मेष टोपोलॉजी क्या होता है

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम मेष टोपोलॉजी के बारे में जानेंगे की मेष टोपोलॉजी क्या होता है? तथा इसके अलावा मेष टोपोलॉजी से रिलेटेड और भी कोई जानकारी जैसे- मेष टोपोलॉजी के लाभ, मेष टोपोलॉजी की हानियां तथा मेष टोपोलॉजी की विशेषताएं इत्यादि के बारे में जानेंगे।

मेष टोपोलॉजी क्या होता है
मेष टोपोलॉजी क्या होता है?

हमने पिछले आर्टिकल में रिंग टोपोलॉजी, स्टार टोपोलॉजी तथा बस टोपोलॉजी के बारे में जाना था। यदि आपने उस आर्टिकल को नहीं पढ़ा तो उसे भी पढ़ सकते हैं। नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके आप टोपोलॉजी के बारे में भी जान सकते हैं कि टोपोलॉजी क्या होता है?

NETWORK TOPOLOGY: नेटवर्क टोपोलॉजी क्या होता है?

मेष टोपोलॉजी क्या होता है?

मेष टोपोलॉजी एक ऐसी टोपोलॉजी होती है जिसमें सभी आपस में एक दूसरे के साथ जुड़े होते हैं। मेष टोपोलॉजी में कंप्यूटर एक channel की मदद से जुड़े होते हैं। तथा mesh topology का उपयोग वायरलेस नेटवर्क के लिए भी किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेष टोपोलॉजी में हर एक node एक दूसरे से point to point कनेक्ट होते हैं। मेष टोपोलॉजी में नेटवर्क स्थापित करने के लिए coaxial केबल तथा twisted केबल का उपयोग किया जाता है। इस टोपोलॉजी की मदद से नेटवर्क स्थापित करना काफी आसान होता है।

मेष टोपोलॉजी में कोई होस्ट कंप्यूटर या हब नहीं होता है। इसमें हर एक कंप्यूटर एक दूसरे से डायरेक्ट कम्युनिकेशन कर सकता है। मेष टोपोलॉजी में डाटा ट्रांसफर करने की गति काफी तेज होती है। इसमें सभी कंप्यूटर एक दूसरे के साथ डायरेक्ट डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं।

मेष टोपोलॉजी का चित्र

Mesh topology
Mesh topology
Related post:
  1. रिंग टोपोलॉजी क्या होता है?
  2. स्टार टोपोलॉजी क्या है?
  3. बस टोपोलॉजी क्या होता है?
  4. ट्री टोपोलॉजी क्या होता है?

मेष टोपोलॉजी के प्रकार

मेष टोपोलॉजी में कनेक्शन की क्षमता के आधार पर इसे दो प्रकारों में बांटा गया है।

  1. Full Mesh topology
  2. Partial mesh topology

#1. Full mesh topology

फुल मेष टोपोलॉजी में सभी कंप्यूटर एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इसमें एक समय में 500 से भी ज्यादा डिवाइस को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। partial mesh topology की तुलना में फूल मेष टोपोलॉजी काफी expensive होता है। मेष टोपोलॉजी में डाटा ट्रांसफर करने का कोई एक path खराब हो जाता है तो इसमें डाटा दूसरे path से डेस्टिनेशन तक पहुंचा दिया जाता है।

#2. Partial mesh topology

Partial mesh topology में सभी कंप्यूटर एक दूसरे के साथ नहीं जुड़े होते हैं कुछ ही कंप्यूटर एक दूसरे के साथ पूरी तरह से कनेक्ट होते हैं। इसीलिए फूल मेष टोपोलॉजी की तुलना में Partial mesh topology कम खर्चीला होता है।

मेष टोपोलॉजी के लाभ तथा हानियां

मेष टोपोलॉजी एक ऐसी टोपोलॉजी होती है जिसमें हर एक nodes आपस में एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इस टोपोलॉजी में कोई central hub नहीं होता है। इसलिए इसमें कम्युनिकेशन डायरेक्ट होता है मेष टोपोलॉजी के कई लाभ तथा हानिया भी हैं जो कुछ इस प्रकार हैं-

