पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर (1980 – Present) पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर की पांचवी पीढ़ी (Fifth Generation of Computer) पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर की विशेषताएं तथा पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर के लाभ वा नुकसान इन सभी Topic के बारे में हम कम शब्दों तथा आसान भाषा में समझने की कोशिश करेंगे।

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर
पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर

तो चलिए सबसे पहले समझते हैं, की पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर (Fifth Generation of Computer) क्या है। –

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर (Fifth Generation of Computer in Hindi)

सन 1980 से अब तक के Computers पांचवी पीढ़ी के अंतर्गत आते हैं। पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर को आधुनिक कंप्यूटर भी कहा जाता है। पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर अधिक Fast और Reliable हैं। इन कंप्यूटरों में VLSI (Very large scale integration) के स्थान पर ULSI (Ultra large scale integration) टेक्नॉलजी का उपयोग किया जाने लगा।

CPU (Processor)
CPU (Processor)

ULSI टेक्नॉलजी ने माइक्रोप्रोसेसर के विकास के क्षेत्र में क्रांति ला दी। इस टेक्नॉलजी की मदद से माइक्रोप्रोसेसर चिप पर लगभग 10 मिलियन इलेक्ट्रॉनिक Components को एक साथ लगाया जा सकता है। इस पीढ़ी के कंप्यूटर Parallel processing, High Computing power और Microelectronic technology पर आधारित है।

इस पीढ़ी के कंप्यूटर में आधुनिक हाई लेवल लैंग्वेज जैसे Python, R, C++, C, Java, .Net आदि प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का उपयोग किया जा रहा है। इस पीढ़ी के कंप्यूटरों में मल्टी- थ्रेडेड और Multitasking ऑपरेटिंग सीस्टम का उपयोग किया जाता है।

आने वाला जनरेशन आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस का है। Google Assistant, Sofia, Siri आदि Artificial intelligence के उदाहरण है। जिनको समय के साथ और भी ज्यादा Develop किया जा रहा है। Artificial intelligence कंप्यूटर का एक लोकप्रिय क्षेत्र है जो कंप्यूटर को Realistic बनाने मे काफी मदद करती है।

AI (Artificial Intelligence) का उपयोग कंप्यूटरों को और भी शक्तिशाली बनाने के लिए किया जाता है। AI तकनीक की वजह से ही मानव भाषा की व्याख्या करके उसके साथ-साथ तस्वीरों को पहचानने में कंप्यूटर की मदद करता है।

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटरों के उदाहरण (Example of Fifth Generation of Computer in Hindi)   

  • Laptop
  • Desktop
  • NoteBook
  • Chromebook
  • PARAM 10000
  • UltraBook
  • Tablet
  • Work station
Relative Post:

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर की विशेषताएं (Properties of Fifth Generation of Computer in Hindi)

  1. पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर में ULSI (Ultra Large Scale integration) टेक्नॉलाजी वाले प्रोसेसर का उपयोग किया जाता है।
  2. इस पीढ़ी के कंप्यूटरों में AI (Artificial Intelligence) का use कंप्यूटर को अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए किया जाता है।
  3. इस पीढ़ी के कंप्यूटरों में HDD तथा SSD का उपयोग स्टॉरिज के लिए किया जाता है। जो की HDD और SSD की Storage Capacity काफी अधिक होती है।
  4. आज के कंप्यूटर अलग-2 में आते है जो user को काफी अच्छी से अच्छी सुविधा प्रदान करते है।
  5. आज के पीढ़ी के कंप्यूटर काफी सस्ते और टिकाऊ आते है।
  6. इस पीढ़ी के कंप्यूटर अधिक पोर्टेबल और पावरफूल है।
  7. इस पीढ़ी में इंटरनेट का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ गया है।

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर के लाभ (Advantage of Fifth Generation Computer in Hindi) 

  • पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर अधिक शक्तिशाली विस्वसनिए और Fast है।
  • इस पीढ़ी के कंप्यूटर अलग अलग size में आते है जो की users के लिए पोर्टेबल और सहायक होते है।
  • इस पीढ़ी के कंप्यूटर का यूजर इंटरफेस, यूजर फ़्रेंडली है जिससे यूजर काफी आसानी से ऑपरेट कर सकता है।
  • पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर बहुत कम बिजली का उपयोग करते है।
  • इस पीढ़ी के कंप्यूटर काफी सस्ते और पोर्टेबल आते है।
  • आज के कंप्यूटरों मे हीट के समस्या ना के बराबर हो गया है।
  • इन कंप्यूटरों में हाई लेवल लैंग्वेज का use किया गया है।
  • इस पीढ़ी के कंप्यूटर AI का use करते है।
  • इन कंप्यूटरों को मेन्टेन करना बहुत ही आसान है।

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर के हानियाँ (Disadvantages of Fifth Generation Computer in Hindi)

  • पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटरों को ज्यादा उपयोग करने पर थोड़ा सा Heat उत्पन्न होता है।  
  • इस पीढ़ी के कंप्यूटरों का यूजर इंटेरफेस इतना आसान है की लोग इसका use जरूरत से ज्यादा करते हैं।
  • आज के कंप्यूटर का उपयोग लगभग सभी लोग करते है जिसे लोगों के आँख और मस्तिष्क पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • इस पीढ़ी के कंप्यूटर कई मामलों में खतरनाक है क्योंकि आज के कंप्यूटर का use हैकर आसानी से कर पाते हैं।
  • सटीकता और विस्वसनीयता के कारण कंप्यूटर ने विभिन्न क्षेत्रों में मनुष्यों की जगह ले लिया है जिससे बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो रही है।
Also Read This:

FAQs (Frequently Asked Questions):

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर में क्या उपयोग किया जाता है?

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर में ULSI (Ultra large scale integration) तकनीकी पर आधारीत माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाता है।

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर की अवधि क्या है?

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर की अवधि 1980 से वर्तमान समय तक है।

Conclusion:

Friends आज के इस article मे हमने पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर के बारें में सीखा की पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर (Fifth Generation of Computer in Hindi) क्या हैं तथा पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर की विशेषताएं और पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर के लाभ और नुकसान (Advantage and Disadvantage of Fifth Generation Computer in Hindi)

तो दोस्तों आशा करता हूँ की यह article आपके लिए knowledgeable रहा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे Facebook Page और Twitter को Follow करें। इस Website की सभी article हमारे फेस्बूक पेज और ट्विटर पर अपलोड की जाती हैं। इस आर्टिकल से संबंधित कोई question हो तो नीचे कमेन्ट करें। हम आपके कमेन्ट का जवाब जरूर देंगे। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now