एक साधारण (कीपैड) फोन की तुलना में कई बेहतर Features होते हैं।

स्मार्टफोन क्या होता हैं?
स्मार्टफोन क्या होता हैं?

आज के समय में लगभग दुनिया के सभी घरों में एक ना एक साधारण फोन का उपयोग तो किया ही जाता है। इसी साधारण फोन में कुछ नए बदलाओ करके इसमें नई टेक्नॉलजी का उपयोग करके इसे साधारण फोन की तुलना में काफी शक्तिशाली तथा उपयोगी बनाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं की स्मार्टफोन क्या होता है? तथा यह कितने प्रकार का होता हैं।

स्मार्टफोन क्या होता है? (What is Smartphone in Hindi)

स्मार्टफोन उस मोबाईल फोन को कहा जाता है, जिनकी प्रोसेसिंग स्पीड तथा कार्य करने की क्षमता सधारण अर्थात कीपैड फोन की तुलना में अधिक होता है। स्मार्टफोन नए टेक्नॉलजी का उपयोग करते हैं, जिससे यूजर स्मार्टफोन को आसानी से operate तथा विभिन्न फीचर्स जैसे- Video देखना, Internet का उपयोग करना, music सुनना, Video Calling तथा कोई Official कार्य को करना इत्यादि का आनंद उठा सकता है।

Smartphone में साधारण फोन की तुलना में काफी हाई टेक्नॉलजी वाले होते हैं। इसमें अनेक प्रकार के फीचर जैसे- Video Calling, Internet, Video, Audio इत्यादि होते हैं।

स्मार्टफोन क्या होता हैं?
Smartphone

स्मार्टफोन को साधारण भाषा में समझें तो वह फोन जो Touchscreen होता है तथा Internet को सपोर्ट करता है। उसे ही स्मार्टफोन कहते हैं।

शुरुआत में मोबाइल फोन अत्यधिक छोटे और कम फीचर वाले होते थे। इन मोबाईल फोन को कीपैड फोन भी कहा जाता है। क्योंकि इसमे इनपुट देने के लिए बटन होता है। इनका उपयोग Calling, तथा Massaging के लिए किया जाता है। लेकिन एक स्मार्टफोन में Digital Camera, Web Browsing, Media Player, Touchscreen, Wi-Fi, GPS, PDA, Sensor इत्यादि स्मार्ट फीचर्स होते हैं।

Also Read This:

मोबाइल फोन का इतिहास (History of Smartphone)

सबसे पहले मोबाइल फोन का आविष्कार 1973 में Martin Cooper ने किया था। जो काफी कम कार्यों को करने मे समर्थ थे। इसके बाद 1996 में Nokia ने फोन लॉन्च किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया यह उस समय का काफी प्रसिद्ध मोबाईल फोन था। लेकिन यह एक साधरण फोन थे।

स्मार्टफोन का आविस्कार Frank Canova ने सन 1992 में किया था। यह एक प्रोटोटाइप स्मार्टफोन था, जिसका नाम Angler रखा गया। इसके बाद Apple कॉम्पनी ने पहला iPhone सन 2007 में लॉन्च किया, जो एक स्मार्टफोन था। इसमे अनेक प्रकार के फीचर थे। इसके बाद स्मार्टफोन काफी तेजी से प्रचलित हुए।

स्मार्टफोन के प्रकार (Types of Smartphone in Hindi)

स्मार्टफोन कई प्रकार के होते हैं, जिन्हे अलग-अलग कंपनियों द्वारा बनाया जाता है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियाँ कुछ इस प्रकार हैं- Apple, Samsung, Oppo, Vivo, OnePlus, Xiaomi, Lenovo, Huawei इत्यादि। स्मार्टफोन को उसके Operating System (OS) के आधार पर मुख्य रूप से दो प्रकारों में बाँटा जा सकता है।

  1. Android Smartphone
  2. iOS Smartphone

एन्ड्रॉइड स्मार्टफोन (Android Smartphone):

Android एक Operating System (OS) का नाम होता है। जिसे google ने Android Smartphone वे स्मार्टफोन कहलाते हैं, जिन स्मार्टफोन मे Android OS का उपयोग किया जाता है। Android Operating System को Google ने 23 September 2008 को लॉन्च किया था। Android OS का उपयोग Apple iOS को छोड़कर लगभग सभी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियाँ करती हैं। जैसे- OnePlus, Xiaomi, Samsung, Vivo, Oppo, Lenovo इत्यादि सभी कंपनियां Google के Android Operating System का उपयोग करती हैं।

