मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है? विस्तार में

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम मेनफ्रेम कंप्यूटर के बारे में जानेंगे की मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है? (What is Mainframe Computer in Hindi) मेनफ्रेम कंप्यूटर के उपयोग तथा मेनफ्रेम कंप्यूटर के लाभ और हानियाँ। इन सभी टॉपिक के बारे में हम आसान भाषा में विस्तार से जानेंगे।

मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है?
Mainframe Computer

पिछले आर्टिकल में हमने Micro Computer, Mini Computer तथा Super Computer के बारे में विस्तार से समझा था। इस आर्टिकल में हम मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है? के बारे में जानेंगे।

तो चलिए बिना देर के समझते हैं की मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है? (What is Mainframe Computer in Hindi)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है? (What is Mainframe Computer in Hindi)

मेनफ्रेम कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर होता है जिसका उपयोग Complex डेटा को प्रोसेस करने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों, सरकारी एजेंसियों तथा बैंकिंग सेक्टरों में किया जाता है। यह सामान्य कंप्यूटरों की तुलना में बड़े और काफी Fast होते हैं।

मेनफ्रेम कंप्यूटर एक Multi-programming तथा Multi-user कंप्यूटर सिस्टम होता है। अर्थात मेनफ्रेम कंप्यूटर को एक साथ हजारों लोग Operate कर सकते हैं। ये बड़ी से बड़ी गणनाओं को तुरंत प्रोसेस करने की क्षमता रखते हैं।

मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग बड़ी कंपनियों, बैंकों तथा सरकारी एजेंसियों में किया जाता है। इसमें काम करने वाले यूजर मेनफ्रेम कंप्यूटर के साथ डायरेक्ट इंटरैक्ट नहीं कर सकते हैं। मेनफ्रेम कंप्यूटर के साथ इंटरेक्शन करने के लिए यूजर टर्मिनल का उपयोग करते हैं।

Related post:

Super Computer के बाद सबसे तेज कंप्यूटर मेनफ्रेम कंप्यूटर को ही माना जाता है। मेनफ्रेम कंप्यूटर काफी शक्तिशाली होते हैं। जिनका उपयोग बड़ी बड़ी गणनाओं को करने के लिए किया जाता है। यह आकार मे काफी बड़े और गणना करने में काफी तेज होते हैं।

मेनफ्रेम कंप्यूटर का इतिहास (History of Mainframe Computer in Hindi)

पहला मेनफ्रेम कंप्यूटर Harvard Mark | था। जिसे Howard Aiken ने 1930 में विकसित किया था। इसका आकार बहुत ही बड़ा था। जिस वजह से इसका वजन 5 टन का था।

दूसरा मेनफ्रेम कंप्यूटर 1950 के दशक के शुरुआत में बनाया गया था। जिसका नाम UNIVAC | (Universal Automatic Computer |) था। इसे J. Presper Eckert और John Mauchly ने सन 1951 में विकसित किया था।

मेनफ्रेम कंप्यूटर के उदाहरण (Example of Mainframe Computer in Hindi)

मेनफ्रेम कंप्यूटर के उदाहरण निम्नलिखित हैं-

  • IBM 370
  • IBM S/709
  • IBM S/390
  • Hitachi’s Z800
  • System z9
  • ICL 39
  • AS/400 System
  • I Series System
  • IBM System z13
  • IBM System z10

मेनफ्रेम कंप्यूटर के उपयोग (Use of Mainframe Computer in Hindi)

मेनफ्रेम कंप्यूटर एक सुपर कंप्यूटर के बाद सबसे पावरफूल कंप्यूटर माना जाता है। यह एक मल्टी-यूजर तथा मल्टी-प्रोग्रामिंग कंप्यूटर होता है। इसलिए इसका उपयोग कई बड़े-बड़े इंडस्ट्रीज में किया जाता है। जो अग्रलिखित है-

