रैम और रोम में अंतर विस्तार से

नमस्कार दोस्तों

आज के इस आर्टिकल में हम रैम और रोम में अंतर के बारे में विस्तार से जानेंगे।`की RAM और ROM में क्या अंतर है? इस Article में मैंने रैम और रोम में अंतर के बारे में आसान भाषा और कम शब्दों में समझाने की कोशिश की है। कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

रैम और रोम में अंतर
RAMऔर ROM में अंतर

RAM तथा ROM दोनों ही प्राथमिक मेमोरी (Primary Memory) के एक प्रकार हैं। रैम और रोम में अंतर के बारे में जानने से पहले RAM (Random Access Memory) तथा ROM (Read Only Memory) के बारे में थोड़ा सा जान लेते हैं।

तो चलिए सबसे पहले RAM के बारे में जानते हैं की रैम क्या होता है? (What is RAM in Hindi)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रैम क्या होता है? (What is RAM in Hindi)

RAM का पूरा नाम Random Access Memory होता है। यह एक प्रकार की Volatile Memory है। अर्थात इसमें Store डेटा परिवर्तनशील होता है। मतलब इसमें Store डेटा को Modify किया जा सकता है। RAM को CPU की सहायक मेमोरी भी कहा जाता है। यह किसी डिवाइस की Temporary Memory होती है। अर्थात इसमें Store डेटा केवल तब तक रहता है। जब तक डिवाइस का उपयोग किया जा रहा होता है। डिवाइस के बंद हो जाने पर RAM में Store डेटा नष्ट हो जाता है।

RAM की परिभाषा की बात करें तो “वह मेमोरी जो वर्तमान समय में चलाए गए किसी Program या Software के Data और Instruction को अस्थाई तौर पर Store करके रखता है। उसे ही RAM (Random Access Memory) कहते हैं।

RAM को कंप्यूटर या किसी डिवाइस की मुख्य मेमोरी (Main memory) कहा जाता है। इसके कार्य क्षमता और गति के आधार पर इसे दो प्रकार में बाँटा गया है।

  1. SRAM (Static RAM)
  2. DRAM (Dynamic RAM)

तो उम्मीद है की आप समझ गए होंगे की रैम क्या होता है? RAM के बारे में विस्तार से समझने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

रोम क्या होता है? (What is ROM in Hindi)

ROM का पूरा नाम Read Only Memory है। यह एक प्रकार की Non-Volatile Memory है। अर्थात इसमें Store डेटा अपरिवर्तनशील होता है। मतलब इसमे Store डेटा को Modify नहीं किया जा सकता। कंप्यूटर में इसका उपयोग जरूरी Program, Software तथा Firmware को Store करने के लिए किया जाता है। यह एक Permanent Memory है। अर्थात इसमें Store डेटा कंप्यूटर बंद होने पर भी सुरक्षित रहता है नष्ट नहीं होता।

ROM की परिभाषा की बात करें तो “वह Memory जिसमे कंप्यूटर या अन्य किसी डिवाइस को बूट करने व सही ढंग से काम करने के लिए जरूरी Software, Firmware तथा Program स्टोर रहता है। ROM (Read Only Memory) कहलाता है।”

ROM भी प्राथमिक मेमोरी का एक प्रकार है। ROM को उसके कार्य और विशेषता के अनुसार मुख्य रूप से चार प्रकार में बाँटा गया है। जो निम्नलिखित हैं-

  1. MROM (Masked Read Only Memory)
  2. PROM (Programmable Read Only Memory)
  3. EPROM (Erasable Programmable Read Only Memory)
  4. EEPROM (Electrically Erasable Programmable Read Only Memory)

आइए अब RAM और ROM में अंतर के बारे में जान लेते हैं-

रैम और रोम में अंतर (Difference Between RAM and ROM in Hindi)

RAM और ROM में अंतर
रैम और रोम में अंतर
RAM (Random Access Memory)ROM (Read Only Memory)
RAM का Full form Random Access Memory है।ROM का Full form Read Only Memory है।
RAM एक प्रकार का Volatile Memory है।ROM एक प्रकार का Non-Volatile Memory है।
RAM एक Temporary memory है। इसमें Store डेटा अस्थाई तौर पर संग्रहीत रहता है।ROM एक Permanent memory है। इसमें Store डेटा स्थाई तौर पर संग्रहीत रहता है।
RAM डेटा को Read और Write भी करता है। इसमें Store डेटा को Modify किया जा सकता है।ROM डेटा को केवल Read करता है। इसमे Store डेटा को बदल नहीं जा सकता।
इसकी Storage क्षमता ROM के मुकाबले ज्यादा होती है।ROM की Storage क्षमता RAM के मकबले कम होता है।
वर्तमान समय के प्रोसेसिंग में प्रयोग होने वाले डेटा को Store करता है।कंप्यूटर के जरूरी Program, Malware इत्यादि को Store करता है।
RAM एक High Speed मेमोरी है।ROM की Speed RAM की तुलना में कम होता है।
RAM की Storage क्षमता आवश्यकतानुसार बढ़ाई जा सकती है।ROM की Storage क्षमता Fix रहती है।
यह ROM की तुलना में महंगे होते हैं।यह RAM की तुलना में सस्ते होते हैं।
RAM का उपयोग CPU की सहायक मेमोरी के रूप में किया जाता है।ROM का उपयोग डिवाइस के लिए जरूरी Software को Store करने के लिए किया जाता है।
RAM दो प्रकार के होते हैं। SRAM DRAMROM चार प्रकार के होते है। MROMPROM EPROMEEPROM

FAQs:

RAM और ROM का फूल फॉर्म क्या होता है?

RAM का फूल फॉर्म Random Access Memory है। तथा ROM का फूल फॉर्म Random Access Memory होता है।

रैम किस प्रकार कि मेमोरी है?

RAM एक Volatile और Temporary मेमोरी होती है। इसका उपयोग कंप्यूटर में Temporary storage के लिए किया जाता है।

सबसे तेज मेमोरी कौन सी है?

कंप्यूटर मेमोरी में Cache Memory सबसे तेज मेमोरी होती है। इसका उपयोग कंप्यूटर में CPU की सहायक मेमोरी के तौर पर किया जाता है।

Conclusion:

Friend’s आज के इस आर्टिकल में हमने रैम और रोम में अंतर तथा रैम क्या होता है? और रोम क्या होता है? के बारे में कम शब्दों तथा आसान भाषा में जाना। इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव देने के लिए नीचे Comment करें।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now