कंप्यूटर का उपयोग पर निबंध

नमस्कार दोस्तों

आज के इस Article में हम कंप्यूटर के उपयोग के बारे में जानेंगे की कंप्यूटर का उपयोग क्या है, कंप्यूटर का उपयोग पर निबंध, स्कूल में कंप्यूटर का उपयोग, बैंक में कंप्यूटर का उपयोग, व्यवसाय में कंप्यूटर का उपयोग, चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग तथा कंप्यूटर का उपयोग इन सभी टॉपिको के बारे में हम विस्तार से तथा आसान शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

कंप्यूटर का उपयोग पर निबंध
कंप्यूटर का उपयोग पर निबंध

तो आइए सबसे पहले समझते हैं, की कंप्यूटर का उपयोग पर निबंध कैसे लिखा जाता है।

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कंप्यूटर का उपयोग पर निबंध

रूपरेखा:– प्रस्तावना – स्कूल में कंप्यूटर का उपयोग – बैंक में कंप्यूटर का उपयोग – व्यवसाय में कंप्यूटर का उपयोग – चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग – निष्कर्ष

प्रस्तावना

आधुनिक समय में कंप्यूटर का उपयोग लगभग सभी क्षेत्रों में किया जाता है। कंप्यूटर हमारे जीवन में इस तरह घुल-मिल गया है, की कई ऐसे कार्य जो कंप्यूटर के बिना नामुमकिन है। कंप्यूटर का उपयोग छोटे-बड़े सभी क्षेत्रों में किया जाता है।

कंप्यूटर के आने के बाद से Technology के क्षेत्र में काफी विकास देखने को मिला है। कंप्यूटर के कारण कई ऐसे कठिन कार्य हैं, जो काफी आसानी से किए जा सकते हैं। कंप्यूटर का उपयोग बैंक, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज तथा व्यवसाय के क्षेत्र में काफी अधिक मात्रा में किया जाता है।

स्कूल में कंप्यूटर का उपयोग

स्कूल तथा कॉलेज में कंप्यूटर का उपयोग फॉर्म भरने, डेटा एंट्री तथा स्कूल व कॉलेज से रिलेटेड document को सेव रखने के लिए किया जाता है। स्कूल में कंप्यूटर का उपयोग Computer Lab में छात्रों को कंप्यूटर सिखाने के लिए भी किया जाता है।

कंप्यूटर का महत्व तथा उपयोग
कंप्यूटर का उपयोग

स्कूल में कंप्यूटर का उपयोग Exam Paper को प्रिन्ट करने के लिए भी किया जाता है। कंप्यूटर के मदद से स्कूलों में काफी सारे कार्य किए जाते हैं। इसलिए स्कूल तथा कॉलेज के लिए कंप्यूटर काफी महत्वपूर्ण हैं।

बैंक में कंप्यूटर का उपयोग

बैंकों में कंप्यूटर का उपयोग ज्यादातर विभिन्न प्रकार के फॉर्म भरने तथा पैसों को मैनेज करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर का उपयोग बैंकों के लिए बहुत जरूरी होता है। क्योंकि कंप्यूटर के बिना पैसों के लेनदेन को मैनेज करना काफी मुश्किल होता है। कंप्यूटर की मदद से बैंकों में पैसों के लेनदेन को आसानी से नोट करके सेव किया जा सकता है।

कंप्यूटर की मदद से ही बैंकों में एक खाताधारक के खाते से दूसरे किसी इंसान के खाते में पैसे को आसानी से भेजा जाता है। और बैंक में कंप्यूटर का उपयोग बैंक से related फॉर्म को Submit करने के लिए किया जाता है।

व्यवसाय में कंप्यूटर का उपयोग

कंप्यूटर का उपयोग सबसे ज्यादा व्यवसाय के क्षेत्र में ही किया जाता है। व्यवसाय में कंप्यूटर का उपयोग ज्यादातर डेटा एंट्री तथा लेनदेन को manage करने के लिए किया जाता है। व्यवसाय के क्षेत्र में कागजी काम काफी ज्यादा होता है। लेकिन कंप्यूटर के आने के बाद से कागजी काम काफी कम हो गया है।

व्यवसाय में कंप्यूटर का उपयोग कर्मचारियों की Information को Save रखने के लिए किया जाता है। तथा कंपनी के Product को प्रमोट करने के लिए भी किया जाता है।

चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग

कंप्यूटर का उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में भी काफी अधिक किया जाता है। चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग Lab में खून जाँच, बलगम जाँच, यूरिन जाँच तथा रिसर्च  करने के लिए किया जाता है। चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग मरीज का फॉर्म भरने तथा रिपोर्ट तैयार करने के लिए किया जाता है।

X-ray, CT-scan, Ultrasound इत्यादि कंप्यूटर की मदद से ही किया जाता है। कंप्यूटर के आने के बाद से चिकित्सा क्षेत्र में भी काफी बदलाव देखने को मिला है।

निष्कर्ष

कंप्यूटर एक काफी उपयोगी वस्तु है। चूँकि कंप्यूटर का उपयोग लगभग सभी क्षेत्रों में किया जाता है। आधुनिक जीवन में कंप्यूटर का उपयोग इतना अधिक बढ़ गया है, की कंप्यूटर के बिना कई ऐसे कार्य हैं जो असंभव हैं। कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था।

कंप्यूटर का उपयोग गणना करने के लिए किया जाता है। आज के समय में कंप्यूटर हमसे इस तरह घुल-मिल गया है, की कंप्यूटर को अलग करना नामुमकिन सा है। कंप्यूटर का उपयोग NASA तथा ISRO में भी विभिन्न प्रकार के रिसर्च करने तथा अंतरिक्ष यान को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।

Read more:

कंप्यूटर का उपयोग (Computer ka upyog)

कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है, जिसका उपयोग सभी क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न प्रकार से किया जाता है। कंप्यूटर के कुछ मुख्य उपयोग इस प्रकार हैं-

  • कंप्यूटर का उपयोग बड़ी-बड़ी कंपनियों में विभिन्न प्रकार के Product बनाने के लिए किया जाता है।
  • कंप्यूटर का उपयोग बड़ी से बड़ी गणना करने के लिए किया जाता है।
  • Lab में रिसर्च करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
  • कंप्यूटर का उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में भी पढ़ाई के लिए किया जाता है।
  • साइबर कैफे में कंप्यूटर का उपयोग विभन्न प्रकार के Form को भरने के लिए किया जाता है।
  • रेलवे स्टेशन पर टिकट बनाने के लिए किया जाता है।
  • बैंकों में कंप्यूटर का उपयोग पैसों के लेन देन को Manage करने के लिए किया जाता है।

FAQs

कंप्यूटर का उपयोग क्या है?

मॉनिटर कितने प्रकार के होते हैं?

कंप्यूटर का उपयोग मुख्यतः गणना करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर का उपयोग Typing, Data entry तथा बड़े से बड़े Calculation को करने के लिए किया जाता है।

कंप्यूटर क्या है इसकी उपयोगिता एवं विशेषताएं बताइए?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो Input डेटा को Process करके हमे Output के रूप मे रिजल्ट प्रदान करता है। कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न रूप से किया जाता है। इसकी सबसे मुख्य विशेषता Fast Calculation करना है।

हमारे जीवन में कंप्यूटर के क्या क्या उपयोग है?

हमारे जीवन में कंप्यूटर के अनेको उपयोग हैं, जैसे- Typing, Data Entry, E-mail, Photo editing, Coding, Online Class तथा Video देखने इत्यादि के लिए किया जाता है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now