रिंग टोपोलॉजी क्या होता है?

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम Ring topology के बारे में जानेंगे कि रिंग टोपोलॉजी क्या होता है? इसके अलावा रिंग टोपोलॉजी से रिलेटेड और भी कई जानकारी जैसे- रिंग टोपोलॉजी का चित्र, रिंग टोपोलॉजी के लाभ, रिंग टोपोलॉजी की हानियां तथा रिंग टोपोलॉजी की विशेषताओं के बारे में भी जानेंगे।

रिंग टोपोलॉजी क्या होता है
रिंग टोपोलॉजी क्या होता है

दोस्तों मैंने पिछले आर्टिकल में टोपोलॉजी के बारे में जाना था, कि नेटवर्क टोपोलॉजी क्या होता है? यदि आपने वह आर्टिकल नहीं पढ़ा है तो उसे भी आप पढ़ सकते हैं। ताकि आपको टोपोलॉजी के बारे में अच्छे से पता चल सके।

NETWORK TOPOLOGY: नेटवर्क टोपोलॉजी क्या होता है?

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रिंग टोपोलॉजी क्या होता है?

रिंग टोपोलॉजी कंप्यूटर नेटवर्क का एक ऐसा topology होता है, जिसमें नेटवर्क से जुड़े सभी कंप्यूटरों का आर्किटेक्चर एक ring के आकार का होता है। आसान शब्दों में कहें जिस कंप्यूटर नेटवर्क में कंप्यूटर कुछ इस प्रकार जुड़े हो कि एक रिंग जैसी गोल संरचना बन रही हो तथा प्रत्येक डिवाइस नेटवर्क के दो डिवाइसों के साथ जुड़े हो उसे रिंग टोपोलॉजी कहते हैं।

रिंग टोपोलॉजी में प्रत्येक डिवाइस एक दूसरे के साथ आपस में जुड़े होते हैं, जिससे इसका कोई और पॉइंट नहीं होता है। इस टोपोलॉजी का उपयोग ज्यादातर LAN तथा WAN नेटवर्क में किया जाता है। रिंग टोपोलॉजी एक unidirectional टोपोलॉजी होता है। क्योंकि इसमें डाटा केवल एक ही direction में भेजा जा सकता है। रिंग टोपोलॉजी में हर एक node पर एक repeater लगा होता है जिससे डाटा retransmit किया जा सके।

रिंग टोपोलॉजी में डिवाइस को आपस में कनेक्ट करने के लिए coaxial cable तथा rj 45 network cable का उपयोग किया जाता है। तथा इसको कंट्रोल करने के लिए कोई central Hub नहीं होता है। रिंग टोपोलॉजी की मदद से नेटवर्क स्थापित करना काफी आसान होता है। लेकिन इसकी एक खराबी यह होती है कि इसमें एक नोड खराब होने पर यह पूरे नेटवर्क को Impact करता है।

रिंग टोपोलॉजी का चित्र

रिंग टोपोलॉजी
रिंग टोपोलॉजी

रिंग टोपोलॉजी के लाभ तथा हानियां

रिंग टोपोलॉजी का उपयोग काफी ज्यादा मात्रा में लोकल एरिया नेटवर्क के साथ किया जाता है। ज्यादातर बड़े नेटवर्को मे इसका उपयोग नहीं किया जाता है। रिंग टोपोलॉजी के कई लाभ होने के साथ-साथ कुछ हानियां भी होती हैं।

Related post:
  1. स्टार टोपोलॉजी क्या है?
  2. बस टोपोलॉजी क्या होता है?
  3. मेष टोपोलॉजी क्या होता है
  4. ट्री टोपोलॉजी क्या होता है?

