कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं तथा कंप्यूटर की परिभाषा | Computer Ki Paribhasha Aur Prakar

आज का युग डिजिटल युग कहलाता है और इस डिजिटल क्रांति का सबसे बड़ा आधार कंप्यूटर (Computer) है। शिक्षा, व्यापार, बैंकिंग, चिकित्सा, इंटरनेट, सोशल मीडिया से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक – हर जगह कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है।
इस लेख में हम निम्नलिखित Topics के बारे में विस्तार से जानेंगे:

  • कंप्यूटर की परिभाषा क्या है?
  • कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?
  • कंप्यूटर के प्रमुख उपयोग
  • कंप्यूटर की विशेषताएँ क्या हैं?

यह लेख विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान के लिए बेहद उपयोगी है। अगर आप कंप्यूटर के बारे में अच्छे से पूरी तरह समझना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं इसे पूरा ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Table of Contents

कंप्यूटर की परिभाषा (Computer Definition in Hindi)

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन (Electronic Machine) है, जो उपयोगकर्ता से प्राप्त इनपुट डेटा (Input Data) को प्रोसेस करके अर्थपूर्ण जानकारी (Information) में बदल देता है और उसे आउटपुट (Output) के रूप में प्रदर्शित करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरल शब्दों में:

कंप्यूटर एक ऐसा उपकरण है जो गणना करता है, डेटा को संग्रहित करता है और आवश्यक जानकारी प्रदान करता है। कंप्यूटर दिए गए निर्देशों को प्रोग्राम (Program) के माध्यम से बहुत तेज़ और सटीक तरीके से पूरा करता है।

कंप्यूटर = Input + Process + Output

कंप्यूटर का पूरा नाम (Full Form of Computer)

C – Commonly
O – Operated
M – Machine
P – Particularly
U – Used for
T – Technical
E – Education
R – Research

कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं
कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं

कंप्यूटर का इतिहास (History of Computer in Hindi)

कंप्यूटर का इतिहास बहुत पुराना है। प्रारंभ में गणना के लिए Abacus नामक कंप्यूटर का उपयोग किया जाता था। इसके बाद Charles Babbage ने Analytical Engine का आविष्कार किया, इसलिए उन्हें कंप्यूटर का जनक (Father of Computer) कहा जाता है।

समय के साथ कंप्यूटर अधिक तेज़, अधिक स्मार्ट और अधिक शक्तिशाली होते चले गए। पुरने कंप्यूटरों के मुकाबले अब के कंप्यूटर काफी तेज हैं और पोर्टेबल भी हैं।

कंप्यूटर के मुख्य भाग

कंप्यूटर मुख्य रूप से चार भागों से मिलकर बना होता है जो निम्नलिखित हैं:

1. इनपुट डिवाइस (Input Devices)

इनपुट डिवाइस वे उपकरण होते हैं जिनके द्वारा हम कंप्यूटर को डेटा देते हैं।
उदाहरण: Keyboard, Mouse, Scanner, Microphone

इनपुट डिवाइस क्या है? परिभाषा, उदाहरण और प्रकार

2. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU)

CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain) कहा जाता है।
इसके तीन मुख्य भाग होते हैं:

  • ALU
  • Control Unit
  • Registers

3. मेमोरी / स्टोरेज (Memory & Storage)

डेटा और प्रोग्राम को संग्रहित करने का कार्य करता है।

  • Primary Memory (RAM, ROM)
  • Secondary Memory (Hard Disk, SSD)

4. आउटपुट डिवाइस (Output Devices)

प्रोसेस किए गए डेटा को दिखाने का कार्य करता है।
उदाहरण: Monitor, Printer, Speaker

आउटपुट डिवाइस क्या है? पूरी जानकारी

कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं? (Types of Computer in Hindi)

आमतौर पर देखा जाए तो कंप्यूटर कई प्रकार के होते हैं जिसे किसी एक कटेगरी के साथ डिफ़ाईं करना थोड़ा मुस्किल होता है। इसीलिए कंप्यूटर के प्रकार को उनके कार्य, आकार और उपयोग के आधार पर वर्गीकृत किया गया है।

1. कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार

(1) एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)

एनालॉग कंप्यूटर लगातार बदलने वाले डेटा पर कार्य करता है। ज्यादातर इसका उपयोग मौसम विभाग में कुछ विशेष कामों के लिए तथा पेट्रोल पंप पर किया जाता है।

(2) डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)

0 और 1 (Binary System) पर आधारित एक डिजिटल कंप्यूटर होता है जो आमतौर पर बैटरी व एलेक्ट्रिसिटी से चलता है। उदाहरण: Desktop, Laptop, Mobile

(3) हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)

हाइब्रिड कंप्यूटर में Analog और Digital Computer दोनों का संयोजन होता है। इसका उपयोग ज्यादातर अस्पताल के मशीनों तथा ECG मशीनों में किया जाता है।

2. आकार और क्षमता के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार

(1) सुपर कंप्यूटर (Super Computer)

सुपर कंप्यूटर सभी तरह के कंप्यूटरों में सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर होता है।

  • उपयोग: Space Research, Weather Forecast
  • उदाहरण: PARAM, CRAY

(2) मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)

  • मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग बड़े संस्थानों में ज्यादातर किया जाता है।
  • बैंक, रेलवे, सरकारी विभाग

