हॉटस्पॉट क्या होता है? तथा इसे कनेक्ट कैसे करें।

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम Hotspot के बारे में जानेंगे की हॉटस्पॉट क्या होता है? (What is Hotspot in Hindi), हॉटस्पॉट के प्रकार, हॉटस्पॉट कैसे कनेक्ट करें तथा Hotspot की विशेषताएं इन सभी Topic के बारे में हम विस्तार से तथा आसान शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे।

हॉटस्पॉट क्या होता है
हॉटस्पॉट क्या होता है

तो आइए सबसे पहले ये समझते हैं की हॉटस्पॉट क्या होता है? (What is Hotspot in Hindi)

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हॉटस्पॉट क्या होता है? (What is Hotspot in Hindi)

Hotspot एक तरह का प्रोग्राम है, जो हमें वायरलेस Internet Access करने की सुविधा प्रदान करता है। Hotspot की मदद से हम किसी एक डिवाइस के Internet को हम किसी अन्य डिवाइस में Access कर सकते हैं।

Hotspot इंटरनेट को एक डिवाइस से दूसरे में access करने का मध्यम है। जहाँ हॉटस्पॉट ISP (Internet Service Provider) से जुड़े किसी डिवाइस के साथ WiFi की मदद से दूसरे डिवाइस में Internet को एक्सेस करने का ऑप्शन प्रदान करता है।

What is Hotspot
What is Hotspot

आसान शब्दों में कहें तो Hotspot वह प्रोग्राम होता है, जो किसी अन्य डिवाइस के ISP से डायरेक्ट कनेक्ट हुए बिना दूसरे डिवाइस को इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करता है। यह एक वायरलेस कनेक्शन होता है। जो WiFi ऑप्शन के साथ कनेक्ट किया जाता है।

हम हॉटस्पॉट का उपयोग सबसे ज्यादा अपने Smartphone से किसी दूसरे के Smartphone को इंटरनेट एक्सेस देने के लिए करते हैं। Hotspot को Wifi भी कहते हैं। यह कहीं भी Private या Public रूप में उपस्थित हो सकता है। जैसे- रेलवे स्टेशन, ऑफिस, कॉलेज, लाइब्रेरी इत्यादि।

हॉटस्पॉट के प्रकार (Types of Hotspot in Hindi)

Hotspot मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं, जो इस प्रकार हैं-

  1. Public Hotspot
  2. Prepaid Hotspot
  3. Mobile Hotspot

#1 सार्वजनिक हॉटस्पॉट (Public Hotspot)

Public Hotspot या Wi-Fi एक सार्वजनिक हॉटस्पॉट होता है। जहाँ कोई भी व्यक्ति कनेक्ट करके Internet का उपयोग कर सकता है। यह एक तरह से Free हॉटस्पॉट होता है। हाँलाकी यह पूरी तरह से Free नहीं होता अर्थात उस Public Hotspot के मालिक को उस Internet का पैसा भुगतान करना पड़ता है।

Hotspot
Hotspot

आमतौर पर Public WiFi या Hotspot की सुविधा Library, College, तथा Railway Station इत्यादि स्थानों पर होती है। लगभग Public WiFi फ्री ही होते हैं, लेकिन कई स्थानों पर इसका उपयोग करने के लिए भुगतान भी करना पड़ता है।

#2 प्रीपेड हॉटस्पॉट (Prepaid Hotspot)

Prepaid Hotspot में Internet का उपयोग निश्चित मात्रा में किया जा सकता है। इसमे हम एक निश्चित Internet data के लिए ISP (Internet Service Provider) को Pay करते हैं। जब डेटा की limit समाप्त हो जाती है, तो इंटरनेट एक्सेस बंद हो जाता है। आमतौर पर इसका उपयोग हम Office Wi-fi के लिए करते हैं।

#3 मोबाईल हॉटस्पॉट (Mobile Hotspot)

Mobile Hotspot का उपयोग हम किसी अन्य डिवाइस में इंटरनेट को शेयर करने के लिए करते हैं। जब हमे Internet का उपयोग किसी अन्य डिवाइस जैसे- Computer, Laptop, Tablet तथा Other Smartphone में करना होता है। तो डिवाइस का हॉटस्पॉट ON करके दूसरे डिवाइस में Wifi की मदद से कनेक्ट कर लेते हैं, तथा इंटरनेट एक्सेस करते हैं।

मोबाईल हॉटस्पॉट एक प्रोग्राम होता है, जो किसी अन्य डिवाइस के साथ Internet को शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है। मोबाईल हॉटस्पॉट का उपयोग हम एक स्मार्टफोन से दूसरे स्मार्टफोन को इंटरनेट देने या लेने के लिए भी किया जाता है।

हॉटस्पॉट कैसे कनेक्ट करें (How to Connect Hotspot in Hindi)

स्मार्टफोन या किसी अन्य डिवाइस मे Hotspot कनेक्ट करने के लिए, जिस डिवाइस से Internet देना है। उस डिवाइस में सबसे पहले Internet On कर लेंगे। उसके बाद उसी डिवाइस में Hotspot को On करेंगे। इतना करने के बाद दूसरे डिवाइस के Setting में जाकर Wifi वाले Option को On कर देंगे। उसके बाद Wifi वाले ऑप्शन में ही आपको दूसरे डिवाइस का नाम दिख जाएगा। उस पर Click करने के बाद Password डालकर Connect वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे। तो उस डिवाइस में इंटरनेट Connect हो जाएगा। उसके बाद हम उस डिवाइस में Internet access कर सकते हैं।

Hotspot की विशेषताएं (Features of Hotspot in Hindi)

Hotspot हमे दूसरे डिवाइस में इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा देता है। Hotspot की कई विशेषताए होती हैं, जो इस प्रकार हैं-

  • Hotspot की मदद से हम अपने Smartphone के Internet डेटा को किसी अन्य के स्मार्टफोन के साथ शेयर कर सकते हैं।
  • Hotspot की मदद से हम अपने इंटरनेट डेटा का Laptop, Computer तथा Tablet इत्यादि में उपयोग कर सकते हैं।
  • Hotspot में Password सेट करने की भी सुविधा होती है।
  • Hotspot इंटरनेट को शेयर करने का सुरक्षित माध्यम है।
  • अपने स्मार्टफोन के हॉटस्पॉट के नाम को भी बदल सकते हैं।
  • Hotspot की मदद से हम किसी को भी Internet Access प्रदान कर सकते है।

Read more:

FAQs (Frequently Asked Questions)

Wi-Fi का फूल फॉर्म क्या होता है?

Wi-fi का फूल फॉर्म Wireless Fidelity होता है।

Hotspot क्या होता है?

Hotspot वह प्रोग्राम होता है, जो किसी अन्य डिवाइस के ISP (Internet Service Provider) से डायरेक्ट कनेक्ट हुए बिना दूसरे डिवाइस को इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करता है।

Hotspot कितने प्रकार का होता है?

हॉटस्पॉट मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है। 1. सार्वजनिक हॉटस्पॉट (Public Hotspot) 2. प्रीपेड हॉटस्पॉट (Prepaid Hotspot) 3. मोबाईल हॉटस्पॉट (Mobile Hotspot)।

Conclusion

दोस्तों आज के इस Article में हमने Hotspot के बारे में जाना की हॉटस्पॉट क्या होता है? तथा हॉटस्पॉट के प्रकार, हॉटस्पॉट कैसे कनेक्ट करें तथा Hotspot की विशेषताएं क्या हैं? इन सभी टॉपिक के बारे में विस्तार से जाना।

तो उम्मीद है, की आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now