आउटपुट डिवाइस क्या है?

नमस्कार दोस्तों

आज के इस article में हम Output Device के बारे मे जानेंगे की आउटपुट डिवाइस क्या है? (What is Output Device in Hindi), आउटपुट डिवाइस के प्रकार, परिभाषा, और उदाहरण के बारे में विस्तार से समझेंगे।

आउटपुट डिवाइस क्या है?

आज कल के जीवन काल में हम टेक्नॉलजी से घिरे हुए हैं। इस टेक्नॉलजी के दौर में हमें ये समझना जरूरी हो जाता है की आखिर इस टेक्नॉलजी के अलग-अलग भागों को हम कहते क्या हैं। देखिए Technology मुख्यतः दो चीजों से मिलकर बना है। Hardware और Software। हार्डवेयर वे भाग होते हैं जो perform करते हैं। तथा सॉफ्टवेयर वे भाग होते हैं जो डिवाइस को perform करने के लिए instruction व निर्देश प्रदान करते हैं।

Hardware भी मुख्यतः दो चीजों से मिलकर बना होता है। Input device और Output device। वे डिवाइस जिनका उपयोग हम Computer को निर्देश (Input) देने के लिए करते हैं। इनपुट डिवाइस कहलाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इनपुट डिवाइस क्या है? विस्तार में

अब बात आती है की Output device क्या होता है। आउटपुट डिवाइस हार्डवेयर का ही एक भाग होता है। जिसके बारे में हम विस्तार से जानेंगे। तो चलिए हम समझते हैं की आउटपुट डिवाइस क्या है?

आउटपुट डिवाइस क्या है? (What is Output Device in Hindi)

Output का हिन्दी अर्थ उत्पादन होता है। अर्थात जब दिए गए input से प्राप्त परिणाम को ही आउटपुट कहते हैं। और वे डिवाइस जिस पर आउटपुट को प्राप्त किया जा सके उसे आउट्पुट डिवाइस कहते हैं। जैसे- Monitor, Speaker, Printer इत्यादि आउटपुट डिवाइस हैं।

जब कंप्यूटर को कोई निर्देश (input) दिया जाता है। तब कंप्यूटर उसे प्रोसेस करता है। तथा Output के रूप में Result प्रदान करता है। जैसे हम कंप्यूटर में जब कोई document प्रिन्ट करने का निर्देश देते हैं तब कंप्यूटर उस डाक्यमेन्ट को प्रिंटर से प्रिन्ट करके देता है। यंहा पर प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस के रूप में काम करता है।

आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण भाग है। आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर द्वारा दिए गए Result को प्रदर्शित करने का काम करता है।

Also Read this:

आउटपुट डिवाइस की परिभाषा (Definition of Output Device)

“वे डिवाइस जिनके द्वारा कंप्यूटर को दिए गए निर्देश व इनपुट से प्राप्त परिणाम (Result) को दिखाया या प्राप्त किया जाता है। Output device कहलाते हैं। जैसे- Monitor, Printer, Speaker, Projector इत्यादि।”

तो उम्मीद है की आप लोग Output device के बारे मे समझ गए होंगे। तो चलिए अब आउटपुट डिवाइस के उदाहरण के बारे में भी थोड़ा सा जान लेते हैं।

Output Device के उदाहरण (Example of Output Device)

आउटपुट डिवाइस जिनके द्वारा परिणाम वा रिजल्ट प्राप्त किया जाता है। इसके कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं।–

  • Monitor
  • Printer
  • Speaker
  • Projector
  • Headphone
  • Plotter
  • Sound card
  • Video card
  • GPS

आउटपुट डिवाइस के प्रकार (Types of Output Device in Hindi)

कंप्यूटर में मुख्यतः दो प्रकार के Output device होते हैं। 1. Soft copy output device 2. Hard copy output device

Soft Copy Output Device

वे डिवाइस जिनके द्वारा Output व परिणाम Digital रूप में प्राप्त होता है। उसे Soft copy output device कहते हैं। अर्थात जिसके द्वारा प्राप्त परिणाम को छु या महसूस नहीं कर सकते। जैसे- Monitor, Speaker इत्यादि।

मॉनिटर (Monitor):

Monitor को विसुअल डिस्प्ले यूनिट भी कहते हैं। यह कंप्यूटर का सबसे मुख्य Output device है। यह परिणाम को ग्राफिक के रूप में स्क्रीन पर दिखाता है। जिससे यूजर को कंप्यूटर Operate करने में आसानी होती है।

Monitor
Monitor

प्रजेक्टर (Projector):

प्रजेक्टर का उपयोग Image या Video को एक प्रजेक्शन स्क्रीन पर दिखाने के लिए किया जाता है। यह भी Monitor की तरह ग्राफिक, चित्र, विडिओ को दिखाने के लिए होता है।

स्पीकर (Speaker):

स्पीकर एक धवनि उत्पन्न करने वाला Output device है। Speaker विद्धुत संकेतों को ध्वनि में परिवर्तित कर देता है। इसका उपयोग गाना सुनने, विडिओ से आवाज सुनने तथा बात करने के लिए किया जाता है।

Speaker
Speaker

Hard Copy Output Device

वे डिवाइस जिनके द्वारा Output पेपर व Hard Copy के रूप में होता है। उसे Hard copy output device कहते हैं। जिसे हम छु, देख और महसूस भी कर सकते हैं। जैसे- Printer, Plotter इत्यादि।

प्रिंटर (Printer):

यह भी एक Output device है। इसका उपयोग सॉफ्ट कॉपी को हार्ड कॉपी में बदलने के लिए किया जाता है। अर्थात कंप्यूटर से किसी प्रकार की जानकारी को कागज पर छापने का काम करता है।

Printer
Printer

प्लाटर (Plotter):

प्लाटर भी प्रिंटर की तरह सॉफ्ट कॉपी को हार्ड कॉपी में बदलने का काम करता है। इसका प्रयोग बड़े बड़े बैनर, विज्ञापन बनाने के लिए किया जाता है।

Conclusion:

Friend’s आज के इस article मे हमने आउटपुट डिवाइस के बारे में सीखा की आउटपुट डिवाइस क्या है (What is Output Device in Hindi) और आउटपुट डिवाइस के प्रकार, परिभाषा, और उदाहरण क्या होता है। तो दोस्तों आशा करता हूँ की यह article आपके लिए knowledgeable रहा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे Facebook Page और Twitter को Follow करें। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now