CPU क्या होता है? सीपीयू के कितने भाग होते हैं

नमस्कार दोस्तों !

आज के इस article में हम CPU के बारे में जानेंगे की CPU क्या है?, CPU की परिभाषा, CPU के प्रकार, CPU के कार्य तथा सीपीयू के कितने भाग होते हैं? इस आर्टिकल में आपको CPU के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। इस आर्टिकल में यह भी बताया गया है की कैसे देखें की कंप्यूटर या लैपटॉप में कौन सा CPU (processor) लगा है।

बहुत सारे लोग कंप्यूटर डेस्कटॉप के साथ आने वाले डेस्कटॉप box को ही CPU समझते हैं। क्या वास्तव में Desktop box ही CPU होता है। यदि नहीं! तो फिर CPU क्या होता है, कहाँ होता है और कैसा दिखता है। तथा CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain) क्यों कहा जाता है। इन सभी जानकारियों को इस आर्टिकल में जानेंगे।

तो चलिए सबसे पहले समझते हैं की CPU क्या होता है? (What is CPU in Hindi)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CPU क्या होता है? (What is CPU in Hindi)

CPU कंप्यूटर का एक छोटा सा भाग होता है। जो की कंप्यूटर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। CPU का पूरा नाम Central Processing Unit होता है। CPU को ही कंप्यूटर का Processor कहा जाता है। जो कंप्यूटर को दिए गए Input के अनुसार Instruction या Data को प्रोसेस करता है। और Result को मानिटर पर Output के रूप में दिखाता है।

Processor on Motherboard
Processor

CPU (Central Processing Unit) को कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain) भी कहा जाता है। क्योंकि CPU कंप्यूटर का वह भाग होता है। जो दिए गए सभी instructions को प्रोसेस करता है। तथा कंप्यूटर के सभी भागों को Control करता है। जिस प्रकार मनुष्य का मस्तिष्क पूरे शरीर को कंट्रोल करता है। जितना ज्यादा एक मनुष्य के लिए मस्तिष्क जरूरी होता है। उतना ही एक Computer के लिए प्रोसेसर (CPU) जरूरी होता है। प्रोसेसर के बिना Computer का कोई अस्तित्व नहीं है।

CPU कंप्यूटर डेस्कटॉप में मदरबोर्ड पर तथा मदरबोर्ड के बीच में Cooling Fan के नीचे लगा होता है। CPU को लाखों ट्रांजिस्टरों की मदद से बनाया जाता है। CPU को कई नामों से जाना जाता है। जैसे- Microprocessor, Processor। CPU काम करते करते काफी गर्म हो जाते हैं। CPU को ठंडा रखने के लिए कुलिंग फैन तथा थर्मल पेस्ट का उपयोग किया जाता है।

CPU की परिभाषा (Definition of CPU in Hindi)

CPU (Central Processing Unit) कंप्यूटर का वह महत्वपूर्ण भाग होता है जो यूजर द्वारा दिए गए Input से प्राप्त डेटा को Process करता है। तथा परिणामों को Output device में भेजता है। CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain) भी कहते हैं।

Also Read This:

सीपीयू के कितने भाग होते हैं (Parts of CPU in Hindi)

CPU को उसके कार्य के आधार पर मुख्यतः तीन भागों में बाँटा गया है। 1. Memory Unit 2. Control Unit (CU) 3. ALU (Arithmetic Logic Unit)

Memory Unit:

Memory unit कंप्यूटर का एक Storage unit होता है। जिसमें डेटा, और Instruction को स्टोर करता है। इस कार्य को करने के लिए CPU अलग- अलग memory का उपयोग करता है। Unprocessed डेटा को जिस मेमोरी में रखा जाता है उसे प्राथमिक मेमोरी (RAM) कहते हैं। तथा जिस मेमोरी में Process किया हुआ डेटा रखा जाता है। उसे दूतीयक मेमोरी (ROM) कहते हैं।

Control Unit:

Control unit को संक्षेप में CU भी कहते है। जिसका काम सभी Operation को नियंत्रित करना होता है। इसे CPU का मैनेजर भी कहते हैं।

ALU (Arithmetic Logical Unit):

ALU, CPU का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है। ALU का पूरा नाम Arithmetic Logical Unit होता है। ALU कंप्यूटर में गणितीय (Arithmetical) और Logical जैसे- जोड़, घटाना, गुणा, भाग तथा तुलना करना, मिलाना इत्यादि। कार्यों को करता है।

CPU के प्रकार (Type of CPU in Hindi)

CPU को उसके Speed, क्षमता और Core के आधार पर मुख्यतः 6 भागों में बाँटा गया है। CPU का Speed जितना अधिक होगा वह उतनी तेजी से काम करेगा। CPU के speed को Gigahertz (GHz) में मापा जाता है। CPU का Core जितना अधिक होगा वह उतना ही अधिक क्षमता वाला होगा।

  • Single Core
  • Dual Core
  • Quad Core
  • Hexa Core
  • Octa Core
  • Deca Core

CPU के कार्य (Functions of CPU in Hindi)

