SMPS क्या होता है? विस्तार में

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम SMPS के बारे में जानेंगे की SMPS क्या होता है? (What is SMPS in Hindi), SMPS के प्रकार तथा SMPS के भाग और विशेषताएं इन सभी Topic के बारे में हम विस्तार से तथा आसान शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

SMPS का पूरा नाम Switch Mode Power Supply होता है। यह कंप्यूटर का एक हार्डवेयर होता है। इसका उपयोग कंप्यूटर को उचित Electric Supply प्रदान करने के लिए किया जाता है। SMPS कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। जिसकी मदद से हम कंप्यूटर को उचित मात्रा में बिजली प्रदान कर पाते हैं।

SMPS क्या होता है?
SMPS क्या होता है?

तो आइए इसके बारे में हम विस्तार से समझते हैं की SMPS क्या होता है? (What is SMPS in Hindi)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SMPS क्या होता है? (What is SMPS in Hindi)

SMPS कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण Hardware होता है। जो कंप्यूटर में उपस्थित सभी हार्डवेयरों को उचित मात्रा में बिजली (Power) प्रदान करने का काम करता है। SMPS का पूरा नाम Switch Mode Power Supply होता है।

SMPS
SMPS

यह AC (Alternating Current) करेंट को DC (Direct Current) में बदलकर कंप्यूटर हार्डवेयर के आवश्यकतानुसार Electric Voltage की Supply करता है। अर्थात कंप्यूटर को जीतने वोल्टेज वाले Current की आवश्यकता होती है, यह इसके आवश्यकता के अनुसार Voltage में परिवर्तित कर देता है।

मान लीजिए आपके कंप्यूटर को 120 Volt करेंट की आवश्यकता है, लेकिन आपके घर में आने वाली करेंट 220 से 240 Volt की होती है। ऐसे में यदि 220 Volt वाली Current को कंप्यूटर में डायरेक्ट दे दिया जाएगा तो कंप्यूटर के हार्डवेयर जल जाएंगे, जिससे कंप्यूटर खराब हो जाएगा। इसलिए Voltage को कम करने के लिए SMPS (Switch Mode Power Supply) का उपयोग किया जाता है।

SMPS के प्रकार (Types of SMPS in Hindi)

SMPS (Switch Mode Power Supply) मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, जो इस प्रकार हैं-

  1. DC to DC Convertor
  2. Forward Converter
  3. Flyback Converter
SMPS
SMPS

DC to DC Convertor:

DC to DC Convertor प्रकार के SMPS का कार्य AC को High Voltage DC में Rectified तथा Filter करना होता है। यह SMPS High Voltage DC को Step-Down transformer में भेजा जाता है। जिसकी Frequency 50Hz होती है। इस Transformer से प्राप्त Output को Rectified किया जाता है। उसके बाद प्राप्त DC पावर को उपयोग में लाया जाता है।

Forward Converter:

Forward Converter प्रकार का SMPS करेंट को Choke के मध्यम से ले जाता है, भले ही ट्रैन्ज़िस्टर काम कर रहा हो या नहीं इसमें ट्रैन्ज़िस्टर के अंदर डायोड होता है। यह SMPS बंद होने के बाद इसमें लगा ट्रैन्ज़िस्टर में डायोड Load के माध्यम से Power उतत्पन्न करने के लिए Current का निरक्षण करता है। तथा ON होने के बाद Choke ऊर्जा को Store करता है और ऊर्जा का कुछ भाग Output के रूप में भेजता है।

Flyback Converter:

Flyback Converter प्रकार के SMPS में जब Switch ON रहता है, तब Inductor का चुंबकीय क्षेत्र ऊर्जा Store करता है। तथा जब Switch ON होती हैं तो ऊर्जा Output Voltage Circuit में खाली हो जाती है। इसमे Duty Cycle Output Voltage के द्वारा निर्धारित की जाती है।

SMPS के भाग (Parts of SMPS in Hindi)

कंप्यूटर के साधरण SMPS में कुछ मुख्य भाग होते हैं, जो इस प्रकार हैं-

Rectifier: Rectifier AC (Alternating Current) को DC (Direct Current) में बदलने का काम करता है।

Transformer: Transformer मुख्य Supply से आने वाले Voltage को कंट्रोल करता है।

Transistor: Transistor का काम Power को स्विच करना होता है।

Capacitor: Rectifier से प्राप्त DC Current को Filter करके शुद्ध DC में बदलता है।

Heat Sink: ट्रांजिस्टर के गर्म होने पर यह उत्पन्न Heat को सोख लेता है।

Fuse: Circuit को High Voltage वाले Current से बचाता है।

Choke Coil: Rectifier से प्राप्त DC Current को Smooth कर देता है।

SMPS की विशेषताएं (Feature of SMPS in Hindi)

SMPS की कई मुख्य विशेषताएं हैं जी इस प्रकार हैं-

  • SMPS कंप्यूटर को उसके आवश्यकता के अनुसार बिजली की आपूर्ति करता है।
  • इसका आकार काफी छोटा होता है। और काफी हल्का भी होता है।
  • SMPS की Output Range काफी उच्च होती हैं।
  • SMPS की कीमत काफी कम होती है।
  • SMPS में ऊर्जा का क्षय काफी कम होता है।
  • यह अनियमित Input Voltage को एक नियमित रूप में परिवर्तित करते हैं।
  • यह काफी कम शोर करते हैं।
Also Read This:

FAQs (Frequently Asked Questions):   

SMPS का फुल फॉर्म क्या होता है?

SMPS का फुल फॉर्म Switched Mode Power Supply होता है।

SMPS का उपयोग कहाँ होता है?

SMPS का उपयोग Computer, Mobile, Charger, TV तथा Vehicles में बिजली की आपूर्ति के लिए किया जाता है।

SMPS का क्या काम होता है?

SMPS का कार्य प्राप्त AC (Alternating Current) को DC (Direct Current) में बदलना तथा कंप्यूटर को उचित वोल्टेज का करेंट प्रदान करना होता है।

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने SMPS (Switched Mode Power Supply) के बारे में जाना की SMPS क्या होता है? तथा SMPS कितने प्रकार का होता है? औरSMPS की विशेषताए क्या हैं? उम्मीद है की आपको SMPS के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा। यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव हो तो कमेन्ट करना न भूलें। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now