आईपी अड्रेस क्या है? आईपी एड्रेस कैसे चेक करें

नमस्कार दोस्तों

आज के इस Article में हम आईपी अड्रेस के बारे में जानेंगे की आईपी अड्रेस क्या है? (What is IP Address in Hindi) आईपी अड्रेस के प्रकार, आईपी अड्रेस का फुल फॉर्म, IPv4 तथा IPv6 में अंतर, अपना आईपी एड्रेस कैसे चेक करें? तथा आईपी एड्रैस का उपयोग इन सभी Topic के बारे में हम विस्तार से तथा आसान शब्दों में समझेंगे।

आईपी एड्रेस कैसे चेक करें
IP Address क्या होता है

तो आइए सबसे पहले हम यह समझते हैं की आईपी अड्रेस क्या है? IP Address kya hota hai.

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आईपी अड्रेस क्या है? (What is IP Address in Hindi)

IP का पूरा नाम Internet Protocol होता है। यह Computer या किसी अन्य स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का Address होता है। जिस तरह से हमारे घर का एक पता होता है। उसी प्रकार Computer या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसो का एक युनीक Address होता है। जिसे आईपी अड्रेस के नाम से जाना जाता है।

सभी डिवाइसों का आईपी अड्रेस अलग-अलग होता है। आईपी अड्रेस के कारण ही हम किसी प्रकार के massage या data को एक Particular डिवाइस तक भेज पाते हैं।

जब हम अपने डिवाइस में इंटरनेट पर किसी चीज के बारे में Search करते हैं, तो हमारे डिवाइस पर जो रिजल्ट प्राप्त होता है। वह रिजल्ट आईपी अड्रेस के आधार पर ही हमारे डिवाइस तक पहुंचता है।

आईपी अड्रेस का फुल फॉर्म (Full Form of IP Address in Hindi)

IP Address का फूल फॉर्म Internet Protocol Address होता है। जो कुछ इस प्रकार से होता है। – 0.132.108.102

Read more:

आईपी अड्रेस के प्रकार (Types of IP Address in Hindi)

आईपी अड्रेस मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं, जिन्हे आईपी अड्रेस का Version भी बोला जाता है। IP Address के प्रकार कुछ इस प्रकार हैं-

  1. IPv4
  2. IPv6

#1 IPv4 क्या होता है?

IPv4 का फुल फॉर्म Internet Protocol Version 4 होता है। IPv4 32 bits का होता है। तथा इसमे 4 Octet होते हैं, जिसमे एक Octet 8 bits का होता है। IPv4 के प्रत्येक Octet में 0 से 255 तक की संख्याएं हो सकती हैं। उदाहरण:- 0.132.168.102

वर्तमान में IPv4 का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। IPv4 में 4 Billion आईपी अड्रेस जनरेट किए जा सकते हैं। चूंकि प्रत्येक डिवाइसों का आईपी अड्रेस अलग-अलग होता है, इसलिए IPv4 के आईपी अड्रेस की संख्या काफी कम बची हैं। इसी समस्या की वजह से IPv6 लॉन्च किया गया था।

#2 IPv6 क्या होता है?

IPv6 का फुल फॉर्म Internet Protocol Version 6 होता है। Ipv6 128 bits का होता है। जिसमे 8 Octet होते हैं तथा एक Octet 16 bits का होता है। IPv6 के प्रत्येक Octet में 0 से लेकर 65535 तक की संख्याएं हो सकती हैं।

इसका उपयोग भी आधुनिक समय में किया जाने लगा है। क्योंकि IPv4 में केवल 4 बिलियन ही आईपी अड्रेस generate किए जा सकते हैं। लेकिन IPv6 में 340 ट्रिलियन आईपी अड्रेस Generate किया जा सकता है। उदाहरण:- 3586:7852:21BC:FE94:3563:R63C:T635:G753

आईपी अड्रेस के उपयोग (Use of IP Address in Hindi)

  • आईपी अड्रेस का उपयोग डिवाइस को Address प्रदान करने के लिए किया जाता है।
  • आईपी अड्रेस का उपयोग Internet का उपयोग करने के लिए किया जाता है।
  • आईपी अड्रेस का use सही Location पर File transfer करने के लिए किया जाता है।
  • विभिन्न प्रकार के डिवाइसों को कनेक्ट करने के लिए आईपी अड्रेस का उपयोग किया जाता है।
  • आईपी अड्रेस का उपयोग सभी डिवाइसों में एक ID के रूप में किया जाता है।
  • Internet से जुडने वाले सभी डिवाइसों में आईपी अड्रेस का उपयोग किया जाता है।

आईपी अड्रेस कौन प्रदान करता है?