Android Smartphone
Android Smartphone

IOS स्मार्टफोन (iOS Smartphone):

IOS भी Smartphone का एक Operating System होता है। लेकिन इसका उपयोग केवल Apple के Smartphone में ही किया जाता है। Apple कंपनी के स्मार्टफोन को iPhone कहते हैं। iOS विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला Operating System है। Apple कंपनी अपने स्मार्टफोन या अन्य प्रोडक्ट पर Security तथा Quality का विशेष ध्यान देती है। इसीलिए Apple कंपनी के iPhone काफी महंगे होते हैं। इसके कुछ प्रसिद्ध iPhone इस प्रकार हैं- iPhone 12, iPhone 13, iPhone 13 Mini, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max

iOS logo
Apple iOS

स्मार्टफोन की विशेषताएं (Features of Smartphone in Hindi)

स्मार्टफोन कई विशेषताए हैं, स्मार्टफोन को आज के समय में कौन उपयोग नहीं करता है। आधुनिक समय में लगभग 60% प्रतिशत लोग स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। बच्चे से लेकर बुढे लोग भी इसका उपयोग विडिओ देखने, सॉन्ग सुनने या किसी अन्य कार्यों के लिए करते हैं। यह आधुनिक समय का सबसे लोकप्रिय स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। इसकी कई विशेषताए हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं-

  • स्मार्टफोन टचस्क्रीन होता है, अर्थात स्मार्टफोन में टच स्क्रीन लगा होता है। जिसे हम अपने अंगुलियों की मदद से Operate करते हैं।
  • स्मार्टफोन में GPS की भी सुविधा होती है। जिसका उपयोग location देखने के लिए किया जाता है।
  • आधुनिक स्मार्टफोनों में Fingerprint की भी सुविधा होती है।  
  • एक अच्छे स्मार्टफोन में High Quality का कैमरा होता है। जिससे हम फ़ोटो खिचने तथा Video Calling करने का काम करते हैं।
  • स्मार्टफोन में इंटरनेट की भी सुविधा होती है। जिससे हम Web browser की मदद से किसी प्रकार की जानकारी Share तथा प्राप्त कर सकते हैं।
  • स्मार्टफोन में Wi-Fi की सुविधा भी होती है।
  • स्मार्टफोन में Video Calling, e-mail तथा Online Class इत्यादि की सुविधा होती है।
  • स्मार्टफोन में डेटा को स्टोर करने के लिए Internal memory होता है।
  • स्मार्टफोन का आकार काफी छोटा होता है। जिसे हम अपने pocket में रख सकते हैं।
  • स्मार्टफोन की Processing speed काफी अधिक होती है।

FAQs (Frequently Asked Questions):

स्मार्टफोन को सबसे पहले कब लॉन्च किया गया था?

IBM के द्वारा सबसे पहला स्मार्टफोन 1992 में लॉन्च किया गया था। IBM एक बहुत बड़ी कंपनी है। जो कंप्यूटर, लैपटॉप, सुपर कंप्युटर तथा प्रोसेसर इत्यादि बनाती है।

Android ऑपरेटिंग सिस्टम कब लॉन्च हुआ था?

23 September 2008 को गूगल ने Android को लॉन्च किया था। Android मोबाईल फोन का एक Operating system होता है।

भारत में पहला स्मार्टफोन कब लॉन्च हुआ था?

भारत में पहला स्मार्टफोन 22 October 2008 में HTC कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था।

स्मार्टफोन को हिन्दी में क्या कहा जाता है?

स्मार्टफोन को हिन्दी में सचल दूरभाषा यंत्र कहा जाता है। आज के समय में इसका उपयोग लगभग दुनिया के सभी लोग करते हैं।

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने स्मार्टफोन के बारे में जाना की स्मार्टफोन क्या होता है? और स्मार्टफोन के प्रकार तथा विशेषता के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको स्मार्टफोन के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा। यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव हो तो कमेन्ट करना न भूलें, तथा हमारे Facebook Page को भी फॉलो करें, इस वेबसाईट की सभी पोस्ट Facebook Page पर Upload की जाती है। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now