(3) मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)

  • यह एक मध्यम क्षमता वाला कंप्यूटर है।
  • छोटे संगठनों में उपयोग

(4) माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer)

  • माइक्रो कंप्यूटर सबसे अधिक उपयोग में आने वाला कंप्यूटर है इसका उपयोग आम लोग आसानी से करते हैं।
  • Desktop, Laptop, Tablet, Smartphone

3. उपयोग के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार

(1) पर्सनल कंप्यूटर (Personal Computer)

  • पर्सनल कंप्यूटर को व्यक्तिगत उपयोग के लिए use किया जाता है।
  • पढ़ाई, ऑफिस, इंटरनेट

(2) वर्कस्टेशन (Workstation)

  • यह एक हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटर होता है। लेकिन सुपर कंप्यूटर से कम
  • Graphic Designing, Video Editing

(3) एम्बेडेड कंप्यूटर (Embedded Computer)

  • ये कम्पुटर मशीनों के अंदर लगा होता है।
  • ATM, Washing Machine, Cars

कंप्यूटर के उपयोग (Uses of Computer in Hindi)

आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर का उपयोग लगभग हर क्षेत्र में किया जा रहा है। कंप्यूटर ने न केवल काम करने की गति बढ़ाई है, बल्कि जीवन को भी आसान और व्यवस्थित बनाया है। कंप्यूटर के प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं:

कंप्यूटर के प्रमुख उपयोग

शिक्षा के क्षेत्र में
ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल क्लासरूम, प्रोजेक्ट व असाइनमेंट बनाना, ऑनलाइन परीक्षा और रिसर्च कार्य में कंप्यूटर का व्यापक उपयोग होता है।

बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में
नेट बैंकिंग, एटीएम, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, अकाउंट मैनेजमेंट और डिजिटल पेमेंट सिस्टम कंप्यूटर की मदद से ही संभव हैं।

चिकित्सा क्षेत्र में
मरीजों का रिकॉर्ड रखना, मेडिकल रिपोर्ट तैयार करना, एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी मशीनों को संचालित करना।

व्यापार और उद्योग में
बिलिंग सिस्टम, अकाउंटिंग, स्टॉक मैनेजमेंट, ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटिंग और डेटा एनालिसिस में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।

सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में
जनगणना, दस्तावेज़ प्रबंधन, ऑनलाइन सेवाएँ, रिकॉर्ड रखरखाव और ई-गवर्नेंस।

संचार और इंटरनेट में
ईमेल, सोशल मीडिया, वीडियो कॉल, ऑनलाइन मीटिंग और सूचना के आदान-प्रदान में कंप्यूटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मनोरंजन के क्षेत्र में
फिल्म देखना, गाने सुनना, गेम खेलना, वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन।

इस प्रकार कंप्यूटर का उपयोग जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समय, श्रम और संसाधनों की बचत करता है।

कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं
कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं

कंप्यूटर की विशेषताएँ (Characteristics of Computer in Hindi)

कंप्यूटर एक शक्तिशाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जिसकी कई महत्वपूर्ण विशेषताएँ इसे मानव से अलग और अधिक प्रभावी बनाती हैं।

कंप्यूटर की मुख्य विशेषताएँ

अत्यधिक गति (High Speed)
कंप्यूटर बहुत कम समय में लाखों-करोड़ों गणनाएँ कर सकता है।

सटीकता (Accuracy)
सही इनपुट देने पर कंप्यूटर लगभग शून्य त्रुटि के साथ सही परिणाम देता है।

विशाल संग्रहण क्षमता (Large Storage Capacity)
बड़ी मात्रा में डेटा, फाइलें और जानकारी लंबे समय तक सुरक्षित रख सकता है।

मल्टीटास्किंग (Multitasking)
एक साथ कई कार्यों को करने की क्षमता रखता है।

स्वचालन (Automation)
एक बार निर्देश देने पर कंप्यूटर अपने आप कार्य करता रहता है।

विश्वसनीयता (Reliability)
एक ही कार्य को बार-बार समान परिणामों के साथ करता है।

थकान रहित कार्य क्षमता
कंप्यूटर न तो थकता है और न ही ध्यान भटकता है।

बहुउपयोगिता (Versatility)
शिक्षा, चिकित्सा, बैंकिंग, व्यापार, मनोरंजन आदि सभी क्षेत्रों में उपयोगी।

कंप्यूटर की परिभाषा क्या है?

कंप्यूटर की परिभाषा यह है कि यह एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो अंकगणितीय और तार्किक क्रियाओं को दिए गए निर्देशों के अनुसार पूरा करती है। सरल शब्दों में, कंप्यूटर इनपुट लेकर उसे प्रोसेस करता है और आउटपुट देता है।

आज के समय में कंप्यूटर क्यों जरूरी है?

आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर के बिना शिक्षा, व्यापार, संचार और तकनीकी विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कंप्यूटर ने काम को तेज़, आसान और प्रभावी बना दिया है।

कंप्यूटर के मुख्य भाग कौन-कौन से हैं?

Input Device (कीबोर्ड, माउस)
CPU (कंप्यूटर का मस्तिष्क)
Memory / Storag
Output Device (मॉनिटर, प्रिंटर)

इसे भी पढ़ें:

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now