IP Address को Internet Assigned Numbers Authority द्वारा प्रदान किया जाता है। यह एक ऑर्गनाइजेशन है, जो Internet से जुड़े डिवाइसों को एक युनीक आईपी अड्रेस प्रदान करता है। IANA (Internet Assigned Numbers Authority) आईपी अड्रेस को ISP (Internet Service Provider) को एक रेंज तक प्रदान करता है। फिर ISP अपने यूजर को एक युनीक आईपी अड्रेस प्रदान करता है।

IPv4 तथा IPv6 में अंतर (Difference Between IPv4 and IPv6 in Hindi)

TypesIPv4IPv6
Octet4 Octet8 Octet
Full formInternet Protocol Version 4Internet Protocol Version 6
Length32 Bits128 Bits
Total IP Address4 Billion340 Trillion
Octet Range0 to 2550 to 65535
Example0.132.168.1023586:7852:21BC:FE94:3563:R63C:T635:G753

अपना आईपी एड्रेस कैसे चेक करें?

किसी भी डिवाइस का आईपी अड्रेस तथा उसी डिवाइस में Internet का आईपी अड्रेस अलग-अलग होता है। तो सबसे पहले हम Computer या Laptop का आईपी अड्रेस कैसे पता करते हैं। उसके बारे में जानते हैं। फिर किसी भी डिवाइस के Internet का आईपी अड्रेस कैसे पता करते हैं। इसके बारे में भी जानेंगे।

कंप्यूटर या लैपटॉप का आईपी अड्रेस कैसे पता करें?

नीचे दिए हुए Steps को Follow करें-

Step no1: सबसे पहले कंप्यूटर या लैपटॉप के कीबोर्ड में Ctrl+R key press करें।

CMD

Step no2: उसके बाद Run Commend खुल जाएगा। उसमे CMD टाइप करके OK करें। इससे Commend Prompt ओपन हो जाएगा। (Commend Prompt को Open करने के और भी कई तरीके हैं। आप उन्हे भी Follow करके Commend Prompt Open कर सकते हैं।)

Step no3: Commend Prompt में ipconfig टाइप करके Enter key दबाएं।

CMD

इसके बाद आपको Computer या Laptop की आईपी अड्रेस दिख जाएगी।

CMD

इंटरनेट का आईपी अड्रेस कैसे पता करें?

अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन में Internet का आईपी अड्रेस पता करने के लिए इन Steps को Follow करें। –

Step no1: अपने डिवाइस के Web Browser को Open करें।

Step no2: उसके बाद What is my IP लिखकर सर्च करें।

Step no3: ऐसा करने पर आपके डिवाइस के इंटरनेट का आईपी अड्रेस दिख जाएगा।

FAQs (Frequently Asked Questions)

IP Address का फुल फॉर्म क्या होता है?

IP Address का फुल फॉर्म Internet Protocol Address होता है।

IPv4 का फुल फॉर्म क्या होता है?

IPv4 का फुल फॉर्म Internet Protocol Version 4 होता है।

IPv6 का फुल फॉर्म क्या होता है?

IPv6 का फुल फॉर्म Internet Protocol Version 6 होता है।

IPv6 तथा IPv4 कितने Bits का होता है?

IPv6 128 Bits का तथा IPv4 32 Bits का होता है।

IP Address कौन प्रदान करता है?

IP Address को IANA (Internet Assigned Numbers Authority) के द्वारा प्रदान किया जाता है।

Conclusion:

दोस्तों आज के इस Article में हमने आईपी अड्रेस के बारे में जाना की आईपी अड्रेस क्या है?, आईपी अड्रेस के प्रकार, आईपी अड्रेस के उपयोग, इंटरनेट का आईपी अड्रेस कैसे पता करें, और IPv4 तथा IPv6 में अंतर तथाअपना आईपी एड्रेस कैसे चेक करें? इन सभी टॉपिक के बारे में विस्तार से जाना।

तो दोस्तों उम्मीद है, की आपको आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now