आईएसपी क्या है? इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को समझाइए

नमस्कार दोस्तों

आज के इस Article में हम ISP के बारे में जानेंगे की आईएसपी क्या है? इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को समझाइए, आईएसपी का फुल फॉर्म क्या होता है?, ISP के प्रकार तथा ISP से रिलेटेड और भी कई जानकारियों के बारे में विस्तार से तथा आसान भाषा में समझने की कोशिश करेंगे।

आईएसपी क्या है?
आईएसपी क्या है?

ISP का पूरा नाम Internet Service Provider होता है। जिसे हिन्दी में इंटरनेट सेवा प्रदाता कहते हैं। ISP (Internet Service Provider) का मतलब होता है, की जो कंपनी इंटरनेट को हम तक पहुँचाती है या इंटरनेट को मैनेज करती है। उस कंपनी को इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर कह सकते हैं।

तो आशा करता हूँ की आपको ISP के बारे में थोड़ा तो समझ में आया ही होगा, नहीं भी आया होगा तो कोई बात नहीं हम इसे और भी विस्तार से तथा आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो चलिए इस Topic को विस्तार से समझते हैं, की आईएसपी क्या है? अथवा इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को समझाइए

आईएसपी क्या है? इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को समझाइए

जैसा की हमने पहले की बताया की ISP का Full Form, Internet Service Provider होता है। अर्थात जो कंपनी Internet को सभी इंटरनेट उपयोगकर्ता के पास पहुँचाती है। Internet Service Provider कंपनी कहलाती है। ISP (Internet Service Provider) को हिन्दी में इंटरनेट सेवा प्रदाता भी कहते हैं।

आसान शब्दों में कहें तो “जिस कंपनी के माध्यम से हम Internet तथा इंटरनेट से जुड़ी सभी चीजों का उपयोग कर पाते हैं, उस कंपनी को Internet Service Provider कहते हैं।” उदाहरणार्थ:- जैसे हम अपने स्मार्टफोन में Jio के सिम का उपयोग इंटरनेट चलाने के लिए कर रहे हैं, तो Jio कंपनी एक प्रकार से Internet Service Provider कहलाएगा।

What is Hotspot
ISP

हम इंटरनेट का उपयोग करने के लिए किसी कंपनी के SIM या Wifi का उपयोग करते हैं। जो हमे Mobile SIM या Wifi की मदद से Internet उपलब्द करता है। अब हम जिस भी कंपनी का SIM या Wifi उपयोग कर रहे हैं। वह कंपनी उस इंटरनेट का ISP (Internet Service Provider) कहलाएगी। जैसे- Jio, Airtel, VI, BSNL इत्यादि Internet Service Provider के उदाहरण हैं।

What is ISP

आईएसपी का फुल फॉर्म (Full Form of ISP in Hindi)

ISP का फुल फॉर्म Internet Service Provider होता है।

Read more:

ISP के प्रकार (Types of ISP in Hindi)

ISP (Internet Service Provider) मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती हैं। जो इस प्रकार हैं-

  1. Tier-1 ISP Company
  2. Tier-2 ISP Company
  3. Tier-3 ISP Company

#1 Tier-1 ISP Company

Tier-1 Company वो कंपनी होती है, जो Internet Cable को पूरे विश्व में बिछाती हैं। तथा इन केबलों को मेन्टेन करती हैं। यह केबल समुद्र के नीचे-नीचे पूरे विश्व में फैला हुआ है। जिसे Submarine Cable के नाम से भी जाना जाता है।

यहाँ से आप पूरे विश्व में बिछे Submarine Cable का Map देख सकते हैं – Submarine Cable Map

Tier-1 ISP Company के कुछ प्रमुख उदाहरण

  • Sprint
  • CenturyLink
  • AT&T
  • Verizon इत्यादि।

#2 Tier-2 ISP Company

Tier-2 ISP Company में वो कंपनियाँ होती हैं, जो Tier-1 Company से Internet Authority को रेंट पर लेती हैं। और Internet को हम तक पहुँचाती हैं।

Tier-2 Company का काम होता है, की Tier-1 Company से कनेक्शन लेकर सभी बड़े शहरों तक केबल व टावर के मध्यम से Internet को पहुँचाना। हम जो Internet का रेंट Pay करते हैं, वह रेंट Tier-2 Company को ही जाता है।

Tier-2 ISP Company के उदाहरण

  • Jio
  • Airtel
  • Vodafone Idea (VI)
  • BSNL इत्यादि।

#3 Tier-3 ISP Company

Tier-3 Company वो कंपनी होती है, जो Tier-2 Company से इंटरनेट कनेक्शन को रेंट पर लेकर Local Area तक पहुँचाती हैं। Tier-3 Company लोकल एरिया जैसे- गाँव तथा शहरों के अंदर छोटे-बड़े घरों में Wifi तथा TV Cable जैसी सुविधाएं Provide करती हैं।

Tier-3 ISP Company के उदाहरण

  • MTNL
  • SITI Cable
  • Excitel
  • Gigatel Networks

आईएसपी कनेक्शन के प्रकार (Types of ISP Connection in Hindi)

ISP Connection अर्थात इंटरनेट को कनेक्ट करने के लिए जिसका उपयोग किया जाता है। ISP Connection कहलाता है। ISP Connection कई प्रकार के होते हैं। जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं-

Dial-up Connection

वे कनेक्शन जिसमे Fibre Optics, Microwave transmission, Telephone line इत्यादि आती है। तथा जिसकी मदद से हम एक साथ कई कंप्यूटरों को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं। Dial-up Connection कहलाते हैं।

DSL Connection

DSL का पूरा नाम Digital Subscriber Line होता है। DSL Connection इंटरनेट यूजर को इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए टेलीफोन लाइन का उपयोग करता है। इसमे इंटरनेट Speed लगभग 5 से 35 Mbps की होती हैं।

Fiber Internet Connection

आज के समय में इंटरनेट के लिए Fiber Internet का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। Fiber Internet में Fiber Optical Cable का उपयोग किया जाता है। इसकी Speed काफी तेज होती है।

Cable Connection

इसमे Internet का उपयोग करने के लिए Coaxial Cable का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग सबसे ज्यादा TV मे इंटरनेट सर्विस देने के लिए किया जाता है। इसकी Speed दूसरे कनेक्शन की तुलना में काफी फास्ट लगभग 500 Mbps तक होती है।

Wi-fi Connection

इसमे इंटरनेट का उपयोग करने के लिए Router तथा Modem की जरूरत पड़ती है। यह हमें वायरलेस इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। आज के समय में इसका भी उपयोग काफी ज्यादा मात्रा में Office, College तथा घरों में किया जाता है। इसकी भी इंटरनेट Speed काफी Fast होती है।

Satellite Internet Connection

Satellite Connection का उपयोग काफी कम मात्रा में किया जाता है। यह अंतरिक्ष यान (Satellite) की मदद से इंटरनेट सेवा प्रदान करता है। इसकी इंटरनेट Speed काफी कम होती हैं।

FAQs:

ISP का फुल फॉर्म क्या है?

ISP का फुल फॉर्म Internet Service Provider होता है। अर्थात जो कंपनियाँ इंटरनेट जैसी सुविधा प्रदान करती हैं।

भारत की प्रमुख ISP कंपनियाँ कौन-सी हैं?

Jio, Airtel, VI, BSNL इत्यादि भारत की प्रमुख ISP कंपनियाँ हैं। जो Internet की सुविधा प्रदान करती हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now