लैपटॉप और टैबलेट के बीच का अंतर क्या है?

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम लैपटॉप और टैबलेट के बारे में जानेंगे की लैपटॉप और टैबलेट के बीच का अंतर क्या होता है। तथा लैपटॉप किस काम के लिए बेस्ट रहेगा और टैबलेट किस किस काम के लिए बेस्ट रहेगा। यदि आप एक स्टूडेंट या बिजनेसमैन हैं तो आपको टैबलेट लेना चाहिए या लैपटॉप इन सभी टॉपिक के बारे में हम विस्तार से तथा आसान भाषा में समझने की कोशिश करेंगे।

लैपटॉप और टैबलेट के बीच का अंतर
लैपटॉप और टैबलेट के बीच का अंतर

तो चलिए इन सभी टॉपिक के बारे में एक-एक करके समझते हैं।

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लैपटॉप क्या होता हैं? तथा यह किसके लिए बेस्ट रहेगा

लैपटॉप एक All in one कंप्यूटर होता है। अर्थात सभी External पार्ट्स जैसे- keyboard, mouse, wifi इत्यादि एक लोपटॉप के साथ ही inbuilt आता है। लैपटॉप एक पोर्टेबल कंप्यूटर डिवाइस होता है। यह एक डेस्कटॉप कंप्यूटर के सभी कार्यों को करने में सक्षम होता है। इसमें आवश्यकता के अनुसार Windows, Linux इत्यादि ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग किया जाता है। लेकिन अधिकतर लैपटॉप में Windows ऑपरेटिंग सिस्टम ही होता है।

लैपटॉप का उपयोग ज्यादातर Official कार्यों को करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह टैबलेट की तुलना में बड़ा होता है। इसका उपयोग Typing, Ms Office, Gaming, Coding तथा कंप्यूटर से related सभी कार्यों को करने के लिए किया जाता है। यदि आपको Typing, Coding या MS Office जैसे- Ms Word, Excel, Power Point इत्यादि जैसे साफ्टवेर का उपयोग करना हो तो आपके लिए Laptop ही बेहतर रहेगा।

लैपटॉप
लैपटॉप

यदि आपको केवल Online Class, Gaming या Video देखना है तो आप टैबलेट को ले सकते हैं। Tablet की तुलना में एक Average लैपटॉप भी काफी महंगा आता है। लेकीन इसमें जो काम किया जा सकता है, वो टैबलेट नहीं कर सकता।

टैबलेट क्या है? तथा टैबलेट किसके लिए बेस्ट रहेगा

टैबलेट एक Smartphone की तरह होता है। जो स्मार्टफोन की तुलना में बड़ा होता है। टैबलेट में Android ऑपरेटिंग सिस्टम तथा Apple के Tablet में iOS ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। जो Windows ऑपरेटिंग सिस्टम से बिल्कुल अलग होता है। इसका उपयोग Online Class, Gaming इत्यादि कार्यों को करने के लिए किया जाता है। इसका यूजर इंटरफेस Smartphone की तरह ही होता है।

यह लैपटॉप की तुलना में छोटा तथा स्मार्टफोन की तुलना में बड़ा होता है। और लैपटॉप की तुलना में हल्का भी होता है। जिसे आप कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। यह लैपटॉप की तुलना में काफी पोर्टेबल होता है।

टैबलेट
टैबलेट

एक अच्छा टैबलेट आपको 20,000 हजार के अंदर में मार्केट में देखने को मिल जाएगा। वहीं आप लैपटॉप खरीदने जाएंगे तो आपको 45,000 के ऊपर ही एक अच्छा लोपटॉप मिलेगा। जो टैबलेट की तुलना में काफी महंगा है। आप अपने जरूरत के हिसाब के Tablet या Laptop को खरीद सकते हैं।

यदि आपको अभी भी लैपटॉप तथा टैबलेट को लेकर कोई Confusion है, तो आइए इसके बीच के अंतर को बारीकी से समझते हैं-

लैपटॉप तथा टैबलेट के बीच अंतर (Difference Between Laptop and Tablet in Hindi)

