कंप्यूटर का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?

आज के इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर से रिलेटेड काफी सारे सवालों के बारे में जानेंगे जो ज्यादातर इंटरनेट पर सर्च किया जाता है जैसे कंप्यूटर क्या होता है, कंप्यूटर की परिभाषा, कंप्यूटर का फुल फॉर्म, कंप्यूटर का आविष्कार कब और कहां हुआ था?, प्रथम इलेक्ट्रॉनिक तथा डिजिटल कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ था? तथा भारत का पहला कंप्यूटर कौन सा था? इत्यादि सवालों के बारे में आसान भाषा तथा कम शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ
कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ

तो चलिए कंप्यूटर से रिलेटेड उन सवालों के बारे में जानते हैं जो ज्यादातर सभी एग्जाम में पूछे जाते हैं। या एक कंप्यूटर ऑपरेटर को इन सभी सवालों के बारे में जानना जरूरी होता है।

कंप्यूटर की सभी पीढ़ियां | कंप्यूटर की कितनी पीढ़ियां हैं?

कंप्यूटर क्या है? (What is Computer in Hindi)

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिसका उपयोग छोटी से बड़ी गणितीय घटनाओं को करने के लिए किया जाता है। अब आप सोच रहे हैं होंगे की क्या कैलकुलेटर भी एक कंप्यूटर है? जी हां Calculator, Smartphone, Laptop इत्यादि एक तरह के कंप्यूटर हैं। जिनका उपयोग गणना तथा अन्य विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर बड़ी से बड़ी गणनाओं को पल भर में पूरा करने की क्षमता रखता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कंप्यूटर क्या है? इसकी परिभाषा, प्रकार और विशेषताए

कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer in Hindi)

कंप्यूटर को उसके कार्य प्रणाली के आधार पर मुख्य रूप से तीन प्रकारों में बाँटा गया है। जो कुछ इस प्रकार है-

  1. एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)
  2. डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)
  3. हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)

कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of Computer )

वे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जिनका उपयोग गणना करने के लिए किया जाता है वे सभी डिवाइस कंप्यूटर कहलाते हैं। कंप्यूटर में प्रोग्रामिंग करके उसकी गणनाओं को अपने आवश्यकता अनुसार बदल भी सकते हैं। कंप्यूटर Input किए गए डाटा को Process करके Output प्रदान करता है।

कंप्यूटर का फुल फॉर्म (Full Form of Computer )

कंप्यूटर के फुल फॉर्म की बात करें तो Computer का फुल फॉर्म Commonly Operated Machine Particularly Used for Technical Educational and Research होता है।

कंप्यूटर के इस फुल फॉर्म का मतलब ही कंप्यूटर को डिफाइन करता है। जो कुछ इस प्रकार है- “कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसका उपयोग विशेष रूप से तकनीकी और शैक्षणिक अनुसंधान कार्यों में किया जाता है।”

कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ?

सर्वप्रथम कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने सन 1822 ई. में किया था। हाँलकी 1822 ई. में पहले कंप्यूटर को बनाना शुरू किया गया था। लेकिन वह कंप्यूटर 172 साल के बाद सन 1991 में बनकर तैयार हुआ। जिसके कुछ पार्ट्स आज भी इंग्लैंड के लंदन शहर के Science museum में रखा गया है। चार्ल्स बैबेज ने ही सर्वप्रथम कंप्यूटर को बनना प्रारंभ किया था इसलिए चार्ल्स बबेज को कंप्यूटर का जनक माना जाता है। इनका जन्म 26 दिसंबर 1791 ई. में इंग्लैंड के लंदन शहर में हुआ था।

Oldest Computer

कंप्यूटर का आविष्कार कहां हुआ था?

सर्वप्रथम कंप्यूटर का आविष्कार सन 1822 ईस्वी में इंग्लैंड के लंदन शहर में हुआ था। जो पहला कंप्यूटर बनाया गया था वह कंप्यूटर आकार में काफी बड़ा था। धीरे-धीरे कंप्यूटर के क्षेत्र में विकास हुआ और कंप्यूटर आकार में छोटे होते गए लेकिन उनकी क्षमता पहले से कई गुना बढ़ गई थी। आज के समय में आप देख ही सकते हैं कि एक कंप्यूटर का आकार पुरुष के हथेली के आकार से भी छोटा हो चुका है।

FAQs :

प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ?

प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का नाम ENIAC था। जिसका आविष्कार अमेरिका के J P Eckert तथा John Mauchly के द्वारा 1946 में किया गया था।

प्रथम डिजिटल कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ?

पहले डिजिटल कंप्यूटर का आविष्कार ब्लेज पास्कल के द्वारा 1642 ईस्वी में किया गया था। पहले डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग गणितीय गणनाओं को जोड़ने के लिए किया जाता था।

कंप्यूटर का आविष्कार किस देश में हुआ था?

पहले कंप्यूटर का आविष्कार इंग्लैंड देश के लंदन शहर में 1822 ईस्वी में चार्ल्स बैबेज के द्वारा किया गया था। प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार अमेरिका में 1946 में हुआ था। जो आकार में काफी बड़ा हुआ करता था।

भारत का पहला कंप्यूटर कौन सा था?

भारत के पहले कंप्यूटर का नाम जवाहरलाल नेहरू के द्वारा TIFRAC (Tata Institute of Fundamental Research Automatic Calculator) रखा गया था। भारत के इस पहले कंप्यूटर का निर्माण 1956 ई. में हुआ था। इस कंप्यूटर में 2,700 वैक्यूम ट्यूब का उपयोग किया गया था।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now