पहली पीढ़ी के कंप्यूटर | First Generation of Computer in Hindi (1946 – 1956)

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर की पहली पीढ़ी (First Generation of Computer) पहली पीढ़ी के कंप्यूटर की विशेषताएं (Features of First Generation Computer) तथा पहली पीढ़ी के कंप्यूटर के फायदे वा नुकसान (Advantage and Disadvantage of First Generation Computer) के बारे में विस्तार के जानेंगे।

पहली पीढ़ी के कंप्यूटर
पहली पीढ़ी के कंप्यूटर

तो चलिए जानते हैं की पहली पीढ़ी के कंप्यूटर (First Generation of Computer in Hindi) क्या है। –

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पहली पीढ़ी के कंप्यूटर (First Generation of Computer in Hindi)

सन 1946 से 1956 तक के कंप्यूटर को प्रथम पीढ़ी की श्रेढ़ी में रखा गया है। पहला Electronic Computer सन 1946 मे बनाया गया था। इसका नाम ENIAC रखा गया था। ENIAC का पूरा नाम Electronic Numerical integrator and computer है। ENIAC को जे. पी. एकर्ट (J. P. Eckert) तथा जे. डब्ल्यू. मोचले (J. W. Mauchly) ने बनाया था। इसे Vacuum Tube से बनाया गया था।

इस पढ़ी के Computer को बनाने के लिए हजारों Vacuum tube का प्रयोग किया जाता था। जिससे इसका वजन और आकार काफी बड़ा होता था इसको रखने के लिए काफी बड़े कमरे की जरूरत पड़ती थी। इसका भार इतना ज्यादा होता था की इन्हे एक स्थान पर रखने के बाद दूसरे स्थान पर ले जाना काफी मुस्किल होता था।

प्रथम पढ़ी के कंप्यूटर को ऑपरेट करना बहुत ही कठिन था क्योंकि इसको ऑपरेट करने के लिए कई ऑपरेटर की अवस्यकता होती थी। और Operators को उस Computer की भाषा का ज्ञान होना आवश्यक होता था जो काफी बड़ी चुनौती थी। इस पीढ़ी के Computer मे मशीनी language तथा असेम्बली language का उपयोग किया गया था।

Vacuum-tube
Vacuum tube

प्रथम पीढ़ी के Computer को ऑपरेट करने के लिए काफी ऊर्जा की जरूरत पड़ती थी। जिसकी वजह से Computer बहुत ज्यादा heat उत्पन्न करते थे इसलिए उसमे एयर कंडीशनर का उपयोग किया जाता था। प्रथम पीढ़ी के कंप्युटर की Speed की बात की जाए तो स्पीड के मामले मे भी काफी स्लो होते थे। इनको एक गढ़ना को पूरा करने मे काफी समय लगता था। इसके द्वारा दिया गया output पूरी तरह से सही भी नहीं होता था। जिससे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

प्रथम पीढ़ी में ENIAC के अलावा कई कंप्युटर का भी निर्माण हुआ। प्रथम पीढ़ी के कुछ Computers के नाम इस प्रकार हैं। –

  • EDSAC (Electronic Delay Storage Automatic Calculator)
  • UNIVAC (Universal Automatic Computer)
  • UNIVAC – 1
  • IBM -701
  • IBM -650
  • MARK ।
  • MARK ॥
Relative Post:

प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर की विशेषताएं (Features of First Generation of Computer)

इस पीढ़ी के कंप्यूटरों का आकार काफी बड़ा हुआ करता था। और पहली पीढ़ी के कंप्यूटर काफी धीमी गति के होते थे। तथा इसके साथ-साथ इस पीढ़ी के कंप्यूटरों की कुछ विशेषताएं भी थी। जो इस प्रकार हैं –

  • प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर Storage के रूप में Magnetic Tape का उपयोग करते थे।
  • इस पीढ़ी के कंप्यूटर Input तथा Output के लिए Punch Card का उपयोग करते थे।
  • यह कंप्यूटर काफी मात्रा में बिजली की खपत करते थे।
  • पहली पीढ़ी के कंप्यूटरों में Vacuum Tube का उपयोग सर्किट के रूप में किया जाता था।
  • इन कंप्यूटरों की Speed काफी कम होती थी। अर्थात यह किसी Instruction को पूरा करने में काफी समय लेते थे।

प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर के लाभ (Advantage of First Generation Computers in Hidni)

  1. प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर मे Vacuum tube (निर्वात नली) का उपयोग किया गया क्योंकि उस समय इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनन्ट के नाम पर केवल यही उपलब्ध थे।
  2. वैक्यूम ट्यूब का use करके इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर बनाना संभव हो पाया।
  3. इस पीढ़ी के कंप्यूटरों में Punch Card का उपयोग Input देने तथा Output प्राप्त करने के लिए किया गया था।
  4. इन कंप्यूटर मे डेटा स्टोर करने के लिए मैग्नेटिक ड्रम का use किया जाता था।

प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर के हानियाँ (Disadvantage of First Generation of Computer in Hindi)

  1. इस पीढ़ी के computer आकार मे बहुत बड़े होते थे।
  2. इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना बहुत कठिन था।
  3. ये कंप्यूटर काफी ऊर्जा की खपत करते थे।
  4. इस वजह से इसमे heat भी ज्यादा मात्रा मे उत्पन्न होता था।
  5. जिसे एयर कंडीसनर का उपयोग करना अनिवार्य होता था।
  6. यह कम विस्वसनिए होते थे।
  7. इन Computers को बनाने में काफी खर्चा आता था।  
  8. इनमे निरंतर रख रखाव करना पड़ता था।
  9. इनकी speed भी काफी धीमी होती थी।
  10. इन Computers मे मशीन भाषा का उपयोग होता था।
  11. इसको ऑपरेट करने के लिए कई ऑपरेटर की जरूरत पड़ती थी।
  12. इनके दिए गए output सत प्रतिशत सही नहीं होतें थे।
  13. इनमे programming capacity भी लिमिटेड होती थी।
  14. इस पीढ़ी के कंप्यूटर काफी महंगे हुआ करते थें। जिससे आम आदमी इसे नहीं खरीद सकता था।  

Read more:

Conclusion:

Friends आज के इस article मे हमने प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर के बारें में सीखा की प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर (First Generation of Computer in Hindi) क्या हैं तथा प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर के लाभ और हानियाँ (Advantage and Disadvantage of First Generation Computers).

तो दोस्तों आशा करता हूँ की यह article आपके लिए knowledgeable रहा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे Facebook Page और Twitter को Follow करें। इस Website की सभी article हमारे फेस्बूक पेज और ट्विटर पर अपलोड की जाती हैं। इस आर्टिकल से संबंधित कोई question हो तो नीचे कमेन्ट करें। हम आपके कमेन्ट का जवाब जरूर देंगे। धन्यवाद!

6 thoughts on “पहली पीढ़ी के कंप्यूटर | First Generation of Computer in Hindi (1946 – 1956)”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now