मेष टोपोलॉजी के लाभ

  1. इस टोपोलॉजी में डिवाइस एक दूसरे से आसानी से संचार करने में सक्षम होते हैं।
  2. मेष टोपोलॉजी काफी सुरक्षित तथा reliable नेटवर्क होता है। इसमें data lose होने की संभावना कम होती है।
  3. मेष टोपोलॉजी में किसी खराबी को ढूंढना काफी आसान होता है।
  4. मेष टोपोलॉजी में किसी एक node के खराब हो जाने के बाद भी नेटवर्क पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  5. मेष टोपोलॉजी में डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड काफी तेज होती है।
  6. मेष टोपोलॉजी को expend करना काफी आसान होता है।
  7. मेष टोपोलॉजी में नेटवर्क का विस्तार करने पर भी इसमें डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

मेष टोपोलॉजी की हानियां

  1. मेष टोपोलॉजी को मैनेज करना थोड़ा कठिन होता है। क्योंकि इसमें हर एक डिवाइस एक दूसरे के साथ जुड़े होते हैं।
  2. मेष टोपोलॉजी में नेटवर्क स्थापित करना काफी खर्चीला होता है।
  3. मेष टोपोलॉजी में बिजली की खपत ज्यादा होती है।
  4. इस टोपोलॉजी को स्थापित करना थोड़ा कठिन होता है। क्योंकि इसमें हर एक nodes को एक दूसरे से कनेक्ट करना पड़ता है।
  5. मेष टोपोलॉजी में कोई host computer नहीं होता है। जिससे इसे मैनेज करना थोड़ा कठिन होता है।

मेष टोपोलॉजी की विशेषताएं

मेष टोपोलॉजी का उपयोग ज्यादातर सुरक्षा प्रणाली के लिए किया जाता है। इस टोपोलॉजी के माध्यम से नेटवर्क स्थापित करना खर्चीला होता है। मेष टोपोलॉजी की कई विशेषताएं होती हैं जो कुछ इस प्रकार हैं-

  1. मेष टोपोलॉजी में डाटा ट्रांसफर करने की गति काफी तेज होती है।
  2. इस टोपोलॉजी का उपयोग ज्यादातर सुरक्षा प्रणाली के लिए किया जाता है।
  3. मेष टोपोलॉजी में कोई hub या host computer नहीं होता है।
  4. मेष टोपोलॉजी काफी रिलायबल होते हैं।
  5. मेष टोपोलॉजी के नेटवर्क में किसी एक nodes के खराब हो जाने पर भी नेटवर्क स्थापित रहता है।
  6. मेष टोपोलॉजी में नेटवर्क से जुड़े सभी कंप्यूटर आपस में जुड़े होते हैं।

मेष टोपोलॉजी का उपयोग

मेष टोपोलॉजी का उपयोग छोटी-बड़ी कंपनियां इंटरनेट कनेक्टिविटी शेयर करने के लिए करती हैं। मेष टोपोलॉजी का उपयोग और भी कई स्थानों पर किया जाता है जो कुछ इस प्रकार है-

  1. मेष टोपोलॉजी का उपयोग चिकित्सा क्षेत्र में निगरानी रखने के लिए किया जाता है।
  2. मेष टोपोलॉजी के उपयोग औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों पर नियंत्रण तथा निगरानी रखने के लिए किया जाता है।
  3. सुरक्षा प्रणाली में विभिन्न प्रकार से मेष टोपोलॉजी का उपयोग किया जाता है।
  4. मेष टोपोलॉजी का प्रयोग सार्वजनिक सेवा संस्थानों मे अभी संचार के लिए किया जाता है।

Conclusion:

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने Mesh topology के बारे में जाना की मेष टोपोलॉजी क्या होता है? उम्मीद है कि आप मेष टोपोलॉजीके बारे में अच्छे से समझ गए होंगे। इसके अलावा और भी किसी टोपोलॉजी के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं या फिर सर्च बॉक्स में टोपोलॉजी का नाम सर्च करके आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

FAQs:

मेष टोपोलॉजी क्या होता है? परिभाषा

वह टोपोलॉजी जिसमें उस नेटवर्क के सभी computer एक दूसरे के साथ आपस में जुड़े होते हैं। तथा इसमें central hub व backbone cable का उपयोग नहीं किया जाता।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now