आज के समय में कंप्यूटर या लैपटॉप लगभग सभी लोग use करते हैं। CPU उसी कंप्यूटर का छोटा सा भाग होता है जिसे हम प्रोसेसर भी कहते हैं। CPU किसी कंप्यूटर सिस्टम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। CPU के कुछ महत्वपूर्ण कार्य जो निम्नलिखित हैं।

  • CPU इनपुट डिवाइस से प्राप्त Instruction को प्रोसेस करके आउट्पुट देता है।
  • CPU primary memory (RAM) से इनपुट डेटा को Access करता है।
  • CPU कंप्यूटर के सभी क्रयों को Control करता है।
  • CPU इनपुट को process करके आउट्पुट के रूप मे प्रोसेस डेटा को screen पर भेजता है।
  • CPU किसी भी कार्य को करने के लिए RAM का उपयोग करता है।
  • CPU कंप्यूटर से प्राप्त डेटा तथा इन्स्ट्रक्शन के आधार पर अपना कार्य करता है।
  • Computer के सभी कार्यों को CPU ही Process करता है। तथा प्रोसेस डेटा को यूजर के पास भेजता है।
  • CPU में अंकगणितीय तथा तार्किक गणनाओ को करने के लिए ALU (Arithmetic Logical Unit) होता है।
  • CPU इनपुट डिवाइस से डेटा प्राप्त करके उसे process करता है।
  • Computer में हो रहे सभी कार्य को CPU ही मैनेज करता है। इसिलिय CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain) भी कहते हैं।

अभी तक तो हमने ये समझा की CPU काम क्या करता है। तो आइए अब यह भी समझ लेते हैं की CPU काम कैसे करता है।  

CPU काम कैसे करता है? (How does work CPU in hindi)

ये तो हमने समझ लिया की CPU किसी कंप्यूटर के लिए कितना Important है। तथा काम क्या करता है लेकिन हमारे लिए यह भी जानना जरूरी है की CPU काम कैसे करता है। CPU में input data को तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। Fetch, Decode तथा Execute तो चलिए इन तीनों चरणों को विस्तार से समझते हैं।

Fetch:

किसी डेटा को process करने का सबसे पहला चरण Fetch होता है। इस चरण में Data वा instruction को receive किया जाता है। यह डेटा Binary number में RAM से प्राप्त किया जाता है। लेकिन CPU किसी डेटा या इन्स्ट्रक्शन को RAM से सीधे प्राप्त नहीं करता। बल्कि एक बड़े instruction को Sets या Blocks में विभाजित करके एक-एक Set को प्राप्त करता है। तथा चरणबद्ध तरीके से Process करने के लिए इसमे Program Counter होता है।

Decode:

किसी डेटा को process करने का दूसरा चरण Decode होता है। इसमे IR (Instruction Register) में स्टोर Instructions को Instruction Decoder Circuit में भेजा जाता है। जहां Instructions को Signal में Decode करके CPU के दूसरे भाग में भेजा जाता है।

Execute:

इस चरण में Decode हुए Instructions को Execute किया जाता है। तथा प्राप्त परिणाम को CPU के Register में Store किया जाता है। फिर जरूरत के अनुसार परिणाम को Output Device में भेजा या Internal memory में Save कर दिया जाता है।

कंप्यूटर की Specification कैसे देखें।

कंप्यूटर की Specification चेक करने के लिए कई तरीके होते हैं। जिनकी मदद से आप कंप्यूटर की specification जैसे- कंप्यूटर में RAM कितने GB का लगा है। CPU (processor) कौन सा लगा हुआ है। तथा Processor की Speed कितनी है। कंप्यूटर का Operating system कितने bit का है।

  • Window key + Pause key

या

  • कंप्यूटर वाले icon पर right click करें। उसके बाद एक dropdown menu खुल जाएगा उसमे सबसे नीचे Properties का option होगा उसपर click करें।
Specification of CPU

FAQs (Frequently Asked Questions):

CPU का पूरा नाम क्या है?

CPU का पूरा नाम Central Processing Unit होता है।

कंप्यूटर का मस्तिष्क किसे कहते हैं?

CPU (Central Processing Unit) को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहते हैं।

CPU का कार्य क्या होता है?

कंप्यूटर या किसी अन्य डिवाइस में CPU का काम Input data को Process करना होता है। हाँलाकी CPU के और भी कई कार्य होते हैं, लेकिन यह इसका सबसे प्रमुख कार्य होता है।

सीपीयू के कितने भाग होते हैं?

CPU को उसके कार्य के आधार पर मुख्यतः तीन भागों में बाँटा गया है। 1. Memory Unit 2. Control Unit (CU) 3. ALU (Arithmetic Logic Unit)

Conclusion:

Friend’s आज के इस article मे हमने CPU के बारे में जाना की CPU क्या होता है। (What is CPU in Hindi), CPU के कार्य, सीपीयू के कितने भाग होते हैं, CPU की परिभाषा तथा CPU के प्रकार कौन-कौन से हैं।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की यह article आपके लिए knowledgeable रहा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ Share करना न भूलें। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now