रिंग टोपोलॉजी के लाभ

  1. रिंग टोपोलॉजी में डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड काफी तेज होती है।
  2. इस नेटवर्क टोपोलॉजी को स्थापित करना काफी आसान होता है।
  3. रिंग टोपोलॉजी विश्वसनीय टोपोलॉजीयों में से एक है। तथा इसे मैनेज करना आसन होता है।
  4. रिंग टोपोलॉजी द्वारा नेटवर्क स्थापित करने में खर्चा कम आता है। इससे छोटे-बड़े ऑफिस में डाटा ट्रांसफर तथा कम्युनिकेशन करने के लिए किया जाता है।
  5. रिंग टोपोलॉजी में पूरे नेटवर्क को कंट्रोल करने के लिए सर्वर की जरूरत नहीं होती है।
  6. रिंग टोपोलॉजी को स्थापित करने के लिए twisted pair cable का उपयोग किया जाता है। जो मार्केट में काफी कम दामों में उपलब्ध हैं।
  7. इसमें यूजर अपनी आवश्यकता अनुसार additional devices को कनेक्ट कर सकता है।

इसके अलावा भी रिंग टोपोलॉजी के और कई लाभ होते हैं, जिससे लोग इसका उपयोग Local Area Network में भी काफी ज्यादा मात्रा में करते हैं।

रिंग टोपोलॉजी की हानियाँ

  1. रिंग टोपोलॉजी की सबसे बड़ी खराबी यह होती है कि इसमें एक नोड खराब हो जाने पर पूरा नेटवर्क प्रभावित हो सकता है।
  2. रिंग टोपोलॉजी की डाटा ट्रांसफर करने की गति स्टार टोपोलॉजी की तुलना में थोड़ा कम होती है।
  3. इस स्टोपॉलजी में नए डिवाइसों को जोड़ना तथा हटाना थोड़ा मुश्किल होता है।
  4. रिंग टोपोलॉजी का नेटवर्क विस्तार होने पर इसके डाटा ट्रांसफर करने की speed पर भी प्रभाव पड़ता है।

रिंग टोपोलॉजी की विशेषताए

रिंग टोपोलॉजी एक ऐसी Topology होती है जिसका उपयोग LAN तथा WAN नेटवर्क में भी किया जाता है। इसकी कई विशेषताएं होती हैं जो कुछ इस प्रकार है-

  • रिंग टोपोलॉजी में नेटवर्क को कंट्रोल करने के लिए Central Hub की आवश्यकता नहीं होती है।
  • रिंग टोपोलॉजी के नेटवर्क में सभी nodes आपस में एक दूसरे से रिंग के आकार में जुड़े होते हैं।
  • रिंग टोपोलॉजी को स्थापित करने में काफी कम खर्च आता है।
  • रिंग टोपोलॉजी की स्पीड काफी अच्छी होती है। लेकिन रिंग टोपोलॉजी का नेटवर्क विस्तार करने पर इसकी स्पीड को भी प्रभावित होती है।
  • रिंग टोपोलॉजी में हर एक node पर एक रिपीटर लगा होता है। जो डाटा को तेज गति से ट्रांसफर करना तथा डाटा को सुरक्षित रखता है।
  • रिंग टोपोलॉजी में एक node खराब होने पर पूरे नेटवर्क को प्रभावित करता है।

Conclusion:

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने रिंग टोपोलॉजी के बारे में जाना की रिंग टोपोलॉजी क्या होता है? तथा रिंग टोपोलॉजी की विशेषताएं लाभ तथा हानियां के बारे में भी जाना।

इस वेबसाइट पर Technology से रिलेटेड news तथा latest जानकारी प्रदान की जाती है। इस वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए वेबसाइट को सब्सक्राइब करें। जिससे आपको नए आर्टिकल की अपडेट मिलती रहेगी। धन्यवाद!

FAQs:

रिंग टोपोलॉजी क्या है?

Ring topology जिसकी संरचना एक रिंग के आकार की होती है। इसमें कंप्यूटर आपस में एक रिंग संरचना में जुड़े होते हैं। तथा इसमें डाटा संचार एक ही direction में होता है।

टोपोलॉजी कितने प्रकार की होती है?

टोपोलॉजी मुख्य रूप से पांच प्रकार की होती है। 1. रिंग टोपोलॉजी, 2. स्टार टोपोलॉजी, 3. मेष टोपोलॉजी, 4. ट्री टोपोलॉजी, 5. बस टोपोलॉजी

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now