कंप्यूटर को On तथा Off करने का सही तरीका

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर को On और Off करने के बारे में जनेंगे की कंप्यूटर को On तथा Off करने का सही तरीका क्या होता है। तथा कंप्यूटर को direct off करने से होने वाले नुकसान, इसके बारे में हम कम शब्दों तथा आसान भाषा में समझने की कोशिश करेंगे।

Computer ko on off kaise karte hain
Computer ko on off kaise karte hain

आप लोगों में से कई लोग कंप्यूटर को On करना तो जानते हैं लेकिन Off करने का सही तरीका नहीं पता होता हैं। किसी भी कंप्यूटर को Off करने के लिए डायरेक्ट Main Switch को Off नहीं करना चाहिए। क्योंकि मेन Switch को Off करने से कंप्यूटर Direct बंद हो जाता है, जिससे मुख्यतः Hard Disk तथा Motherboard पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।

तो आइए जानते हैं की कंप्यूटर को On तथा Off करने का सही तरीका क्या है, तथा कंप्यूटर को Direct Off करने से कंप्यूटर पर क्या प्रभाव पड़ता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कंप्यूटर को On कैसे करते हैं?

कंप्यूटर को On करने के लिए सबसे पहले CPU तथा Monitor दोनों Power Supply से जुड़ा होना चाहिए। उसके बाद दोनों को Power Supply देने के लिए Supply Board के Switch को On कर देंगे तो मानिटर में Power आ जाएगा, जिससे monitor की लाइट जलने लगेगी और Display पर No Signal लिखा हुआ दिखने लगेगा। क्योंकि अभी हमने CPU को On नहीं किया है। अब CPU को On करने के लिए CPU के Power Button को Press करेंगे।

Power Button को Press करते ही Computer On हो जाएगा। जिसे आप Monitor पर देख सकते हैं। ध्यान रहे Monitor तथा CPU एक दूसरे से VGA Cable तथा अन्य केबल की मदद से Connect होना चाहिए।

Computer को Off कैसे करते हैं?

कंप्यूटर को Off करने के कई तरीके होते हैं। लेकिन कुछ लोग कंप्यूटर को Main Power Supply को Off करके Direct बंद कर देते हैं, जो की Computer को बंद करने का सही तरीका नहीं हैं। कंप्यूटर को बंद करने के लिए मुख्य रूप से तीन तरीके हैं, जो इस प्रकार हैं-

Method Number 1

सबसे पहले Mouse से Start Icon पर Left Click करें, और Power Option पर Click करें, इसके बाद Shutdown का Option दिख जाएगा उसे Mouse से Left Click करें। ऐसा करने से कंप्यूटर Shutdown हो जाएगा। इसके बाद Main Supply Board से Switch को Off कर दें। यह Computer को बंद करने का सबसे Simple तरीका होता है।

Method Number 2

कंप्यूटर को बंद करने के लिए Shortcut Key का भी उपयोग किया जा सकता है। कंप्यूटर को Off करने के लिए सबसे पहले सभी Open Windows को Close कर दें, उसके बाद Keyboard में Alt के साथ F4 key को Press करें। ऐसा करने पर एक पॉपप बॉक्स Open हो जाएगा। जिसमे Shutdown, Restart, Sign Out इत्यादि का Option होगा। इसके बाद Shutdown वाले Option को Select करके OK कर दें। इससे कंप्यूटर Shutdown होने लगेगा। Shutdown होने के बाद Main Power Supply Board से Switch को Off कर दें।

Shutdown Shortcut Key:- Alt + F4 + Enter

Method Number 3

कंप्यूटर को बंद करने के लिए सबसे सबसे पहले सभी Open Windows को Close कर ले उसके बाद Keyboard में Window Button के साथ X Button को Press करें। उसके बाद दो बार U Press करें। इससे कंप्यूटर Shutdown हो जाएगा। उसके बाद Power Supply Board से Switch को Off कर दें।

Shortcut Key:- Window + X >U>U

कंप्यूटर को Direct Off करने से क्या होता है?

Computer को Direct Off करने से Computer खराब हो सकता है तथा Hard Disk पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। जिससे Hard Disk में Install Window Corrupt हो सकता है। इसलिए कंप्यूटर को कभी भी Direct Shutdown नहीं करना चाहिए।

Also Read This:

FAQs:

कंप्यूटर को Shutdown करने की Shortcut Key क्या है?

कंप्यूटर को Shutdown करने की Shortcut Key Alt + F4 + Enter तथा Window + X >U>U है। Window + X >U>U यह Shortcut key केवल Window 10 में ही काम करता है।

कंप्यूटर को Direct Off करने से कंप्यूटर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

कंप्यूटर को Direct Off करने से Computer खराब हो सकता है या Computer में Install Window Corrupt हो सकता है।

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने Computer को सही तरीके से On तथा Off करने के बारे में जाना की कंप्यूटर को On तथा कंप्यूटर को Off कैसे करते हैं। और कंप्यूटर को Direct Off करने से क्या होता है। उम्मीद है की आपको इन सभी टॉपिक के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा। यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव हो तो कमेन्ट करना न भूलें। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now