  1. इसका उपयोग बड़े-बड़े कंपनियों के Complex data को प्रोसेस करने के लिए किया जाता ।
  2. अस्पतालों में इसका उपयोग मरीजों के डेटा को रिकार्ड करने के लिया किया जाता है।
  3. इसका उपयोग बड़े बैंको मे बड़ी मात्रा में Transection को रिकार्ड करने के लिए किया जाता है।  
  4. मिनी कंप्यूटर का उपयोग विश्वविद्यालयों में विद्यालय के अंतर्गत सभी जानकारियों को मैनेज करने के लिए किया जाता है।
  5. मिनी कंप्यूटर का उपयोग बड़ी मात्रा में जानकारी को साझा करने के लिए भी किया जाता है।

मेनफ्रेम कंप्यूटर के लाभ (Advantage of Mainframe Computer in Hindi)

मेनफ्रेम कंप्यूटर एक पावर फूल कंप्यूटर होता है। इसके कई सारे लाभ हैं –

  • मेनफ्रेम कंप्यूटर काफी Fast और Powerful कंप्यूटर होते हैं।
  • यह काफी सटीक और जल्दी Output प्रदान करते हैं।
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर काफी Secure होते हैं जिसे हैक करना काफी कठिन है।
  • Mainframe Computer एक मल्टी-यूजर कंप्यूटर होते हैं। जो एक साथ हजारों यूजर को सपोर्ट करते हैं।
  • यह कंप्यूटर काफी विश्वशनीय होते हैं। काफी लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं।
  • इन कंप्यूटरो की Storage क्षमता काफी अधिक होती है। जिसमे काफी डेटा को Store किया जा सकता है।
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर में multiple ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग कर सकते हैं।
  • ये कंप्यूटर काफी फास्ट होते हैं जिससे यूजर को कम समय में काफी जानकारी प्राप्त हो जाती है।

मेनफ्रेम कंप्यूटर की हानियाँ (Disadvantage of Mainframe Computer in Hindi)

मेनफ्रेम कंप्यूटर के काफी फ़ायदों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होता है। जो निम्नलिखित हैं-

  • मेनफ्रेम कंप्यूटर का आकार काफी बड़ा होता है। जिससे इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना कठिन होता है।
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर कीमत में काफी महंगे होते हैं।
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर को ऑपरेट करने के लिए विशेष प्रकार की ऑपरेटिंग सिस्टम की आवश्यकता पड़ती है।
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर काफी बड़े होने के कारण ज्यादा स्थान घेरते हैं।
  • इनको मैनेज करना काफी कठिन होता है।
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर को समय-समय पर मेन्टेन करना पड़ता है।

FAQs:-

मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है?

मेनफ्रेम कंप्यूटर एक पावरफूल मल्टी-यूजर कंप्यूटर सिस्टम होता है। जिसमे एक समय में एक साथ हजारों यूजर विभिन्न प्रकार के कार्यों को कर सकते हैं। इसका उपयोग बड़ी कंपनियों, बैंको, विश्वविद्यालयों तथा वैज्ञानिक संस्थानों में कॉम्प्लेक्स डेटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है।

सबसे पहला मेनफ्रेम कंप्यूटर कौन-सा था?

दुनिया का सबसे पहला मेनफ्रेम कंप्यूटर Harvard Mark | था।

पहला कंप्यूटर कब और किसने बनाया था?

सबसे पहला मेनफ्रेम कंप्यूटर 1930 में Howard Aiken ने विकसित किया था। जिसका नाम Harvard Mark | था।  

मेनफ्रेम कंप्यूटर कितने बिट्स के होते हैं?

48, 60 या 64 बिट्स के

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने Mainframe Computer के बारे में जाना की मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है? मेनफ्रेम कंप्यूटर के उपयोग क्या हैं? और मेनफ्रेम कंप्यूटर के लाभ तथा हानियाँ क्या हैं? उम्मीद है की आपको मेनफ्रेम कंप्यूटर के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा। यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव हो तो कमेन्ट करें। हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now