ParametersLaptopTablet
परिभाषा (Definition)लैपटॉप एक All in One कंप्यूटर डिवाइस होता है। जो Windows ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।टैबलेट एक प्रकार का स्मार्टफोन होता है। इसमें गूगल Android ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। 
आकार (Size)लैपटॉप का आकार टैबलेट की तुलना मे काफी बड़ा होता है।टैबलेट का आकार लैपटॉप की तुलना में छोटा तथा स्मार्टफोन की तुलना में बड़ा होता है।
वजन (Weight)टैबलेट की तुलना में लैपटॉप का वजन काफी ज्यादा होता है।टैबलेट का वजन लैपटॉप की तुलना में कम होता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम (OS)लैपटॉप में Windows, Linux तथा Ubuntu इत्यादि ऑपरेटिंग सिस्टम Install होता है।टैबलेट में Android तथा Apple के Tablet में iOS ऑपरेटिंग सिस्टम Install रहता है।
बैटरी बैकअप (Battery backup)लैपटॉप की बैटरी बैकअप लगभग 5 से 7 घंटे की होती है।वहीं टैबलेट की बैटरी बैकअप लगभग 10 से 12 घंटे की होती है।
पोर्टेबलिटी (Portability)टैबलेट की तुलना में एक लैपटॉप कम पोर्टेबल होता है। इसे साथ में कही ले जाने के लिए Bag होना आवश्यक होता है।टैबलेट काफी पोर्टेबल होते हैं एक लैपटॉप की तुलना में। इन्हे आप पॉकेट में भी रख सकते हैं।
स्टॉरिज क्षमता (Storage Capacity)लैपटॉप की स्टॉरिज क्षमता 500 GB से 1 TB तक होती है। जो टैबलेट के अपेक्षा अधिक होता है।लैपटॉप की तुलना में कम स्टॉरिज क्षमता होती है। जो 200 GB तक होती है।
कीमत (Cost)लैपटॉप की कीमत टैबलेट की तुलना में अधिक होती है। एक Average लैपटॉप की कीमत 30,000 के 40,000 के बीच होती है।एक average टैबलेट की कीमत 12,000 से 16,000 के बीच होती है। जो की लैपटॉप की तुलना में कम है।  
CD तथा DVDलैपटॉप में CD तथा DVD को insert करने के लिए CD/DVD Slot होता है।लेकिन एक टैबलेट में CD या DVD को insert करने के लिए कोई Slot नहीं होता है।
सिमकार्ड स्लॉट (SIM Card Slot)लैपटॉप में SIM को insert करने के लिए कोई स्लॉट नहीं होता है। इसमें सिम insert करने के लिए Modem की आवश्यकता पड़ती है।इसमे एक या दो SIM को एक साथ insert किया जा सकता है। जिसके लिए इसमे एक सिम पोर्ट होता है।
बिजली खपतलैपटॉप एक टैबलेट की तुलना में अधिक बिजली की खपत करता है।यह लैपटॉप की तुलना में कम बिजली खपत करता है।
किसके लिए बेस्ट हैलैपटॉप Video Editing, Computer learning Students, Business, Gaming तथा MS Office इत्यादि के लिए बेस्ट है।  टैबलेट Online Classes, Gaming, Photo Editing तथा Video देखने के लिए बेस्ट है।

FAQs:

क्या टैबलेट में Video Editing कर सकते हैं?

हाँ टैबलेट में भी video editing कर सकते हैं।

क्या लैपटॉप जल्दी खराब हो जाता है?

एक अच्छा लैपटॉप काफी लंबे समय तक अच्छे से कार्य करता है।

Computer student के लिए कौन बेस्ट रहेगा?

एक Computer Student के लिए laptop ही best रहेगा। क्योंकि लैपटॉप में जो कार्य किया जा सकता है। वो कार्य टैबलेट में नहीं किया जा सकता है।

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने लैपटॉप तथा टैबलेट के बारे में जाना की लैपटॉप तथा टैबलेट में क्या अंतर होता है? तथा किसके लिए लैपटॉप बेस्ट रहेगा और किसके लिए टैबलेट बेस्ट रहेगा। उम्मीद है की आपको लैपटॉप तथा टैबलेट के बीच अंतर के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा। यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव हो तो कमेन्ट करना न भूलें। धन्यवाद!

3 thoughts on “लैपटॉप और टैबलेट के बीच का अंतर क्या है?”

  1. Thank you for providing such insightful and up-to-date technology information! Your detailed explanations and relevant content make it easy for readers like me to stay informed about the latest advancements and trends in the tech world. Keep up the excellent work, and I look forward to continuing to benefit from your expertise!”

    Reply

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now